ABC News: शिवराजपुर थानाक्षेत्र के राधन गांव में गंगा कटरी मेें दो अज्ञात शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो दोनों शव प्लास्टिक में लिपटे हुए थे.

आशंका जताई जा रही है कि गंगा के बढ़े जलस्तर के बाद यह दोनों शव बहकर आए हैं. ग्रामीणों की सूचना पर काफी देर बाद मौके पर पहुंची शिवराजपुर पुलिस ने आसपास के लोगों से दोनों शवों की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पानी के अंदर पड़े दोनों शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस का भी अनुमान है कि गंगा के तेज बहाव में दोनों शव बहकर आए हैं. हालांकि, पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

