ABC News: किदवईनगर थानाक्षेत्र के जूही सफेद कॉलोनी में मीट की दुकान खोलने को लेकर विवाद हो गया. देर रात हुए इस विवाद के बाद दोनों पक्षों से भीड़ एकत्र हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत कराते हुए भीड़ को वापस भेजा.

बताया जा रहा है कि जूही सफेद कॉलोनी में एक शख्स ने मीट की नई दुकान खोली है. इस पर आसपास के लोगों ने आपत्ति जाहिर करते हुए पार्षद हरी स्वरूप तिवारी को इसकी सूचना दी. पार्षद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दुकान को अवैध बताते हुए उसे बंद कराने को कहा. इस पर पार्षद और दुकान मालिक का विवाद हो गया. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई. सूचना पाकर मौके पर किदवईनगर, जूही आदि थानाक्षेत्रों की फोर्स पहुंच गई.

एसीपी बाबूपुरवा ने यहां मौजूद भीड़ को समझाकर अपने घरों को भेजा., एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ ने बताया कि पार्षद ने मीट की दुकान को बंद करा दिया था, जिसको लेकर विवाद हुआ था, इस मामले में पार्षद ने एफआईआर भी दर्ज करायी है.

