Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: आईआईटी कानपुर में एक बार फिर से एक और स्टूडेंट ने खुदकुशी की है. आईआईटी कानपुर में इस बार अर्थ साइंस में पीएचडी कर रही छात्रा प्रगति ने आत्महत्या की है. छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही आईआईटी प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और मामले की सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी गई. बताया जा रहा है कि अर्थ साइंस मेें पीएचडी कर रही छात्रा प्रगति कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में सनिगवां की रहने वाली थी. पुलिस को प्रगति के शव के पास जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उसने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार…
ABC News: समाजवादी पार्टी से नसीम सोलंकी की प्रत्याशिता घोषित होने के बाद भाजपा ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है. यही वजह है कि अब तक सदस्यता अभियान में सबसे पिछड़ी चल रही सीसामऊ विधानसभा में एक बार फिर यहां के प्रभारी और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आए. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने नेहरूनगर में स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन किए और फिर यहां पर उन्होंने सदस्य भी बनाए. आपको बता दें कि कानपुर में अब तक चलाए गए सदस्यता अभियान में भाजपा सीसामऊ विधानसभा में सबसे ज्यादा पिछड़ी चल रही है. यह हाल तब…
ABC News: समाजवादी पार्टी के टिकट घोषित करने के साथ कांग्रेस ने भी सीसामऊ विधानसभा में अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है. इसी कड़ी में जीटी रोड में कांग्रेस का संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित हुआ. इस सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव नीलांशू चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधानसभा में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा शामिल हुए. यहां पर कांंग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को संविधान से छेड़छाड़ नहीं करने देगी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस देश में भिन्न-भिन्न जातियों के लोग रहते हैं बाबा साहब…
ABC News: सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले शासन ने बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत वर्ष 2015 में दर्शनपुरवा में मोहर्रम जुलूस के हुए सांप्रदायिक संघर्ष के मामले में 32 लोगों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया गया है. डीजीसी दिलीप अवस्थी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका पत्र अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है. जैसे ही यह पत्र आता है, तो उसमें जो बातें लिखी होंगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी. कानपुरदर्शनपुरवा सांप्रदायिक संघर्ष मामले में मुकदमा हुआ वापस! 2015 में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुआ था सांप्रदायिक संघर्षमामले में 32…
ABC News: समाजवादी पार्टी से सीसामऊ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर अधिकाधिक रूप से अपने नाम का ऐलान होने के बाद नसीम सोलंकी की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है. महाराजगंज जेल से कानपुर आकर अपने जाजमऊ स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए नसीम सोलंकी काफी भावुक हो गईं. आंखों में रह रहकर आते आंसुओं की धारा के बीच नसीम सोलंकी ने कहा कि अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताया है, जिसके लिए उनका धन्यवाद लेकिन उनके लिए यह कोई खुशी का चुनाव नहीं है, क्योंकि पूर्व विधायक इरफान सोलंकी उनके साथ में नहीं है. नसीम ने…
ABC News: सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोलंकी परिवार के तीसरे सदस्य पर आखिरकार दांव लगा दिया है. आपको बता दें कि हाजी मुश्ताक सोलंकी, इरफान सोलंकी के बाद सोलंकी परिवार की बहू नसीम तीसरी ऐसी सदस्य होंगी, जो परिवार की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए चुनावी मैदान में होंगी. हालांकि, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम के नाम को लेकर पहले ही समाजवादी पार्टी में सहमति बन गई थी लेकिन सपा मुखिया की तरफ से बुधवार को उनके नाम का अधिकाधिक रूप से ऐलान किया गया. समाजवादी पार्टी से अपने नाम का ऐलान होने…
ABC News: नौबस्ता में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब थार सवार युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या का प्रयास किया. बदमाशों की फायरिंग में थार की विंड स्क्रीन तो टूट गई लेकिन उसमे बैठा युवक बाल बाल बच गया. बीच सड़क पर सरेआम फायरिंग की जानकारी पाकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि फतेहपुर के रहने वाले राहुल पटेल नौबस्ता के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहते हैं. मंंगलवार दोपहर को वह नौबस्ता से घर की तरफ आ रहे थे. इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पहली…
ABC News: विजयनगर में मंगलवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब यहां पर एक फल दुकानदार ने नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी. सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की सूचना पर उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए. आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को ठप कर सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया. इस बीच, किसी ने मारपीट और पथराव की अफवाह फैला दी. जिसकी सूचना पर फजलगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी को समझाकर शांत किया. इसके बाद पार्षद अरविंद यादव समेत सभी लोग फजलगंज थाने पहुंचे, जहां पर एफआईआर…
ABC News: गुजैनी थानाक्षेत्र के अंबेडकरनगर में देर रात पति ने पत्नी की धारदार हथियार से पीट पीटकर हत्या कर दी. चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि अंबेडकर नगर निवासी हरिशंकर अग्निहोत्री किराना की दुकान चलाते है. देर रात उसने अपनी पत्नी पूजा देवी (32) की धारदार हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची…
ABC News: कानपुर में महिलाओं को सॉफ्ट टारगेट मानकर उनके साथ चेन स्नेचिंग करने वाले लुटेरे अब ट्रेेंड बदल रहे हैं. सूनसान इलाकों में लुटेरे अब आदमियों को भी अपना निशाना बनाकर उनके साथ चेन स्नेचिंग की वारदात कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला मंगलवार सुबह जाजमऊ के एयरफोर्स के एक्स सर्विस मैन के साथ घटित हुआ. एयरफोर्स के एक्स सर्विसमैन अरूण कुमार गिरी सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. घर से कुछ दूरी पर ही पहुंचने पर एक बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली. चेन लूट…
ABC News: मोदी सरकार की तरफ से बढ़ाई गई श्रमिकों की मजदूरी के बाद अब यूपी सरकार भी इस दिशा में कदम बढ़ाने को लेकर कवायद कर चुकी है. इसको लेकर केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन का यूपी सरकार के अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं. कोशिश इस बात की है कि बोर्ड बनाकर श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने समेत अन्य निर्णय लिए जा सकते हैं. इसको लेकर कानपुर आए प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने संकेत दिए. कानपुर में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भवन…
ABC News: कानपुर में 251 घंटे के सफाई अभियान पूरे होने पर नगर निगम में इसका जश्न मनाया गया. ढोल ताशों की गूंज के बीच सफाई अभियान में एक और रिकॉर्ड कायम करने की उपलब्धि नगर निगम कर्मचारियों के उत्साह के रूप में सामने आयी. नगर निगम अधिकारियोें ने बताया कि अभियान के दौरान डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया और 207 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया. इसके अलावा 20 ऐतिहासिक स्थल, तीन दर्जन बाजार और इतने ही धर्मस्थल, 15 ग्रीन बेल्ट के अलावा अन्य जगहों पर सफाई कराई गई. इस दौरान यहां पर इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड…
ABC News: कानपुर में मोतीझील स्थित लाजपत भवन में डांडिया के आयोजन के दौरान शनिवार को गैर समुदाय के लोग अंदर घुस आए. इस पर यहां पर मौजूद हिंदुवादी संगठन के लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया. इस दौरान उनकी जमकर पिटाई की गई. #कानपुर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक की पिटाई कीपिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलडांडिया के कार्यक्रम में पहचान छुपा कर घुसने पर पीटास्वरूप नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील में था कार्यक्रम@BajrangDalOrg @Uppolice @dgpup @UPGovt @RSSorg #kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/4N9JqrEboN— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 5, 2024 आरोप है कि पकड़े गए दोनों युवक पहचान छिपाकर अंदर…
ABC News: जाजमऊ में किशोरी का अपरहण कर उसकी हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी अपराधी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि साल 2022 में कन्नौज निवासी दीपक कुमार जाजमऊ के वाजिदपुर में नमामि गंगे योजना में मजदूरी करने आया था. यहां पर उसकी मुलाकात चौकीदार से हुई, इसके बाद में आरोपी दीपक ने चौकीदार से घरेलू संबंध बना लिए और उसी के घर मे रहने लगा. इसके बाद आरोपित नवंबर 2022 में चौकीदार की…
ABC News: कहने को तो केंद्र से लेकर प्रदेश और कानपुर में भाजपा की सरकार है लेकिन भाजपा के ही एक पार्षद को इन दिनों मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर शौचालय के लिए नगर निगम अफसरों से जूझना पड़ रहा है. पार्षद के सामने ही मजबूरी है कि अपनी ही सरकार में वह विरोध का झंडा कैसे बुलंद करें लेकिन सियासी अदावत में उनके वार्ड में आने वाले एक मलिन बस्ती में सीवर लाइन तक नहीं पड़ पा रही है. ऐसे में पार्षद का मजबूरन अफसरों को ज्ञापन देकर बार बार सीवर लाइन बिछवाने के लिए गुहार करने…
ABC News: पनकी में अर्धनग्न हालत में मिले बुजुर्ग के शव के मामले में गुरूवार को परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी. इस दौरान पुलिस के समझाने पर भी परिजन नहीं माने और जमकर हंगामा किया. पुलिस ने जब तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर कहीं परिजन शांत हुए. गौरतलब हो कि पिछले दिनों सचेंडी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग का शव अर्धनग्न हालत में पनकी स्थित उनके खेत में गहरे गड्ढे में पड़ा मिला था. पास में ही बुजुर्ग की साइकिल व कपड़े रखे थे. परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या…
ABC News: ग्रीनपार्क में जिस तरह से बारिश ने खेल बिगाड़ा है, उसके बाद क्रिकेटप्रेमी खासे मायूस हो गए. यह मायूसी रविवार को इसलिए भी ज्यादा देखी गई, जब बारिश न होने के बावजूद तीसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया गया. तीसरे दिन का खेल अंपायरों ने खराब आउटफील्ड की वजह से रद्द किया. The richest cricket board @BCCI doesn't have a single stadium which can compete with any stadium in Australia or England in any aspects,There is a reason why we are the most corrupt country. #KanpurTest pic.twitter.com/8Pngnwxg9g— Shailendra Mishra (@imShail_3) September 29, 2024 इसके बाद अब…
ABC News: ग्रीनपार्क टेस्ट में विलेन बनी बारिश का असर तीसरे दिन भी देखा गया,, बारिश की वजह से खराब हुई आउटफील्ड की वजह से तीसरे दिन का खेल भी अंपायरों ने रद्द कर दिया. तीसरे दिन का खेल रद्द होने की वजह से सबसे ज्यादा निराशा दर्शकों में देखी गई. रविवार की छुट्टी की वजह से सुबह से ही ग्रीनपार्क में काफी संख्या में दर्शक जमा थे. इससे पहले रातभर हुई बारिश के बाद एक बार फिर यहां पर सुबह से वही कवायद शुरू हुई, जोकि पिछले तीन दिनों से लगातार चल रह रही है. हालांकि, राहत की बात…
ABC News: काकादेव कोचिंग मंडी में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ एक शिक्षक की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब काकादेव कोचिंग मंडी के एक शिक्षक आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले में देर रात एफआईआर दर्ज करायी थी. कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्वत का कहना था कि दो दिन पहले उन्हें दफ्तर के बाद एक बंद लिफाफा मिला था, लिफाफे को जब खोलकर देखा तो उसमें एक पेन ड्राइव थी. जब पेन ड्राइव को लैपटॉप पर लाकर वीडियो देखा गया, तो…
ABC News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ टीम इंडिया का दूसरा और अंतिम टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया. दोपहर में हुई तेज बारिश की वजह से अंपायरों ने पहले दिन के खेल का रद्द कर दिया. बारिश से प्रभावित मैच के पहले दिन बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवर मेें तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं. वहीं, भारतीय टीम से तेज गेंदबाज आकाशदीप ने दो और आर अश्विन ने एक विकेट झटका. इससे पहले बारिश की वजह से दूसरा टेस्ट मैच निर्धारित एक घंटा की देरी से शुरू हुआ. बारिश से प्रभावित दूसरे…
