ABC News: घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले पीआरडीजवान ने गुरुवार सुबह खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया. मामले की जानकारी होने के दौरान परिजन आनन फानन में पीआरडी जवान को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान पीआरडी जवान को मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि पीआरडी जवान कुंवरपाल की पत्नी अर्चना 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी. दोनों के बीच कहासुनी और विवाद के बाद अर्चना चली गई थी. एक दिन पहले कुंवरपाल अपनी पत्नी अर्चना को विदा कराने के लिए ससुराल गया था, जहां पर उसने वापस आने से मना कर दिया था. इसके बाद वापस लौटा कुंवरपाल काफी गुमसुम चल रहा था. सुबह खेत में पहुंचकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब उसे खेत में पड़े हुए देखा, तो परिजनों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.परिजनो ने पुलिस को बताया कि पत्नी के मायके से न आने की वजह से कुवरलाल परेशान रह रहा था, पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है.तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

