ABC News: कानपुर में 251 घंटे के सफाई अभियान पूरे होने पर नगर निगम में इसका जश्न मनाया गया. ढोल ताशों की गूंज के बीच सफाई अभियान में एक और रिकॉर्ड कायम करने की उपलब्धि नगर निगम कर्मचारियों के उत्साह के रूप में सामने आयी.

नगर निगम अधिकारियोें ने बताया कि अभियान के दौरान डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया और 207 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया. इसके अलावा 20 ऐतिहासिक स्थल, तीन दर्जन बाजार और इतने ही धर्मस्थल, 15 ग्रीन बेल्ट के अलावा अन्य जगहों पर सफाई कराई गई. इस दौरान यहां पर इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने महापौर को रिकॉर्ड कायम करने का पत्र भी सौंपा. इस दौरान यहां पर अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

