ABC News: जेसीआई ब्रह्मावर्त की तरफ से बुधवार को रावतपुर स्थित रामलला इंटर कॉलेज में सौ बच्चों की पूरे साल की फीस को भरने का काम किया गया.मेगा स्कूल फीस स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम के तहत यहां पर करीब सौ बच्चों की पूरे साल की फीस के रूप में दो लाख का चेक विद्यायल प्रबंधन को दिया गया. इसके अलावा स्टूडेंट्स के बीच शिक्षण सामग्री, स्टेशनरी और खानपान के सामान का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ होम्योपैथी डॉक्टर हेमंत मोहन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती मोहन ने बच्चों और खासतौर पर बालिकाओं में पोषण की जरूरत को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को अपनी डाइट में पोषण वाले खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके. इस दौरान यहां पर मौजूद स्टूडेंट्स का उत्साह भी बढ़ाया गया.

जेसीआई ब्रह्मावर्त के अध्यक्ष सौरभ रामसिसारिया ने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी के अभियान के तहत उन्हें प्रेरणा मिली, जिसके तहत क्लब यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इस दौरान यहां पर विशाल जिंदल, अरूण अग्रवाल, मोहित गुप्ता, आदित्य भरतिया आदि मौजूद रहे.

