Author: suniltiwari

ABC News: ग्रीनपार्क में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के दौरान एक वाक्या ऐसा सामने आया, जिससे पुलिस प्रशासन और यूपीसीए पदाधिकारियों के होश फाख्ता कर दिए. दरअसल, ग्रीनपार्क में बांग्लादेश की टीम को चीयर करने के लिए उसका सपोर्टर टाइगर रूबी ग्रीनपार्क आया हुआ था. यहां पर बांग्लादेश फैन अपनी परंपरागत पोशाक में ग्रीनपार्क की दर्शक दीर्घा में बैठकर अपनी टीम को चीयर कर रहा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान सी बालकनी में उस हिस्से में पहुंच गया, जहां पर दर्शकों के बैठने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से अनुमति नहीं दी गई थी.…

Read More

ABC News: टीम इंडिया के​ खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच ने पहले बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने क्रिकेट के दो फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ग्रीनपार्क में बारिश से प्रभावित प्रैक्टिस सेशन के बाद जब शाकिब अल हसन प्रेस कांफ्रेंस में आए तो उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया है. वहीं, टेस्ट फॉर्मेट को लेकर कहा कि विदेश में यह उनका अंतिम टेस्ट मैच है. उन्होंने इच्छा जताई कि अगले महीने मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू…

Read More

ABC News: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर ग्रीनपार्क में आज से दोनों टीमों ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी. इस प्रैक्टिस में टीम इंडिया के खिल़ाड़ियों का फोकस बड़े शॉट को लेकर ज्यादातर दिखा. इन सबके बीच मैदान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की ‘बॉडिंग’ भी नजर आयी. ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच गौतम गंभीर जहां सभी खिलाड़ियों पर नजर रखे रहे, वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी काफी देर तक चर्चा करते रहे. इस दौरान एक…

Read More

ABC News: बांग्लादेश के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम कानपुर पहुंच गई है. एयरपोर्ट से होटल लैंडमार्क तक भारतीय टीम टुकड़ों में आयी. होटल लैंडमार्क में सबसे पहले दिल्ली ब्वॉयज की इंट्री हुई, इसमें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाज विराट कोहली और विकेट कीपर ऋषभ पंत शामिल रहे. इसके बाद बाद में अन्य खिलाड़ी पहुंचे. इन सभी खिलाड़ियों में विराट कोहली का कुछ अलग स्वैग देखने को मिला. ब्लैक लोअर और सफेद टीशर्ट में होटल लैंडमार्क पहुंचे विराट कोहली ने यहां पर संक्षिप्त ​अभिवादन और स्वागत के बाद सीधे अपने रूम में…

Read More

ABC News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने एक बार फिर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर गलत, अवैध और गैरकानूनी ढंग से हो रहे हैं. देर रात उन्नाव में सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह की एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कुछ नहीं बोले लेकिन इतना जरूर कहा कि कोई भी एनकाउंटर होता है, तो उसमें आमने सामने मुठभेड़ होती है लेकिन आज तक जितने भी एनकाउंटर हुए, उसमें किसी में भी…

Read More

ABC News: कानपुर में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है. इस बार ठीक उसी तरह से ट्रेन को पलटाने की साजिश का प्रयास किया गया, जिस तरह से शिवराजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई थी. इस बार सााजिशकर्ताओं के निशाने पर मालगाड़ी रही और उन्होंने महाराजपुर के प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन में गैस सिलेंडर रखा था. जैसे ही प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रक पर सिलेंडर देखा तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया और संबंधित अधिकारियों को…

Read More

ABC News: गोविंदनगर थाना क्षेत्र में युवक की पीट पीटकर हत्या के मामले में शनिवार को जब मृतक का शव उसके घर पहुंचा तो यहां एक बार फिर से तनाव का माहौल दिखाई दिया. युवक की हत्या में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने यहां पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान यहां पर एसीपी बाबूपुरवा समेत भारी फोर्स तैनात रहा. गौरतलब हो कि गोविंदनगर में महादेवनगर कच्ची बस्ती में रहने वाले साहिल नाम के युवक की एक दिन पहले पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी.मृतक…

Read More

ABC News: ग्रीनपार्क में होने वाले भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच को लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने यहां का जायजा लिया. यूपीसीए के वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर, कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ उन्होंने न्यू प्लेयर्स पवेलियन के साथ ही सी बालकनी का भी गहनता से जायजा लिया. इस दौरान प्लेयर्स पवेलियन में खिलाड़ियों के लिए क्या क्या सुविधाएं रहेंगी, इसके बारे मेें भी उन्होंने जाना. इन सबके बीच बीसीसीआई उपाध्यक्ष की नजर ग्रीनपार्क की पिच पर जरूर रही. वह यहां पर काफी देर तक यूपीसीए के पिच क्यूरेटर…

Read More

ABC News: ग्रीनपार्क स्टेडियम पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत और बांग्लादेश की टीमें 24 सितंबर को कानपुर आ जाएंगी. 25 सितंबर से दोनों टीमें ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस शुरू करेंगी. इसको लेकर ग्रीनपार्क में अब अंतिम दौर पर तैयारियां चल रही हैं. क्रिकेटप्रेमियों की नजर इस बार ग्रीनपार्क के विकेट को लेकर खासतौर पर है. ग्रीनपार्क की आउटफील्ड को पूरी तरह से लश ग्रीन रखा गया है. इन सबके बीच, सोमवार को यूपीसीए पदाधिकारियों ने टिकट की दरें भी घोषित कर दीं. इसमें सबसे महंगी टिकट पांच हजार रूपए प्रतिदिन की रखी गई है. यूपीसीए पदाधिकारियों का…

Read More

ABC News: सोशल मीडिया में डेटिंग ऐप के माध्यम से किस तरह से हनी ट्रैप गिरोह संचालित हो रहे हैं, उसका खुलासा किदवईनगर पुलिस ने किया है. किदवईनगर पुलिस ने एक ऐसा गिरोह पकड़ा है, जो डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाता था. गिरोह में शामिल महिला हनी ट्रैप के जरिए युवकों को होटल बुलाती थी और फिर गिरोह के सदस्य संंबंधित की गा​ड़ी लेकर फरार हो जाते थे. इसके बाद युवकों को ब्लैकमेल कर गाड़ी छोड़ने के बहाने फिरौती वसूल की जाती थी. डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि किदवईनगर पुलिस ने हरबंश…

Read More

ABC News: आबकारी नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा कि वे दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान का हम सभी के ऊपर बहुत आशीर्वाद रहता है. इसी वजह से हम लोग बड़ी-बड़ी मुसीबतों से लड़कर और जीतकर आते हैं. इसके साथ मैं उन लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथियों के लिए दुआएं की. भाजपा पर…

Read More

ABC News: कानपुर के चौबेपुर में एक सब्जी विक्रेता का सड़क किनारे गड्ढे में सब्जी धोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. जलभराव के गंदे पानी में भिंडी धोते हुए सब्जी विक्रेता का वीडियो यहां से निकल रहे एक राहगीर ने बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. शनिवार को वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. हालांकि, इस वायरल वीडियो कब का और कहां का है, इसकी पुष्टि एबीसी न्यूज नहीं करता है. वायरल वीडियो को चौबेपुर का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि चौबेपुर…

Read More

ABC News: मानसून की फिर से जबरदस्त हुई वापसी के बाद गंगा उफान पर हैं. पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर से गंगा के जलस्तर में बढ़त देखी जा रही है. जो गंगा घाटों की सीढियों से नीचे जा चुकी थीं, वह फिर से सीढ़ियोें के उपर आ चुकी हैं. गंगा के उफान पर आने से घाटों पर रौनक भी बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर हो रही बारिश और सहायक नदियों के उफान पर आने से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी वजह से गंगा बैराज से होने वाले डिस्चार्ज को…

Read More

ABC News: कानपुर में गुजैनी स्थित नेशनल हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला का नग्न अवस्था में सिर कटा हुआ शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला. राहगीरों ने बीच हाईवे पर क्षत-विक्षत शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी. महिला के शव से सिर गायब है, बाकी पूरा धड़ अलग से पड़ा था. घटना की जानकारी पाकर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा. जिस अवस्था में महिला का शव मिला है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने उसके साथ…

Read More

ABC News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के गलियारों से बुधवार को एक दिल चीरने वाली खबर आई और लोगों को सदमा दे गई. खबर मलाइका अरोड़ा के घर से आई कि उनके पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली. जिसने भी ये खबर सुनी एक बार में उसे भरोसा नहीं हुआ. अनिल अरोड़ा ने जब अपने घर की छत कूदकर जान दी तब मलाइका अरोड़ा मुंबई में नहीं थीं. मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं और जब उन्हें ये दुखद सूचना मिली तो वह दौड़ी-दौड़ी अपने पिता घर पहुंचीं. घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है. वहीं इस खबर…

Read More

ABC News: देहदान और अंगदान के मामले मे मिसाल कायम करने वाले कानपुर के लोग अब यूपी के पहले स्किन बैंक को लेकर किसी से पीछे छूटते नहीं दिखाई दे रहे हैं. इसका पता इसी बात से चलता है कि अभी तक कानपुर में स्किन बैंक की स्थापना भी नहीं हुई है और करीब सौ लोग अपनी त्वचा का दान करने के लिए मन भी बना चुके हैं. बहुत जल्द ही वह अपनी त्वचा का दान करने की शपथ भी लेंगे. इन सबके बीच दहीचि जयंती से एक दिन पहले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें…

Read More

ABC News: भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी एक्शन में विजिलेंस टीम ने 24 घंटे के अंदर सरकारी विभाग के एक और कर्मचारी को पकड़ा है. विजिलेंस के जाल में इस बार केडीए का बेलदार फंसा जोकि आवंटी से कॉलोनी की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 10 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा था. केडीए के चक्कर लगाकर थक चुके आवंटी ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग में की. जिसके बाद मंगलवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी बेलदार ने आवंटी से रूपए लिए, वैसे ही विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया और केडीए से घसीटते हुए सीधे…

Read More

ABC News: कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के मामले में आईबी और एटीएस की जांच शुरू हो चुकी है. रविवार रात की घटना के बाद सोमवार को सुबह एटीएस के आईजी नीलाब्जा चौधरी ने विशेषज्ञों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. इस दौरान उन्होंने न केवल ट्रैक बल्कि उसके आसपास के स्थान का भी जायजा लिया. यहां पर आईजी एटीएस ने एडीसीपी वेस्ट विजेंद्र द्विवेदी और सहायक पुलिस आयुक्त अजय त्रिवेदी से मामले के कई अन्य पहलुओं पर जांच के निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना में 12 लोगों…

Read More

ABC News: श्यामनगर में एक दिन पहले कार की टक्कर से बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत के मामले में आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया. परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और राहगीरों को निकलने तक नहीं दिया. कई घंटे तक चले हंगामे के बाद अचानक यहां मौजूद भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई. पुलिस ने हालात संभालते हुए पथराव कर रही भीड़ पर लाठियां चलाकर उसे खदेड़ा. पथराव करने में पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया है.…

Read More

ABC News: अलायंस क्लब कानपुर शौर्य ने शिक्षक दिवस पर उन शिक्षकों को सम्मानित किया, जोकि बिना किसी फीस के मलिन बस्तियों में जाकर निर्धन बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे ही 11 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर राजापुरवा मलिन बस्ती में शिक्षा शौर्य सम्मान से नवाजा गया. क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट सरिता वहाब ने बताया कि मलिन बस्तियों के बच्चों को पढ़ाने के एवज में यह शिक्षक एक भी पैसा नहीं लेते हैं.बस्ती में चलने वाली साप्ताहिक कक्षाओं में यह पूरे मनोयोग से बच्चों को शिक्षित करने का काम करते हैं. इसके चलते मलिन बस्तियोें के बच्चे…

Read More