ABC News: कानपुर में मैराथन दौरा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब सीएसए में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की तो स्पष्ट तौर पर कहा कि 24 अप्रैल तक कानपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए. इसमें नगरीय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल किया जाए.

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आने तक कानपुर में पार्टी संगठन, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के द्वारा स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए. इसमें प्लास्टिक फ्री वातावरण, कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था, गंदगी से निजात दिलाने का काम किया जाए, जिससे कानपुर स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे. इसके अलावा सीएसए के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के रास्ते को बेहतर ढंग से बनाने, झाड़ियां साफ कराने के निर्देश दिए. इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह स्क्रीन लगाने को कहा गया. सभा स्थल पर बनाए गए 30 ब्लॉकों में 10-10 कार्यकर्ताओं की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी. गर्मी को देखते हुए सभा स्थल और पार्किंग स्थल पर पेयजल, गुड़, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए हैं.

इस दौरान 800 बसों के जरिए लोगों को सभास्थल तक लाने की बात कही गई. सीएम योगी ने पार्किंग स्थल बेहतर बनाने के साथ कहा कि सड़क पर आनायास पार्किंग न हो, जिससे लोगों को जाम इत्यादि से लोगों को रूबरू न होना पड़े. पार्किंग व्यवस्था हर हाल में बेहतर होना चाहिए, जिससे कानपुर में लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. कहा गया कि अंडरग्राउंड रूट शुरू होने के बाद 16 किलोमीटर का एरिया मेट्रो कवर करेगी, बाकी बचे 16 किलोमीटर के रूट पर मेट्रो जल्द दौड़ेगी. इस दौरान डीएम ने यहां पर प्रस्तुतिकरण कर बताया कि 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी जिन तीन बड़ी परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे, उसमें 2,120 करोड़ की लागत से चुन्नीगंंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो, 9,338 करोड़ की लागत वाला घाटमपुर पॉवर प्लांट और 8,305 करोड़ की लागत वाला पनकी पॉवर प्लांट शामिल है.

इन योजनाओं का भी होगा शिलान्यास-लोकार्पण
बिनगवां में 40 एमएलडी क्षमता का ट्रीटमेंट प्लांट
नौबस्ता मौरंग मंडी में 100 बेड का हॉस्पिटल
पनकी धाम क्रॉसिंग पर रेल उपरिगामी सेत
पनकी पॉवर हाउस रेलवे क्रॉसिंग पर रेल उपरिगामी सेतु
जीटी रोड टौंस-नर्वल-अखरी-कुढ़नी के शेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 में 132 के. वी. विद्युत उपकेंद्र एवं संबंधित लाइन
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-10 में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं संबंधित लाइन
यीडा के सेक्टर-28 में 220 केवी का विद्युत उपकेंद्र एवं संबंधित लाइन

24 अप्रैल को येे लोग रहेंगे मौजूद
पीएम मोदी की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, रमेश अवस्थी और अशोक रावत

