Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
Kanpur: आठ विकास खंडों की इन ग्राम पंचायतों में होगा उपचुनाव, 22 जुलाई तक नामांकन , 6 अगस्त को मतदान
ABC News: कानपुर में पंचायत उपचुनावों का बिगुल बज गया है. डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पंचायत उपचुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत आठ विकास खंडों की 29 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव होंगे. इसमें एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान तो अन्य जगहों पर ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव होंगे. अधिसूचना के अनुसार, 22 जुलाई तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपचुनाव के नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 23 को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नाम वापसी होगी. छह अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक ग्राम पंचायत…
ABC News: मोहर्रम और सावन में सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक कर रही महापौर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नाराज देखी गईं. नगर निगम में हुई बैठक में महापौर ने उर्सला अस्पताल में गंदगी को लेकर दो टूक कहा कि वहां का काम जिस कंपनी के पास हो, उसे हटा दिया जाए. नगर आयुक्त को भी संबंधित कंपनी को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए. महापौर ने अफसरों से स्पष्ट कहा कि किसी की लापरवाही नहीं चलेगी, यह नगर निगम है कोई क़ूड़ाघर नहीं. बैठक में महापौर ने कहा कि शहर में 44 कब्रिस्तान हैं. मोहर्रम को देखते हुये…
ABC News: कानपुर के बिधनू में प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बिधनू की खड़ेसर चौकी के गांव में शम्शान घाट के पास युवक का शव जहां शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला, वहीं महिला का शव 50 मीटर दूर जमीन पर पड़ा मिला. महिला के शव को कुत्तों का झुंड नोच रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई. महिला के चेहरे को भी कूचा गया है, जिससे उसकी पहले तो पहचान नहीं हो पायी. बाद में उसके घर वालों ने महिला की शिनाख्त की. घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी वेस्ट…
ABC News: शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश देने में अभी भी कानपुर के कई स्कूल लापरवाह बने हुए हैं. ऐसे ही 18 स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के साथ जब डीएम राकेश कुमार सिंह ने बैठक की तो साफ कर दिया कि कोई भी स्कूल ऐसे बच्चों के प्रवेश लेने से मना नहीं कर सकता. दो स्कूलों की तरफ से बैठक में न आने पर नोटिस जारी की गई तो जीडी गोयनका स्कूल के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही करने के लिए जरूरी पत्राचार करने के निर्देश भी दिये. कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अफसरों…
ABC News: जाजमऊ पुलिस ने एक ऐसा वाहन चोर गिरफ्तार किया है, जो न केवल शातिराना अंदाज में गाड़ियों की चोरी करता था बल्कि कबाड़ियों की मदद से उन्हें बेच भी देता था. यह शातिर और कोई नहीं बल्कि पुलिस विभाग से बर्खास्त हुआ सिपाही है. बर्खास्त हुए इस सिपाही ने कारों को चोरी करने का तरीका भी किसी उस्ताद से नहीं बल्कि यूट्यूब देखकर सीखा और उसके बाद कार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा. डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जाजमऊ पुलिस ने परवेज अहमद और समीउल्ला खां को गिरफ्तार…
ABC News: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब कर दिया गया है. आज तक उस पर कोई जांच नहीं बैठाई गई है. इसके लिए कौन जिम्मेदार है. अब यह कहा जा रहा है कि दिल्ली में केदारनाथ बनाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता है. गौरतलब हो कि दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर बनाने को लेकर देश के कई जगहों पर विरोध हो रहे हैं. #WATCH मुंबई: दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया, "केदारनाथ में सोना घोटाला हुआ…
ABC News: नाबालिग बच्चों के दो पहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध के बावजूद अभी भी इसका कोई असर होते नहीं दिख रहा है. हालांकि, पिछले सप्ताह ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह अभियान चलाकर नाबालिगों को न केवल नसीहत दी बल्कि उनके वाहनों पर भारी भरकम चालान भी लगा दिया. इसके बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया. कैंटोमेेंट एरिया में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में 19 स्कूलों के पांच सौ बच्चों ने हिस्सा लिया. यहां पर ट्रैफिक नियमों के बोर में बताते हुए ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने स्कूल प्रबंधन से…
ABC News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को अभी से सक्रिय होना होगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा सांसद के साथ ही विधायकगण, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन और पार्षद सभी लोग आज से ही 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं. हमें एक बार फिर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराना है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव होना होगा और किसी भी प्रकार की अफवाहों…
ABC News: कानपुर में भले ही बादल रूठकर बारिश न कर रहे हों लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश और नरोरा से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से अब कटरी के गांवों में गंगा की लहरें हलचल पैदा करने लगी हैं. रविवार को गंगा कटरी के लोधवाखेड़ा, रामपुर गांव के खेतों में गंगा का पानी पहुंच गया. जिससे धनिया, लौकी, भिंडी, तोरई, मिर्ची आदि की फसलों को काफी नुकसान हुआ. खेतों तक जाने के लिए ग्रामीणों को नावों का सहारा लेना पड़ रहा है. यहां पर लगाई गई खीरा और ककड़ी की फसल भी जलमग्न हो गई. यही…
ABC News: साउथ सिटी के बर्रा सात इलाके में एलआईसी के असिस्टेंट मैनेजर के घर के अंदर चोरी हो गयी. खुद को सीआईएसएफ का जवान और असिस्टेंट मैनेजर के गृह जिले का निवासी बताकर आए शातिर ने उन्हें स्प्रे छिड़ककर बेहोश किया और फिर घर में रखी नकदी जेवरात लेकर चलते पाना. असिस्टेंट मैनेजर के घर से निकलते हुए संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. एलआईसी मेें असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उनकी पत्नी वर्तमान में इटावा गई हुई हैं, और वह घर पर अकेले रहते हैं. एक दिन पहले…
ABC News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और नरोरा व हरिद्वार से लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से कानपुर में गंगा के वॉटर लेवल में लगातार बढ़त जारी है. बढ़ते जलस्तर का प्रभाव है कि गंगा बैराज स्थित अटल घाट में स्टील की रेलिंग पूरी तरह से डूब गई हैं. इसे देखते हुए यहां पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. अपस्ट्रीम से तेजी से आ रहे पानी की वजह से गंगा बैराज पर जलस्तर भी काफी ज्यादा हो गया है. गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर वॉटर लेवल 113.390 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि डाउन स्ट्रीम पर…
भारत ने टी-20 सीरीज जीती, शुभमन और यशस्वी के सामने बेदम हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाज, 10 विकेट से हराया
ABC News: भारत ने चौथे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. जिम्बाब्वे के गेंदबाज टीम इंडिया की सलामी साझेदारी को तोड़ ही नहीं पाए. एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद में 93 रन की शानदार पारी खेली, दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने भी 39 गेंद में 58 रनों का अहम योगदान दिया. जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 152 रन लगाए थे और भारत ने लक्ष्य को 28 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है.…
ABC News: जलकल विभाग के अधिकारी इस समय पार्षदों के निशाने पर हैं. महापौर की चेतावनियों के बावजूद जलकल विभाग के अधिकारियों पर कोई शिकन नहीं दिखी, जिसके बाद अब पार्षद विभिन्न तरीकों से जलकल अधिकारियों को घेरने में लगे हैं. एक दिन पहले जूही में दूषित वॉटर सप्लाई के विरोध में भाजपा की महिला पार्षद के अधिकारी की कुर्सी की आरती उतारने के बाद गुरूवार को एक और पार्षद ने मोर्चा खोल दिया. इस बार कलक्टरगंज के पार्षद शिवम दीक्षित जलकल अधिकारियों के रवैये से परेशान होकर धरने पर बैठ गए. क्षेत्रीय जनता के साथ धरने पर बैठे पार्षद…
ABC News: कानपुर में गुरूवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी कड़कड़ाती रही. इस बीच सुबह के समय उस समय हड़कंप मच गया जब शिवाला के कैलाश मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरने की आवाज से आसपास के घरों में रह रहे लोग न केवल दहशत में आ गए बल्कि यहां लगने वाली फूल मंडी में भी अफरातफरी मच गई. बिजली गिरने की आवाज के बाद जब जोग घरों से बाहर निकलकर आए तो देखा कि कैलाश मंदिर के शिखर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कैलाश मंदिर का इतिहास…
ABC News: ग्रीनपार्क को लेकर संजीदा हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि यूपीसीए और खेल मंत्रालय में समन्वय स्थापित कराकर यहां पर ज्यादा से ज्यादा मैच कराए जाएंगे. बुधवार को जब सांसद रमेश अवस्थी ग्रीनपार्क का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां पर खेल विभाग और यूपीसीए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. यहां पर पूछताछ में बताया गया कि ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता जो करीब 45 हजार हुआ करती थी, वह अब घटकर 15 हजार 700 रह गई है.इतनी कम दर्शक क्षमता को देखते हुए यहां पर वनडे, टी20 और आईपीएल के मैच होना असंभव है. आपको बता दें कि…
ABC News: पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश की वजह से गंगा के वॉटर लेवल में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है. गंगा के जलस्तर में बढ़त का अंदाजा इसी बात से लगता है कि जो गंगा घाटों से काफी दूर हो गई थीं, वह अब घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गई हैं. अटल घाट से लेकर परमट, गुप्तार घाट तक गंगा का पानी घाट में बनी सीढ़ियों तक पहुंच गया है. सरसैयाघाट में घाट किनारे तक गंगा पहुंच गई हैं. घाटों पर गंगा के वापस लौटने से नाव चलाने से लेकर पुरोहित तक काफी प्रसन्न नजर आए.…
ABC News: अवैध निर्माणों के खिलाफ इस समय प्रचंड रूप से बुलडोजर दौड़ा रहे केडीए अधिकारियों ने बुधवार को न्यू कानपुर सिटी के आसपास अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि न्यू कानपुर सिटी में केडीए के स्वामित्व वाली जमीन पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने अभियान चलाया है. यहां पर ओएसडी सत शुक्ला की अगुवाई में जब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ तो हड़कंप मच गया. केडीए ने यहां पर 28 बीघे में तीन आराजियों पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया. यहां पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने के अलावा सड़कें, नालियां, बाउंड्रीवॉल आदि का निर्माण करा…
ABC News: कानपुर मेट्रो के चल रहे अंडरग्राउंड कार्य में चुन्नीगंज-नयागंज सेक्शन के अप-लाइन में थर्ड रेल सिस्टम को इन्स्टॉल करने का काम पूरा हो गया है. आपको बता दें कि थर्ड रेल सिस्टम में पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाली ओएचई प्रणाली की जगह पर ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल का प्रयोग किया जाता है. 750 वोल्ट डीसी करंट पर चलने वाली कानपुर मेट्रो ट्रेनें परिचालन के लिए इसी थर्ड रेल का उपयोग प्रयोग करतीं हैं. इस सिस्टम का मेंटेनेंस कम होता है क्योंकि ट्रैक के समानांतर बिछे होने की वजह से इसमें पतंगबाजी और अन्य किसी…
ABC News: पहले मैच में शिकस्त खाए भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आ गई है. भारतीय टीम की जीत की नींव अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने रखी, जिनके बीच 137 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई. अभिषेक ने 47 गेंद में 100 रन, दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंद में 77 रन बनाए. इन्हीं शानदार पारियों के बलबूते भारत ने पहले खेलते हुए 234 रन बनाए थे. वहीं जब मेजबान जिम्बाब्वे लक्ष्य का पीछा करने उतरी…
ABC News: आषाढ़ सूदी दूज पर भगवान जगन्नाथ जब अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ नगर भ्रमण करने निकले तो आसमान से हर तरफ उनके रथ पर पुष्पवर्षा की जाती रही. यह नजारा कानपुर के जनरलगंज से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में दिखाई दिया. सुबह मंगला आरती के बाद जनरलगंज स्थित बाईजी का मंदिर, बिरजी भगत मंदिर और उमा जगदीश मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. भगवान के दर्शन करने के साथ उन्हें आम, जामुन, दाल आदि का भोग चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की गई. शाम को बाईजी का मंदिर से गाजे…
