ABC News: कानपुर में मोतीझील स्थित लाजपत भवन में डांडिया के आयोजन के दौरान शनिवार को गैर समुदाय के लोग अंदर घुस आए. इस पर यहां पर मौजूद हिंदुवादी संगठन के लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया. इस दौरान उनकी जमकर पिटाई की गई.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 5, 2024
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक की पिटाई की
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डांडिया के कार्यक्रम में पहचान छुपा कर घुसने पर पीटा
स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील में था कार्यक्रम@BajrangDalOrg @Uppolice @dgpup @UPGovt
@RSSorg #kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/4N9JqrEboN
आरोप है कि पकड़े गए दोनों युवक पहचान छिपाकर अंदर घुसे हुए थे. बताया जा रहा है कि दोनों के पहचान छिपाकर अंदर घुसने की बात सामने आई है. आपको बता दें कि नवरात्रि पर लाजपत भवन लॉन में डांडिया का कार्यक्रम चल रहाथ था. यहां पर हिंदुवादी संगठन के भी कार्यकतो खड़े थे. इस दौरान उन्होंने सभी का आधार कार्ड चेक किया.
थाना स्वरूपनगर क्षेत्रान्तर्गत एक डांडिया के प्रोग्राम में कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना का वीडियो संज्ञान में आया हुआ है, इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई शिकायत है तो उसे सम्बन्धित थाने में य डायल-112 को सूचित करना चाहिए,… pic.twitter.com/n7wP15qy9n
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) October 5, 2024
आरोप है कि गैर हिंदु होने के शक मेें जब यहां पर दो लोगों से आधार कार्ड मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाए. इसके बाद दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई और स्वरूपनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

