Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर मेट्रो के तेजी से चल रहे कार्य के बीच एक अहम पड़ाव यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पार किया है. इस पड़ाव के तहत साउथ सिटी में स्वदेशी कॉटन मिल से ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन तक अप लाइन टनल का काम पूरा हो गया है. करीब 330 मीटर टनल का निर्माण करने के बाद गुरूवार को आजाद टीबीएम ने ब्रेकथ्रू हासिल कर लिया. गौरतलब हो कि कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 (आईआईटी – नौबस्ता) में इस समय तेजी से कार्य चल रहा है. इसमें साउथ सिटी में स्वदेशी कॉटन मिल के पास से रैंप एरिया से कानपुर सेंट्रल…
ABC News: लंबे समय से आवासीय योजना का इंतजार रहे लोगों को केडीए अब सौगात देने वाला है. केडीए अफसर अब चकेरी में एयरपोर्ट के नजदीक 1257.43 एकड़ में ऐरो सिटी आवासीय योजना ला रहे हैं. दीपावली पर इस योजना को लॉन्च किया जाएगा. इसको लेकर कई स्तर पर बैठक के बाद योजना केा अनुमति मिल गई है. केडीए अफसरों का कहना है कि योजना के लिए डीपीआर की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. ऐरो सिटी आवासीय योजना में फिलहाल आवासीय और व्यावसायिक भूखंड दिए जाएंगे. इसके मिक्स यूज की गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी., बताया गया कि टाउनशिप…
ABC News: लंबे समय बाद केडीए के प्रवर्तन विभाग ने एक बार फिर अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई की है,,, यह कार्रवाई इस बार चमनगंज जैसे घने इलाके में हुई. यहां पर तंग गलियों के अंदर भी तान दी गई इमारतें भी केडीए अफसरों को देखने में मिलीं. फिलहाल केडीए अफसरों ने अवैध रूप से बनाए गए चार बेसमेंट सील कर दिए हैं, इन सभी स्थानों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. केडीए अफसरों ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रहे एक्शन में गुरूवार को विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला की अगुवाई में…
ABC News: भौंती में हुए एक्सीडेंट में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स समेत पांच लोगों की मौत के तीन दिनों बाद महराजपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां पर एक तेज रफ्तार वैगन कार अपनी गति पर नियंत्रण नहीं रख पायी और आगे जा रहे ट्रक मेें घुस गई, हादसे में पुलिस विभाग में तैनात दरोगा और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में भी कार की ठीक वैसी ही स्थिति हुई, जैसा कि भौंती हादसे में हुई थी. घटना के बाद दोनों को सरसौल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बताया…
ABC News: कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बड़ा आरोप लगाया है. समाजवादी पार्टी के सीसामऊ विधानसभा प्रभारी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाए जाने का आरोप लगाया है. डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस बूथ से लेकर अन्य स्तर के कार्यकर्ताओं को फोन कर दबाव बनाने का काम कर रही है. सीसामऊ विधानसभा प्रभारी राजेंद्र कुमार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, विधायक मो. हसन रूमी, पूर्व सांसद राजाराम पाल ने आरोप लगाया कि सीसामऊ में रहने…
ABC News: सीसामऊ विधानसभा के उपचुनाव में दो लाख 69 हजार 770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें एक लाख 43 हजार 213 पुरूष, एक लाख 26 हजार 558 महिला और थर्ड जेंडर का एक मतदाता शामिल है. जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव में जो मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, उनकी संख्या चार हजार 921 है. इसमें दो हजार 504 पुरूष और दो हजार 417 महिला मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा एक हजार 188 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सीसामऊ में 80 प्लस की उम्र…
ABC News: कानपुर मेट्रो ने अपने दूसरे कॉरीडोर में भी निर्माण कार्य तेज कर दिया है और अपनी पांचवी टनल बोरिंग मशीन को उतार दिया है. करीब 4.10 किमी लंबे रावतपुर-डबल पुलिया अंडरग्राउंड सेक्शन में परियोजना की पांचवी टीबीएम मशीन ‘गोमती‘ को आज मेट्रो अधिकारियों ने लॉन्च किया. इस दौरान यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार भी मौजूद रहे. गौरतलब हो कि मेट्रो के दूसरे कॉरीडोर में सीएसए से बर्रा आठ तक मेट्रो का संचालन होना है. इसके लिए कानपुर मेट्रो की पांचवी और कॉरिडोर-2 की पहली टीबीएम मशीन ‘गोमती‘ को रावतपुर एलिवेटेड स्टेशन के निकट बने लॉन्चिंग शाफ्ट से…
ABC News: चुनाव आयोग ने कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. सीसामऊ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा. इसके साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. कलेक्ट्रेट में सीसामऊ विधानसभा के लिए होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. गौरतलब कि सीसामऊ में विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना 18 नवंबर को शुरू होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे. 25 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 28 अक्टूबर…
ABC News: कानपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगों के ऐसे गिरोह को पर्दाफाश किया है, जो शेयर मार्केट में निेवेश करने पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करते थे. अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिरों को पकड़कर पुलिस ने कैंट थानाक्षेत्र में हुई करीब 1.79 करोड़ की ठगी का खुलासा भी किया है. डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दिनों कैंट निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच दिया गया. इस बात को जानकर वह प्रभावित हो गए और…
ABC News: कानपुर में मेडिकल कॉलेज ओवरब्रिज पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. मेडिकल कॉलेज ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि देर रात एक तेज रफ्तार कार दूसरी दिशा से आ रही थी. ओवरब्रिज के मोड़ पर कार से ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और वह सामने से आ रही दूसरी कार में जा टकराई. इस हादसे की चपेट में कुछ अन्य वाहन भी आ गए.टक्कर इतनी जोर थी कि इनमें से दो कारों के एयरबैग तक खुल गए. हादसे में कई लोगों को चोटें भी…
Bahraich Violence: मृतक युवक का हुआ अंतिम संस्कार, तनाव के बाद स्थिति नियंत्रण में, इंटरनेट सेवा बंद
ABC News: बहराइच में विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी और गोलीबारी में युवक की मौत के बाद जारी प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की सुबह आक्रोशित भीड़ ने हरदी, साधुवापुर, भगवानपुर और राजी चौराहे पर आगजनी की. आक्रोशित भीड़ ने हरदी चौराहे पर विभिन्न दुकानों के बाहर लगी होर्डिंग में आग लगा दी. वही, राजी चौराहे पर टायर में आग लगा दी जिसे दमकल वाहनों ने बुझाया. भीड़ ने सधुवापुर चौराहे और भगवानपुर चौराहे पर भी उपद्रव किया और धाबली व छप्पर आदि को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद पहुंची पुलिस और पीएसी…
ABC News: सीसामऊ विधानसभा उपचुनावों को लेकर ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि दिल्ली मेें हुई बैठक के बाद भाजपा ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल कर दिया है. हालांकि, वह प्रत्याशी कौन होगा, इसका ऐलान विधानसभा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही किया जाएगा. संकेत इस बात के मिले हैं कि इस बार पार्टी किसी नए चेहरे को चुनावी रणक्षेत्र में उतारने जा रही है. ऐसे में भाजपा इस बार किस चेहरे पर दांव लगाने जा रही है, इसको लेकर पार्टी के दावेदारों की उत्सुकता बढ़ गई है. अभी तक के चुनावी समीकरणों…
ABC News: कानपुर में चल रही रामलीलाओं में रविवार को भरत मिलाप का मंचन किया गया. इसमें श्री रामलीला सोसाइटी परेड की रामलीला में दिखाया गया कि रावण का वध करने के बाद जैसे ही प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और अन्य लोगों के साथ अयोध्या पहुंचते हैं तो पूरी अयोध्यानगरी हर्षित हो उठती है. प्रभु श्री राम और भरत के गले लगते ही चारों भाईयों की आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ती है. इसके बाद पूरी अयोध्यानगर हर्ष में आकर चारों भाईयों पर पुष्पवर्षा करती है और भरत जी प्रभु श्री राम को अयोध्या के राज सिंहासन तक लेकर…
ABC News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस वारदात को अंजाम देने की साजिश के पीछे की वजह भी बताई है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है. इस पोस्ट में सलमान खान और दाऊद गैंग का भी जिक्र किया गया है. इस पोस्ट को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि…
ABC News: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर पुलिस को शक है कि यह पूर्व नियोजित थी. दरअसल, पुलिस जांच में पता चला है कि जिन आरोपियों को पकड़ा गया वह बीते करीब डेढ़-दो महीने से कुर्ला इलाके में किराए पर रहकर बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे. पुलिस ने तीसरे आरोपी की पहचान कर ली है और वह भी यूपी का रहने वाला है. इससे पहले पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनमें से एक हरियाणा और एक यूपी का निवासी है. तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी…
ABC News: गुजरात के मेहसाणा में मिट्टी धंसने से नौ मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ दबे हुए मजदूरों को निकालने का काम जारी है. यह हादसा जासलपुर के पास गांव में हुआ है. निर्माणाधीन कंपनी में दीवार बनाते समय मिट्टी धंस गई, जिसके नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए. घटनास्थल पर पांच से ज्यादा एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी पहुंचे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जाहिर किया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे का भी ऐलान किया गया है. ये हादसा मेहसाणा जिले के…
ABC News: विजयादशमी के दिन दुर्गा पूजा पांडालों में भी मां को विदाई दी गई. इसके साथ ही नवरात्रि की षष्ठी तिथि से चले आ रहे दुर्गा पूजा उत्सव का समापन भी हो गया. दुर्गा पूजा पांडालों में बंगाली समुदाय में सुबह के समय नवमी का पूजन किया और फिर दोपहर में दशमी का पूजन करने के साथ ही अन्य अनुष्ठान किए गए. इस दौरान बंगाली रीति रिवाजों के अनुसार मां की स्तुति की गई. इसके बाद महिलाओं के बीच सिंदूर खेला की रस्म को निभाया गया. आपको बता दें कि सिंदूर खेला बंगाली समाज की विवाहित महिलाओं के लिए…
ABC News: देशभर में आज विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है. जगह जगह रावण का पुतला दहन किया जाएगा, लेकिन कानपुर के शिवाला में एक ऐसा मंदिर है जहां दशानन की पूजा अर्चना और अभिषेक किया जाता है. दशानन का यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है. जो कि साल में सिर्फ दशहरे के दिन 12 घंटे के लिए खोला जाता है और बड़ी संख्या में यहां शहर के आसपास जिलों से भी भक्त दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर के पुजारी ने बताया कि दशानन के इस मंदिर में शक्ति और बुद्धि के प्रतीक के स्वरूप में रावण की…
ABC News: ग्वालटोली थानाक्षेत्र में में मकान मालिक और किराएदार का झगड़ा ऐसा बढ़ गया कि इसमें जमकर तोड़फोड़ और मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि मकान मालिक दरवाजा बंद करके मकान के चौथे फ्लोर में पहुंच गया. मोहल्ले के लोगों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव शुरू हो गया. पथराव की इस घटना में दरोगा और सिपाही समेत छह लोग घायल हुए हैं. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आरोपी को नीचे उतारा और उसे हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि ग्वालटोली…
ABC News: कानपुर का काशी कहे जाने वाले आनंदेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों को बहुत जल्द ही यहां पर भव्य गेट के दर्शन होंगे. स्टॉक एक्सचेंज चौराहे पर बनने वाले बाबा आनंदेश्वर मंदिर के द्वार केलिए गुरूवार को भूमि पूजन किया गया. इस भूमिपूजन कार्यक्रम में एमएलसी सलिल विश्नोई, अरूण पाठक, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जूना अखाड़ा के महंत अरूण भारती, वशिष्ठ गिरी महाराज, सिद्धनाथ मंदिर के महंत अरूण चैतन्यपुरी महाराज और पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास समेत अन्य लोग शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रवेश द्वार का भूमिपूजन करते हुए यहां पर 51 नारियल भी फोड़े गए.बताया…
