ABC News: गोविंदनगर थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान भाजपा नेता और पुलिस की झड़प के बाद लिखे गए मुकदमे को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

साकेतनगर में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व पर आयोजित संगोष्ठी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से जब भाजपा नेता पर दर्ज किए मुकदमे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कल ही इस मामले का पता चला है. डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी इस मामले में कानपुर के पुलिस कमिश्नर से भी बातचीत हुई है. जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उसे खत्म कराय जाएगा. कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. इस बीच डिप्टी सीएम ने एक और बड़ी बात बोली और कहा कि गाड़ी रोककर इस तरह से जो अभियान चलाया जा रहा है. इससे वह सहमत नहीं है और इसे रोका जाना चाहिए. यहां पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पांडे, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक बालचंद मिश्रा आदि मौजूद रहे.

