Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: जेसीआई ब्रह्मावर्त की तरफ से बुधवार को रावतपुर स्थित रामलला इंटर कॉलेज में सौ बच्चों की पूरे साल की फीस को भरने का काम किया गया.मेगा स्कूल फीस स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम के तहत यहां पर करीब सौ बच्चों की पूरे साल की फीस के रूप में दो लाख का चेक विद्यायल प्रबंधन को दिया गया. इसके अलावा स्टूडेंट्स के बीच शिक्षण सामग्री, स्टेशनरी और खानपान के सामान का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ होम्योपैथी डॉक्टर हेमंत मोहन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती मोहन ने बच्चों और खासतौर पर बालिकाओं में पोषण की जरूरत को रेखांकित किया.…
ABC News: मेट्रो के काम को लेकर एक बार फिर महापौर ने अपनी नाराजगी दिखाई है. दरअसल, परेड चौराहे के पास से निकल रहीं महापौर की कार जब दूसरी कार से लड़ते बची, तो प्रमिला पांडेय इसकी वजह जानने के लिए कार से निकलकर सड़क पर उतर आयीं. यहां पर महापौर ने देखा कि मेट्रो यहां पर छह मीटर का फुटपाथ बनवा रहा है जबकि यहां पर सड़क सात मीटर ही चौड़ी है. महापौर ने नगर निगम के जोनल अफसर को मौके पर बुलवाया और बुलडोजर लगवाकर फुटपाथ किनारे लग रही इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़वा दी.महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि…
ABC News: कानपुर के जीआईसी मैदान में वृहद रोजगार मेले में शामिल होने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव का बिगुल फूंकते हुए बंद पड़ी लाल इमली के पुनुरूद्धार का बड़ा ऐलान किया. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की बेईमानी और भ्रष्टाचार का स्मारक बनी लाल इमली का बड़े पैकेज के साथ पुनुरूद्धार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जितनी भी सिक यूनिट हैं, सभी का पुनुरूद्धार आने वाले समय में किया जाएगा. सीसामऊ विधानसभा में आने वाली लाल इमली की बंदी का मुद्दा उठाने के साथ ही सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले तक उत्तर…
ABC News: कानपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ जहां जीआईसी मैदान में सीसामऊ उपचुनाव का बिगुल फूंकेंगे, वहीं साउथ सिटी में भी आकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे. सीएम योगी का अब जो प्रस्तावित कार्यक्रम बताया जा रहा है, उसमें वह जीआईसी में सभा करने के बाद गोविंदपुरी स्टेशन आएंगे, यहां पर वह सिख श्रद्धालुओं के लिए चली स्पेशल तीर्थ यात्रा ट्रेन में कुछ देर समय बिताएंगे. यहां पर पालकी साहब में विराजमान श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सीएम योगी आदित्यनाथ दर्शन करेंगे, साथ ही पंज प्यारों का भी सिरोपा भेंटकर सम्मान करेंगे. सीएम योगी के अचानक से आए…
ABC News: कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दौरे से ठीक एक दिन पहले हुई बारिश ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को प्रभावित कर दिया. बारिश के बाद जीआईसी मैदान पर जगह जगह जलभराव हो गया, जिसके बाद प्रशासनिक मशीनरी के माथे पर भी शिकन देखने को मिले. बारिश की वजह से यहां पर जो कार्य चल रहे थे, वह भी प्रभावित देखे गए. सीएम योगी के आने से ठीक 24 घंटे पहले हुई इस बारिश ने अफसरों की चिंता भी बढ़ा दी. बारिश जैसे ही थीमी हुई, वैसे ही नगर निगम की पूरी मशीनरी यहां की व्यवस्थाओं को दुरूस्त…
ABC News: पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन कानपुर में पुलिस ने एक सॉल्वर को गिरफ्तार करने मेें सफलता पायी है. बताया जा रहा है कि सॉल्वर के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड में लगी फोटो में गड़बड़ी पाए जाने पर जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हुआ. किदवईनगर पुलिस के अनुसार, पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन साकेतनगर स्थित सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक देव नारायण सचान और आशीष गुप्ता की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई कि अभ्यर्थी रामदीन सिंह, निवासी…
ABC News: देहदान और अंगदान के अभियान की सार्थकता सिद्ध होने के बाद अब कानपुर में स्किन बैंक की स्थापना करने की कवायद तेज हो चली है. इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है युग दधीचि देहदान अभियान के संयोजक मनोज सेंगर ने. उनका कहना है कि एक व्यक्ति की त्वचा से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. दरअसल, जयपुर में हुई देहदान अंगदान विषय पर हुई सेमिनार में जब विश्व हिंदु परिषद के अंर्तराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने देश में स्किन बैंक की आवश्यकता पर जोर दिया, तो युग दधीचि देहदान अभियान के संयोजक मनोज सेंगर…
ABC News: कोलकाता में रेजीडेंट डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है कि सरकार हर स्थिति में डॉक्टर और बेटियों के साथ है. मामले की सीबीआई जांच चल रही है. सभी को जांच के परिणामों का इंतजार करना चाहिए. कानपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आयीें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिला है. डॉक्टरों ने जो मांगे रखी हैं, उन पर सरकार ने विचार का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों…
ABC News: हरबंश मोहाल में मेट्रो टनल के उपर बने जिस मकान की दीवार एक दिन पहले दरकी थी, वह देर रात भरभराकर ढह गया. मकान के ढहने के बाद इलाके में मेट्रो के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ और मकानों में भी दरार आ गई है. आरोप है कि मेट्रो की टनल बनाने मेें मकानों की नींव कमजोर हो गई है. यही नहीं, इलाकाई लोग इस बात से भी आक्रोशित हैं कि बिना मिट्टी की जांच रिपोर्ट आए मेट्रो अधिकारियो की तरफ से बयान दिया गया कि यहां पर पहले…
ABC News: स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर पूरे उत्साह और उल्लास में दिखा. देशभक्ति के तरानों के बीच जगह-जगह झंडारोहण का आयोजन किया गया. इस दौरान हर तरफ सिर्फ राष्ट्रभक्ति का भाव ही नजर आया. स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर के ऐतिहासिक नानाराव पार्क में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पर कैबिनेट मंत्री और शहर के प्रभारी मंत्री के रूप में मौजूद नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ ही शहीदों को भी श्रद्धांजलित अर्पित की. स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पुलवामा अटैक…
ABC News: हरबंश मोहाल में बुधवार को एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल, तीन दिन पूर्व जिस मकान नंबर 62/75 की फर्श धंसने के बाद 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया था, बुधवार को बारिश के बाद उसकी दीवार भी गिर गई. दीवार गिरने की घटना के बाद मकान के बाहर बनी दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना के बाद आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत मेें आ गए और अपने मकानों से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगल बगल के मकानों में भी दरारें आ गई हैं, जिसकी वजह से…
ABC News: नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अंतत: वही हुआ, जैसा कि भाजपा ने पूर्व में योजना बनाई थी. कार्यकारिणी के छह खाली पड़े स्थान को लेकर चुनाव तो हुआ लेकिन वह मतदान तक नहीं पहुंच पाया. संख्या बल से मात खा रहे कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद ने जैसे ही अपना नाम वापस लिया, वैसे ही भाजपा के पांच और सपा के एक पार्षद को कार्यकारिणी समिति के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. इसके पहले सुबह जब सदन की बैठक शुरू हुई तो महापौर प्रमिला पांडेय ने सर्व सम्मति से नाम तय…
ABC News: कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए बुलाए गए नगर निगम सदन की बैठक में फिलहाल छह सदस्यों के चुनाव पर कौन नाम तय होंगे, इसको लेकर कश्मकश जारी है. कार्यकारिणी के छह सदस्यों के नाम तय करने के लिए नगर निगम सदन 40 मिनट के लिए स्थगित किया गया लेकिन इस अवधि में भी विपक्षी पार्षद अपने नाम तय नहीं कर पाए, दोबारा सदन हुआ तो भी विपक्ष को एक नाम तय करने को कहा गया, लेकिन इस पर सहमति बनते हुए नजर नहीं आयी. गौरतलब हो कि कार्यकारिणी में कार्यकाल पूरा होने के बाद भाजपा पार्षद विकास…
ABC News: बिठूर स्थित एक नामी स्कूल में करीब 16 लाख की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है. चोरी की यह वारदात और किसी ने नहीं बल्कि स्कूल के कर्मचारियों ने ही की थी. जमीन खरीदने और शेयर मार्केट में पैसा लगाकर जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आरोपियों ने स्कूल के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. आपको बता दें कि चोरी की यह वारदात सिंहपुर स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल की है. यहां पर शनिवार को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया और स्कूल के लॉकर में रखे 15 लाख…
ABC News: गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर मोतीझील में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान समय में मानस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया. तुलसी उपवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया. जलशक्ति मंत्री ने विश्व में मची उथलपुथल और हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि आज के समय जो हालात हैं, उसे निजात पाने के लिए मानस को अपने जीवन में उतारना होगा. उन्होंने कहा कि मानस ने माता पिता के प्रति श्रद्धा, प्रकृति से प्रेम, मानवता से जुड़ाव का संदेश दिया है. बिना इसके शांति की कल्पना नहीं की जा…
ABC News: कानपुर में सावन के महीने में हो रही बारिश ने ऐसा रूप अपनाया है कि शहर के एक हिस्से में झमाझम पानी बरस रहा है तो दूसरे हिस्से में पूरी तरह से सूखा पड़ा हुआ है. मानसून के इस बदले ट्रेंड ने मौसम वैज्ञानिकों के साथ आम आदमी को भी हैरान कर रखा है. मानसून के इस सीजन में कानपुर में हो रही इस तरह की पॉकेट रेन का नजारा सिविल लाइंस, ग्वालटोली, मैकरॉबर्टगंज, वीआइपी रोड, मालरोड आदि स्थानों पर देखने को मिला, जहां पर बादलों ने ऐसी झमाझम बारिश की, तो हर कोई उसमें भीगता हुआ नजर…
ABC News: नगर आयुक्त के साथ हुई बहस के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी न होने पर नगर निगम और जलकल विभाग में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा. इस मुद्दे पर लंबे समय बाद नगर निगम और जलकल विभाग की सभी कर्मचारी यूनियन एक साथ आ गई हैं. गुरूवार को भी नगर निगम में सभी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एकत्र हुए और यहां पर आम सभा हुई. कर्मचारियेां के साथ अधिकारी भी इस कार्य बहिष्कार में शामिल रहे. यहीं नहीं, कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का असर अब सड़कों पर भी दिखना शुरू हो गया है. कर्मचारी संगठनों के…
ABC News: जाजमऊ आगजनी केस में कोर्ट से सात साल की सजा पाए पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को एक बार फिर कानपुर कोर्ट में पेश किया गया. इस बार कोर्ट में उनकी पेशी रंगदारी के मामले को लेकर थी. महाराजगंज जेल से लाए गए इरफान सोलंकी की पेशी को लेकर कानपुर कोर्ट में सुरक्षा की सख्त व्यवस्था देखी गई. भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कानपुर कोर्ट में पहले रिजवान सोलंकी और उसके बाद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को लाया गया. आमतौर पर हर पेशी में मीडिया से बात करने वाले रिजवान सोलंकी इस बार खामोश नजर आए लेकिन…
ABC News: एक दिन पहले नगर निगम में प्रदर्शन के दौरान नगर आयुक्त सुधीर कुमार से एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बहस के बाद मोतीझील में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. इस घटना के विरोध में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और अपने अपने विभागों से निकलकर जमकर नारेबाजी की. नगर निगम के साथ जलकल विभाग में भी कार्य बहिष्कार किया गया. लंबे समय बाद किसी मुद्दे पर एक साथ आए नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से नगर आयुक्त के कमरे में घुसकर उनके साथ अभद्रता,…
ABC News: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इसके बाद देश की कमान अब सेना के हाथों में है. बांग्लादेश की सेना ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए 45 मिनट का अल्टीमेटम दिया था. उनके आवास में सैकड़ों प्रदर्शनकारी घुस गए. इसके बाद वो सैन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं. इस बात की जानकारी प्रोथोम एलो डेली ने दी है. सोमवार को 2:30 बजे शेख हसीना को लेकर सैन्य हेलीकॉप्टर बंगभवन से रवाना हुआ. उस समय उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी उनके साथ थीं.…
