ABC News: सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले शासन ने बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत वर्ष 2015 में दर्शनपुरवा में मोहर्रम जुलूस के हुए सांप्रदायिक संघर्ष के मामले में 32 लोगों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया गया है. डीजीसी दिलीप अवस्थी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका पत्र अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है. जैसे ही यह पत्र आता है, तो उसमें जो बातें लिखी होंगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी.
कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 9, 2024
दर्शनपुरवा सांप्रदायिक संघर्ष मामले में मुकदमा हुआ वापस!
2015 में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुआ था सांप्रदायिक संघर्ष
मामले में 32 लोगों को बनाया गया था आरोपी
डीजीसी दिलीप अवस्थी ने मुकदमा वापसी की पुष्टि की
सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव से पहले सरकार का बड़ा कदम#Kanpur pic.twitter.com/KdJiDFExF2
गौरतलब हो कि अक्टूबर 2015 में कालपी रोड से मोहर्रम का जुलूस निकलते समय दो वर्गों में सांप्रदायिक संघर्ष हो गया था. सपा शासनकाल में हुई इस घटना में तत्कालीन विधायक इरफान सोलंकी के दबाव में काम करने के आरोप लगे थे. तब पुलिस ने दर्शनपुरवा के 32 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था, जिसको लेकर लगातार सुनवाई चल रही थी. डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि इसको लेकर कई बार शासन में बैठे उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया था. उन्होंने बताया कि जिन हिंदुओं पर मुकदमा दर्ज किया गया था, वह काफी गरीब और मजदूरी करने वाले वर्ग से आते हैं लेकिन उस समय सत्ता के दबाव में आकर उन्हें मुकदमें में फंसा दिया गया. इसी मुकदमे को अब शासन ने वापस ले लिया है. डीजीसी ने बताया कि मुकदमा वापस लेने के शासन ने जो आधार बताए होंगे, पत्र आने पर उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी.

