ABC News: ग्रीनपार्क में जिस तरह से बारिश ने खेल बिगाड़ा है, उसके बाद क्रिकेटप्रेमी खासे मायूस हो गए. यह मायूसी रविवार को इसलिए भी ज्यादा देखी गई, जब बारिश न होने के बावजूद तीसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया गया. तीसरे दिन का खेल अंपायरों ने खराब आउटफील्ड की वजह से रद्द किया.
The richest cricket board @BCCI doesn't have a single stadium which can compete with any stadium in Australia or England in any aspects,
— Shailendra Mishra (@imShail_3) September 29, 2024
There is a reason why we are the most corrupt country.
#KanpurTest pic.twitter.com/8Pngnwxg9g
इसके बाद अब यहां पर यूपीसीए की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
• No rain in Kanpur.
— ????????Tanmay Kulkarni???????? (@Tanmaycoolkarni) September 29, 2024
• No drainage system.
• No play for two days.
This clown BCCI schedules Tests in Kanpur during the rainy season despite the poor drainage. If the #INDvBAN Test ends in a draw, the blame falls squarely on this incompetent and corrupt board. #KanpurTest pic.twitter.com/swkShQGVxo
गौरतलब हो कि ग्रीनपार्क में जब मैच की तैयारियां हो रही थीं, तब नोएडा में जिस तरह से अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, तब सवाल उठाए गए थे. उस समय मैच के लिए वेन्यू डायरेक्टर बनाए गए डॉ. संजय कपूर ने इस बात का दावा किया था कि ग्रीनपार्क में ऐसा कुछ नहीं होगा और अगर बारिश होगी तो उसके लिए फूलप्रूफ प्लान भी बनाए गए हैं.
कहने को तो #BCCI दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है लेकिन उसके स्टेडियम का ड्रेनर सिस्टम और मैदान सुखाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है!!!#KanpurTest #JayShah #INDvBANTest #INDvBAN
— Shivam ???? (@shivamxind) September 29, 2024
pic.twitter.com/a30bhEnUbT
बारिश होने के कुछ घंटों के अंदर मैच को दोबारा शुरू करा दिया जाएगा लेकिन जब बारिश न होने के बाद भी तीसरे दिन का खेल रद्द हुआ तो सारे दावों की हवा निकलते हुए नजर आयी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर क्रिकेटप्रेमी बीसीसीआई की व्यवस्थाओं को कोसते हुए नजर आए, कई दर्शक तो यहां के ड्रेनेज सिस्टम पर भी सवाल खड़ा करते हुए नजर आए.
#INDvBAN #KanpurTest pic.twitter.com/bROluxbJ0I
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) September 29, 2024
उनका कहना था कि वह अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन रविवार को धूप निकलने के बाद भी तीसरे दिन का खेल रद्द कर दिया. उससे उन्हें निराशा हाथ लगी है. दर्शकों ने आयोजकों को लेकर भी सवाल खड़े किए.
Do not allow venues to host any game until they have Bengaluru like drainage and SL like ground covers. Use IPL broadcast money to upgrade, take ownership rather then telling state associations to do it. #INDvBAN #BCCI #KanpurTest #INDvsBANTEST #IPL2025 #IPLRetention https://t.co/0wUszhPWh9 pic.twitter.com/AxZUShDuTJ
— Cricket Vibes_Arjav (@IamArjav) September 29, 2024

