Author: suniltiwari

ABC News: साढ़ थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव में गैस एजेंसी के गोदाम में चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम से 40 सिलेंडर लूटने के साथ तीन गाड़ियों की बैटरी भी लूट ली. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. गैस एजेंसी गोदाम के मालिक प्रमोद तिवारी ने बताया कि उन्हें देर रात दो बजे सूचना मिली कि गोदाम में डकैती पड़ी है. उन्होंने बताया कि करीब छह बदमाश गोदाम के पीछे की दीवार बांधकर…

Read More

ABC News: नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम कैंपस का निरीक्षण किया. इस दौरान एक एक विभाग में जाकर उन्होंने न केवल हाजिरी रजिस्टर देखा बल्कि कर्मचारियों को भी ताकीद किया कि अगर विभाग में किसी तरह का बाहरी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से देखा गया तो कर्मचारियोें की जिम्मेदारी तय कर एकशन लिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने बायोमीट्रिक हाजिरी के बारे में भी जांच पड़ताल की. विभागों में फैली गंदगी को लेकर भी नगर आयुक्त ने साफ सफाई बरतने के निर्देश दिए. नगर निगम में कई जगह दीवारों पर गंदगी और पान मसाले की पीक देखकर नगर…

Read More

ABC News: दिल्ली में जलभराव की वजह से कोचिंग के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत के बाद अब कानपुर में भी एक्शन शुरू हो गया है. इसी क्रम में केडीए अधिकारियों ने कई जगहों पर बेसमेंट का निरीक्षण करने के साथ ही इन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू की. गुरूवार केा केडीए अफसर सबसे पहले आर्यनगर पहुंचे, यहां पर राजीव तलेजा और रितिका मेहरोत्रा के पासीबुल एजुकेशन कोचिंग संस्थान के बेसमेंट को केडीए अधिकारियों ने सील कर दिया. इसी तरह आर्यनगर में ही ओम प्रकाश डालमिया के रघुनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट कोचिंग संस्थान के बेसमेंट को सील किया गया. आर्यनगर…

Read More

ABC News: कानपुर में विभिन्न स्थानों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने नगर आयुक्त सुधीर कुमार को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब निरीक्षण के दौरान एक नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने उनका फोन नहीं उठाया, जबकि दूसरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी का मोबाइल ही स्विच आफ पड़ा था. सफाई व्यवस्था के पर्यवेक्षण में लापरवाही और शिथिलता मानते हुए नगर आयुक्त ने दोनों नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के वेतन को रोकने के निर्देश दिए. बताया गया कि निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह और डॉ. चंद्रशेखर को मौके से ही फोन मिलाया गया था, जिसमें डॉ. अमित…

Read More

ABC News: केडीए के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सुधारने की लाख कोशिशों के बावजूद सुधार आता दिख नहीं रहा है. इसी का उदाहरण उस समय देखने को मिले जब प्राधिकरण में आयोजित जनता दर्शन में आवंटी ने अपने भूखंड की लंबे समय से रजिस्ट्री न कराए जाने की शिकायत उपाध्यक्ष से की. उपाध्यक्ष ने जब जांच कराई तो मामला सही पाया. इसके बाद उपाध्यक्ष ने संबंधित लिपिक को निलंबित कर दिया. सोमवार को केडीए में आयोजित जनता दर्शन में स्वर्ण जयंती विहार योजना के देवेंद्र कुमार आए और उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने अपने 30 वर्गमीटर…

Read More

ABC News: भ्रष्टाचार के खिलाफ शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने संयुक्त रूप से आरटीओ दफ्तर में छापा मारा. जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर आरटीओ दफ्तर पहुंचे तो यहां का मेन गेट बंद करा दिया गया. इसके बाद पूरे परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. आरटीओ दफ्तर आने वाले दलालों में ऐसा हड़कंप मचा कि वह इधर उधर भाग लिए. बताया जा रहा है कि कई दलाल तो आरटीओ दफ्तर की दीवार फांदकर भाग गए. इस बीच, पुलिस ने आरटीओ दफ्तर आए लोगों से पूछताछ करने के साथ…

Read More

ABC News: सीएम ग्रिड योजना के तहत साउथ सिटी में बाबा कुटी से अलंकार गेस्ट हाउस तक चयनित की गई रोड का मार्बल व्यापारियों ने विरोध किया है. इसको लेकर भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष भी व्यापारियों के समर्थन में आ गए. नगर निगम पहुंचे भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि या तो इस सड़क को सीएम ग्रिड योजना से हटाया जाए या फिर सड़क के बीच में प्रस्तावित डिवाइडर को योजना से हटाया जाए. नगर निगम पहुंचे मार्बल व्यापारियों ने बताया कि बाबा कुटी से अलंकार गेस्ट हाउस तक जो सड़क सीएम ग्रिड योजना में चयनित की गई है,…

Read More

ABC News: कानपुर में नए नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने नगर निगम में चार्ज संभाल लिया है. कानपुर में ही सीडीओ के पद पर तैनात सुधीर कुमार ने गुरूवार को यहां पर नगर आयुक्त का चार्ज संभाला. #Kanpurनगर आयुक्त सुधीर कुमार ने संभाला चार्जराजस्व वसूली और अतिक्रमण को हटाने पर होगा फोकससड़कों का सर्वे कराकर गड्ढों को कराया जाएगा बंद#कानपुर #Newsupdate #abcnewsmedia #Barish #Trending #Trendingnow pic.twitter.com/IS34biEWnN— Abcnews.media (@abcnewsmedia) July 25, 2024 कानपुर की स्थितियों से पहले से ही वाकिफ नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि बारिश के दौरान जगह जगह सड़कें खराब हो गई हैं.ऐसे में वह कानपुर में…

Read More

ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के कृष्णापुरम में नेशनल बॉक्सर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाथरूम में पड़ा मिला. रविवार से फोन कॉल न उठने की वजह से अमेरिका गई नेशनल बॉक्सर की पत्नी ने जब उनके दोस्त से जानकारी मांगी, तब वह घर गए. इस दौरान घर से किसी तरह की प्रतिक्रिया न आने पर पुलिस को सूचना दी गई. घर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर उनका शव पड़ा हुआ मिला. कृष्णापुरम में रहने वाले एके कपूर ने बताया कि मृतक का नाम सुबोध गुप्ता है. 68 वर्षीय सुबोध गुप्ता बॉक्सिंग के नेशनल…

Read More

ABC News: रेलबाजार थानाक्षेत्र के लोको कॉलोनी में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. शातिर बदमाश की पहचान शिवपूजन के रूप में हुई, जो कुछ दिन पहले ही कलक्टरगंज में अपने मालिक की क्रेटा कार लेकर फरार हो गया था. डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गोविंदनगर में रहने वाले वीरेंद्र गुलाटी का धनकुट्टी में पैतृक आवास है. वीरेंद्र के घर में शादी होने की वजह से उन्होंने जस्ट डायल से एक ड्राइवर को नौकरी पर रखा था. बीती चार…

Read More

ABC News: शिवराजपुर थानाक्षेत्र के राधन गांव में गंगा कटरी मेें दो अज्ञात शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो दोनों शव प्लास्टिक में लिपटे हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि गंगा के बढ़े जलस्तर के बाद यह दोनों शव बहकर आए हैं. ग्रामीणों की सूचना पर काफी देर बाद मौके पर पहुंची शिवराजपुर पुलिस ने आसपास के लोगों से दोनों शवों की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पानी के अंदर पड़े दोनों शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस का…

Read More

ABC News: विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद के आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे दिव्यांगों की बात सुनने काफी देर तक देवेंद्र सिंह भोले नहीं आए तो हंगामा खड़ा हो गया. नाराज दिव्यांगों ने सांसद के आवास के बाहर खाट बिछाकर प्रदर्शन किया. दिव्यांगों का आरोप है कि जब सांसद अपने आवास से बाहर निकले तो उन्होंने गुंडागर्दी नहीं करने की बात कही और कार्यालय आकर मिलने को कहा. इससे नाराज दिव्यांग सांसद देवेंद्र सिंह भोले को बिना ज्ञापन दिए ही वापस लौट गए. दरअसल, सांसद देवेंद्र सिंह भोले के आवास पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के बैनर तले दिव्यांग प्रधानमंत्री को…

Read More

ABC News: किदवईनगर थानाक्षेत्र के जूही सफेद कॉलोनी में मीट की दुकान खोलने को लेकर विवाद हो गया. देर रात हुए इस विवाद के बाद दोनों पक्षों से भीड़ एकत्र हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत कराते हुए भीड़ को वापस भेजा. बताया जा रहा है कि जूही सफेद कॉलोनी में एक शख्स ने मीट की नई दुकान खोली है. इस पर आसपास के लोगों ने आपत्ति जाहिर करते हुए पार्षद हरी स्वरूप तिवारी को इसकी सूचना दी. पार्षद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दुकान को अवैध बताते हुए उसे बंद कराने को कहा. इस…

Read More

ABC News: नयागंज तक मेट्रो की अंडरग्राउंड रनिंग टेस्टिंग के बाद अब इसके आगे के ट्रैक का निर्माण भी शुरू हो गया है. कानपुर मेट्रो परियोजना के अंडरग्राउंड रूट पर अब नयागंज से सेंट्रल स्टेशन तक अंडरग्राउंड टनल में मेट्रो के ट्रैक का निर्माण शुरू हो गया है. यहां पर ट्रैक की स्लैब की ढलाई का काम शुक्रवार से शुरू हो गया. मेट्रो अफसरों ने बताया कि नयागंज से कानपुर सेंट्रल के बीच 1250 मीटर अप लाइन में ट्रैक निर्माण किया जा रहा है. मेट्रो अफसरों के मुताबिक, अंडरग्राउंड टनल के अंदर ट्रैक निर्माण के लिए सबसे पहले निर्माणाधीन कानपुर…

Read More

ABC News: भविष्य का कानपुर कैसा हो, इसको लेकर अब अफसरों के कमरों में योजना तैयार नहीं होगी बल्कि आम लोग भी अपना सुझाव दे सकेंगे. साल 2047 तक कानपुर कैसा हो, इसको लेकर केडीए अब आम लोगों से भी सुझाव मांगेगा. सांसद रमेश अवस्थी की पहल के बाद केडीए अगले 15 दिनों तक कानपुर की जनता से भविष्य के कानपुर को लेकर सुझाव लेगा. सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि इसको लेकर आखिरी तारीख पांच अगस्त की तय की गई है. इसके लिए केडीए और नगर​ निगम में सुझाव पेटिका भी लगायी जाएगी. यही नहीं, केडीए की वेबसाइट और…

Read More

ABC News: 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के महीने को लेकर उत्साह दिखने लगा है. कानपुर के शिवालयों में सावन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. आनंदेश्वर मंदिर परमट से लेकर सिद्धनाथ मंदिर, जाजमऊ में इस समय सावन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं और सावन के पहले दिन की शुरूआत भी सोमवार से हो रही है, ऐसे में आनंदेश्वर मंदिर परमट में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाएगी. इसे देखते हुए मंदिर परिसर के अंदर से लेकर परमट की गलियों में…

Read More

ABC News: टी20 फॉर्मेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली की रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है. श्रीलंका दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है, लेकिन सबकी नजरें शुभमन गिल पर भी टिकी हुई हैं. गिल को ना केवल टी20 बल्कि वनडे सीरीज का भी उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इस फैसले के बाद क्या ऐसा कहना सही होगा कि हेड कोच गौतम गंभीर, गिल को भारतीय टीम के अगले कप्तान के तौर पर देख रहे हैं. गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही ऐसा प्रतीत हो रहा है…

Read More

ABC News: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की गुरुवार को घोषणा हो गई. सूर्यकुमार यादव को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं, रोहित शर्मा वनडे टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे. विराट कोहली भी इस दौरे पर वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे. इस दौरे पर दोनों सीरीज के लिए शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है. टी-20 वर्ल्ड कप की चैम्पियन टीम के तीन खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा संन्यास ले चुके हैं. इनके अलावा बुमराह को भी इस सीरीज…

Read More

ABC News: घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले पीआरडीजवान ने गुरुवार सुबह खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया. मामले की जानकारी होने के दौरान परिजन आनन फानन में पीआरडी जवान को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान पीआरडी जवान को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पीआरडी जवान कुंवरपाल की पत्नी अर्चना 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी. दोनों के बीच कहासुनी और विवाद के बाद अर्चना चली गई थी. एक दिन पहले कुंवरपाल अपनी पत्नी अर्चना को विदा कराने के लिए ससुराल गया था, जहां पर…

Read More

ABC News: कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के एमा गांव से लापता दो बच्चों के शव तालाब में उतराते हुए मिले हैं. गुरुवार को यहां पर जब गांव के कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे, तभी उन्होंने दोनों बच्चों के शव तालाब में उतराते हुए देखे. परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे एक दिन पहले शाम को साईकिल चलाने के लिए निकले थे. रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिजनों ने दोनों बच्चों की गुमशुदगी भी दर्ज करायी थी. इस बीच बकरियां चराने के साथ गांव के दोनों युवकों को तालाब में दोनों…

Read More