ABC News: दिल्ली में जलभराव की वजह से कोचिंग के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत के बाद अब कानपुर में भी एक्शन शुरू हो गया है. इसी क्रम में केडीए अधिकारियों ने कई जगहों पर बेसमेंट का निरीक्षण करने के साथ ही इन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू की.

गुरूवार केा केडीए अफसर सबसे पहले आर्यनगर पहुंचे, यहां पर राजीव तलेजा और रितिका मेहरोत्रा के पासीबुल एजुकेशन कोचिंग संस्थान के बेसमेंट को केडीए अधिकारियों ने सील कर दिया. इसी तरह आर्यनगर में ही ओम प्रकाश डालमिया के रघुनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट कोचिंग संस्थान के बेसमेंट को सील किया गया.

आर्यनगर में ही विश्वनाथ गुप्ता और दिव्या भारद्वाज के फ्रेंड्स कैफै के बेसमेंट को सील कर दिया गया.

