ABC News: कानपुर का काशी कहे जाने वाले आनंदेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों को बहुत जल्द ही यहां पर भव्य गेट के दर्शन होंगे. स्टॉक एक्सचेंज चौराहे पर बनने वाले बाबा आनंदेश्वर मंदिर के द्वार केलिए गुरूवार को भूमि पूजन किया गया.

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में एमएलसी सलिल विश्नोई, अरूण पाठक, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जूना अखाड़ा के महंत अरूण भारती, वशिष्ठ गिरी महाराज, सिद्धनाथ मंदिर के महंत अरूण चैतन्यपुरी महाराज और पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास समेत अन्य लोग शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रवेश द्वार का भूमिपूजन करते हुए यहां पर 51 नारियल भी फोड़े गए.बताया गया कि जब यह प्रवेश द्वार बनकर तैयार होगा तो काफी भव्य और दिव्य होगा.

