ABC News: लंबे समय से आवासीय योजना का इंतजार रहे लोगों को केडीए अब सौगात देने वाला है. केडीए अफसर अब चकेरी में एयरपोर्ट के नजदीक 1257.43 एकड़ में ऐरो सिटी आवासीय योजना ला रहे हैं. दीपावली पर इस योजना को लॉन्च किया जाएगा.

इसको लेकर कई स्तर पर बैठक के बाद योजना केा अनुमति मिल गई है. केडीए अफसरों का कहना है कि योजना के लिए डीपीआर की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. ऐरो सिटी आवासीय योजना में फिलहाल आवासीय और व्यावसायिक भूखंड दिए जाएंगे. इसके मिक्स यूज की गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी., बताया गया कि टाउनशिप में वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के अतिरिक्त ऐरो सिटी कॉन्सेप्ट पर बड़े बड़े होटल, रिसोर्ट, शॉपिंग मॉल, इंस्टीट्यूट आई टी, सर्विस इंडस्ट्रीज संबधी गतिविधिया तथा हाईराइज आवासीय गतिविधियां होंगी.

प्रस्तावित टाउनशिप में पांच हजार व्यक्तियों से अधिक क्षमता का अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भी प्रस्तावित किया जाएगा. इसको लेकर केडीए उपाध्यक्ष ने निरीक्षण भी किया है और योजना को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

