Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट और वॉट्सऐप पर एक नीले रंग का रिंग आइकन शो हो रहा है तो आपके लिए जानकारी जरूरी है. इस रिंग को लेकर तमाम लोगों के मन में अनगिनत सवाल होंगे. ऐसे में इस रिंग आइकन के बारे में हम आपको तफ्सीर से बताने जा रहे हैं. वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर नीले रंग का आइकन कुछ और नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विस है. AI कि ये सुविधा यूजर्स की सुविधा के लिए दी गई है. मेटा अपने यूजर्स की सुविधा के लिए हर दिन किसी ना किसी अपडेट पर काम करता है अगर वो टेस्टिंग…
ABC News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में फिलहाल 90 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है, हालांकि इसकी अधिकाधिक पुष्टि नहीं हुई है. घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है. एटा के सीएमओ उमेश कुमार ने हादसे में…
ABC News: गोविंदनगर थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान भाजपा नेता और पुलिस की झड़प के बाद लिखे गए मुकदमे को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. साकेतनगर में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व पर आयोजित संगोष्ठी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से जब भाजपा नेता पर दर्ज किए मुकदमे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कल ही इस मामले का पता चला है. डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी इस मामले में कानपुर के पुलिस कमिश्नर से भी बातचीत हुई है. जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उसे खत्म कराय जाएगा.…
ABC News: बिल्हौर थानाक्षेत्र के घिमऊ गांव में देर रात घर के बाहर सो रहे पुस्तक विक्रेता की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई. हत्या की सूचना गांव में मिलते ही अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि घिमऊ गांव में रहने वाले श्री राम तिवारी रविवार रात अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे. इसी दौरान हमलावारों ने हत्या की नृशंस वारदात को अंजाम दिया. परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने उनके सिर में सूजा घोंप कर हत्या की है. सोमवार सुबह परिजन जब सुबह सोकर उठे तब उन्होंने खून से लथपथ शव पड़ा…
ABC News: बारिश के दौरान कानपुर के सिविल लाइंस से एक ऐसी तस्वीर सामने आयी, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां पर बारिश के दौरान मेनहोन का ढक्कर बार-बार उठते देखकर राहगीर भी ठहर गए. इस दौरान वाहनों का आवागमन भी रूक गया. जलनिगम अधिकारियों का मानना है कि गहरी सीवर लाइन में भरी गैस के प्रेशर से ऐसा हो सकता है. बुधवार को तेज बारिश के दौरान सिविल लाइंस स्थित एमजी चौराहे से कचहरी रोड रोड पर कम रफ्तार से वाहन चल रहे थे, तभी अचानक पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास सड़क के बीचोंबीच स्थित गहरी सीवर लाइन…
ABC News: रिकॉर्ड गर्मी झेलने के बाद बुधवार को कानपुर में पहली बार तेज झमाझम बारिश हुई. करीब एक घंटे की बारिश ने शहर के हर हिस्से को जमकर भिगोया. मानसून की कानपुर में इंट्री से पहले हुई इस प्री मानसून की बारिश का सभी आनंद लेते हुए नजर आए. गर्मी से परेशान लोग छतों से लेकर सड़कों पर जमकर भीगे. करीब एक घंटे की बारिश में बादल ऐसा खुलकर बरसे कि हर तरफ पानी ही पानी नजर आया. सीएसए के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 33 मिलीमीटर बारिश हुई है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय…
ABC News: चकेरी के कांशीराम अस्पताल के कैंपस में पिछले दिनों मिले महिला के शव के मामले का खुलासा हो गया है. करीब 14 दिन की जांच पड़ताल के बाद पुलिस की जांच मेें जो तथ्य और कहानी सामने आयी, वह मानवीय संवेदनाओं को पूरी तरह से झकझोरने वाली निकली है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए जो कहानी बताई है, वह यह बताने के लिए काफी है कि इंसान के लिए मानवीय संवेदनाओं का अब कोई मोल नहीं रह गया है. घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जिस दिन से महिला…
ABC News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में बलिदान हुए महाराजपुर के नौगवां गांव के शैलेंद्र का पार्थिव शरीर अब मंगलवार सुबह कानपुर लाया जाएगा. बलिदानी शैलेंद्र के पार्थिव शरीर को लेकर दिनभर गांव के लोग इंतजार करते रहे. सीआरपीएफ के बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर के इंतजार के बीच उनके परिवार के लोगों ने स्मारक बनवाने की मांग की है. दरअसल, बलिदानी जवान का परिवार भूमिहीन की श्रेणी में आता है. यहां पर ग्रामीणों ने बताया कि जवान के परिवार के पास पट्टे पर डेढ़ बीघा ही जमीन है. ऐसे में परिवार का भरण पोषण बेहतर ढंग से…
ABC News: रेलवे की तरफ से आम लोगों को दी जाने सेवाओं पर जीएसटी परिषद् ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट लेने के अलावे डॉरमेट्री, वेटिंग रूम, क्लॉक रूम और बैट्री ऑपरेटेड वाहनों के इस्तेमाल जैसी सुविधाओं को जीएसटी से बाहर कर दिया गया है. अब ऐसी सुविधाओं पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा. छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी अब जीएसटी नहीं देना होगा. किसी खास समाज की ओर से चलाए जा रहे हॉस्टल पर भी जीएसटी देय नहीं होगा. अगर कोई व्यक्ति वहां 90 दिन लगातार रहते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार…
ABC News: हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के आशा नगर निवासी कारपेंटर को उसके पिता ने ही मौत के घाट उतारा था. संपत्ति के विवाद में हत्यारोपी ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी काफी समय से घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पा रहा था. आपको बता दें कि बीते दिनों हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के आशानगर में घर में सोते हुए सुभाष विश्वकर्मा की घर के अंदर ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी. घटना के वक्त सुभाष की पत्नी अपने मायके गई हुई थीं. सुभाष की हत्या का शक…
ABC News: भीषण गर्मी में नदी और नहर में नहाने के दौरान होने वाले हादसे कम नहीं हो रहे हैं. ऐसा ही एक और हादसा साउथ सिटी में मर्दनपुर नहर में नहाते समय हो गया. बताया जा रहा है कि दबौली में रहने वाले चार बच्चे घर से बिना बताए हुए एकता पार्क के पास मर्दनपुर नहर में नहाने आए हुए थे. नहाने के दौरान अचानक चारों बच्चे डूबने लगे. चीखपुकार सुनकर आसपास खड़े लोगों ने दो बच्चों को तो सकुशल बचा लिया लेकिन दो बच्चे नहर के वेग में बहते हुए चले गए. आसपास के लोगों ने इसकी सूचा…
ABC News: लंबे समय से ग्रीनपार्क में चल रहा अंतरराष्ट्रीय मैचों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. ग्रीनपार्क स्टेडियम में सितंबर के महीने में भारतीय टीम, बांग्लादेश के साथ टेस्ट मैच खेलेगी. बीसीसीआई ने गुरूवार को बांग्लादेश टूर के वेन्यू का ऐलान किया. जिसमें कानपुर में बांगलादेश की टीम अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी. यह टेस्ट मैच 27 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच होगा. बीसीसीआई से मैच मिलने के बाद यूपीसीए पदाधिकारी भी इसको लेकर उत्साहित नजर आए. इसी के साथ कानपुर के क्रिकेटप्रेमियों ने भी राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि ग्रीनपार्क स्टेडियम में…
ABC News: ऐसा लगता है कि बारिश के मौसम में कानपुर एक बार फिर से जलभराव की पुरानी समस्या से जूझता हुआ नजर आएगा. यह बात इसलिए क्योंकि महापौर प्रमिला पांडेय खुद मान रही हैं कि कानपुर में अभी तक सिर्फ 35 फीसदी ही नाला सफाई हो पायी है. महापौर भी नगर निगम की गलती मान रही हैं. यही वजह है कि अब वह खुद हर जगह नाला सफाई का निरीक्षण कर रही हैं. मंगलवार को नगर आयुक्त शिवशरणअप्पा जीएन के साथ उन्होंने साउथ सिटी में चल रही नाला सफाई का निरीक्षण किया. यहां पर बारादेवी मंदिर के पीछे नाले…
ABC News: 90 के दशक में बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर और आइकॉनिक गानों को आवाज देने वाली सिंगर अलका याग्निक को एक रेयर न्यूरो समस्या हो गई है. इस बीमारी की वजह से जानी मानी सिंगर अब सुन नहीं पा रही हैं. अलका याग्निक ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी का जिक्र किया है. इसके साथ ही अलका याज्ञनिक ने बताया कि वो बीते काफी वक्त से इनएक्टिव क्यों हैं. अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैंस और साथी कलाकारों को तेज (लाउड) म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी है.…
ABC News: गंगा एक बार फिर से मैली हो रही हैं. एक तरफ जहां सीसामऊ नाले का पानी गंगा में लगातार गिर रहा है, वहीं, जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट से करोड़ों लीटर दूषित पानी एयरफोर्स नाले के माध्यम से गंगा में गिराया जा रहा है. गंगा में गिरता दूषित पानी यह बताने के लिए काफी है कि गंगा की निर्मलता को लेकर अधिकारी कितने संवेदनशील हैं. बताया जा रहा है कि इस समय वाजिदपुर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में पांच एमएलडी और 36 एमएलडी के प्लांट की लाइन को 20 एमएलडी से जोड़ा जा रहा है. जिसकी वजह से…
ABC News: लंबी जद्दोजहद के बाद अंतत: यह तय हो गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे. कांग्रेस की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद यह तय हुआ कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बनें रहेंगे जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी. गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगी. राहुल गांधी जी रायबरेली की सीट से सांसद रहेंगे. वे वायनाड से भी चुनाव लड़े, वहां के लोगों का प्यार भी उन्हें मिला है. इसलिए हमने यह तय किया कि वायनाड से श्रीमती प्रियंका…
ABC News: लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भाजपा अब कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर रही है. इसी कड़ी में भाजपा उत्तर जिले की तरफ से नवीन मार्केट मेें समारोह का आयोजन किया गया. कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह मेें सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरूण पाठक, सलिल विश्नोई, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी समेत अन्य लोग शामिल हुए. यहां पर सांसद रमेश अवस्थी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि उनकी जीत में सबसे ज्यादा योगदान पार्टी कार्यकर्ताओं का है. उन्होंने कहा कि कानपुर के विकास के लिए वह लगातार तत्पर है…
ABC News: नौबस्ता में रहने वाले चार नाबालिग दोस्तों को संडे की मस्ती भारी पड़ गई. बताया जा रहा है कि चारों नाबालिग दोस्त घर से घूमने के लिए निकले थे. चारों सबसे पहले गंगा बैराज गए, यहां पर वह गर्मी से परेशान हुए तो परमट आ गए. परमट में घाट किनारे गंगा स्नान के दौरान चारों आपस में पानी के साथ अठखेलियां करने लगे. इसी दौरान घाट पर सुरक्षा के लिए लगाई गई बल्लियों को पार कर वह गंगा नहाने लगे. गंगा नहाने के दौरान दो दोस्त अचानक गहराई में जाने लगे, तो घाट के पास आ रहे नाविक…
केडीए ने 72 से ज्यादा डेवलपर्स के खिलाफ दी तहरीर शहर के बाहरी इलाकों में विकसित की गई हाउसिंग सोसाईटियां ABC News: लोकसभा चुनावों की आचार संहिता खत्म होने के बाद से अचानक से एक्शन मोड में आये केडीए के रूख से बिल्डरों में हड़कंप मचा है. बीते 15 दिनों में 52 अवैध निर्माण सील करने के बाद अब केडीए अफसरों ने अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कॉलोनियां बेचने वाले डेवलपर्स पर एक्शन लिया है. इसी के तहत जोन एक में करीब 72 डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर के लिए केडीए ने विभिन्न थानों में तहरीर भेजी है. बताया जा रहा…
ABC News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है. यहां पर संदिग्ध अवस्था में छत से गिरकर महिला डॉक्टर की मौत हो गई. महिला डॉक्टर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया. मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी इस घटना के बाद सकते हैं. मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में बरेली निवासी दीक्षा तिवारी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी. इस साल उसने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और 25 जून को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में ज्वॉइनिंग लेनी थी. बताया जा रहा…
