ABC News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा उनके हाथीपुर स्थित घर पर पहुंचे. यहां पर शुभम को श्रद्धांजलि देने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने उनके परिजनों से मुलाकात की और आतंकी हमले के बारे में जाना.
इस दौरान शुभम के पिता ने उन्हें पूरी घटना से वाकिफ कराते हुए शुभम को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की. डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है, पीड़ित परिवार के जो शब्द कहे हैं, उसके साथ केंद्र और प्रदेश सरकार दोनो ही है. इस मुद्दे पर मंथन किया जाएगा कि जो परिवार कह रहा है, उसे कैसे किया जा सकता है. इस दौरान शुभम को भारत का सपूत बताते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उसकी कुर्बानी से भारत से कई विसंगतियों को दूर किया है.
भारत में अब अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चल रहा है, हजारों पाकिस्तानी भारत छोड़ने पर मजबूर हुए हैं. युद्ध के बाद भी जो सिंधु जल समझौता आज तक बहाल रहा, उसे मोदी सरकार ने भंग कर दिया है, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सबसे कठोर कदम ले चुके हैं. इसके साथ ही कहा कि अब बलूचिस्तान और सिंध भी अलग होगा. इस दौरान रॉबर्ड वाड्रा के बयान को उन्होंने निम्न स्तर का बताया.

