ABC News: कानपुर में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई. जब भगवतदास घाट और गुप्तार घाट के बीच में गंगा में हजारों मछलियां मरी हुईं मिली.
पूर्व पार्षद हरिओम पांडेय का कहना है कि यहां से एक नाला निकलता है जो सीधे गंगा में मिलता है. नाले का केमिकल युक्त पानी सुबह किसी झरने जैसा गंगा में गिरता है. आज सुबह जब यहां पर वह लोग टहलने के लिए आए तो देखा कि गंगा में हजारों मछलियां मरी हुई पड़ी हैं. इस पर उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
उनका दावा है कि इसके बाद कई अफसरों के फोन भी उनके पास आए और नाले को बंद कराया गया. नाले को लेकर उन्होंने अफसरों पर लापरवाही के आरोप लगाए, जिससे गंगा में आक्सीजन की मात्रा कम हो गइ और मछलियों की मौत हो गई.

