ABC News: दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर क्षेत्र में टोंगा द्वीप समूह में रविवार की शाम 5.48 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी दी है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, इस शक्तिशाली भूकंप के कारण प्रशांत महासागर के क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.
Tsunami sirens in Tonga while people are on the top of buildings after 7.1 earthquake#sismo #temblor #terremoto #tsunami #tremor #Tonga pic.twitter.com/jx9JmxdHa2
— Disasters Daily (@DisastersAndI) March 30, 2025
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप टोंगा के मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में आया. पैसिफिक सुनामी केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि खतरनाक लहरें भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है. फिलहाल किसी तरह के किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.टोंगा एक पोलिनेशियाई राष्ट्र है, जिसमें 171 आईलैंड हैं और इसकी आबादी 100,000 से कुछ ज्यादा है. इसमें से अधिकतर लोग मुख्य आईलैंड टोंगाटापु पर रहते हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से भी ज्याद पूर्व में स्थित है. टोंगा आईलैंड लैगून और चूना पत्थर की चट्टानों से घिरा हुआ है.
म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप ने मचाई तबाही
म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया, जिसमें भारी तबाही मचाई है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत ढह गई तो वहीं म्यांमार में लाखों लोग बेघर हो गए. फिलहाल म्यांमार में मरने वालों की संख्या 1700 के पार हैं. बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे मलबे को हटाया जाएगा मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.म्यांमार में भूकंप के बाद वहां कि की सैन्य सरकार ने राजधानी नेपीता और मांडले सहित छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी. भारत सरकार ने म्यांमार में भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पांच सैन्य विमानों से राहत सामग्री, बचाव दल और चिकित्सा उपकरण भेजे हैं. म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से मची तबाही के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत ने अपना राहत मिशन शुरू किया, जिसे ऑपरेशन ब्रह्मा नाम दिया गया है.

