ABC News: लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भाजपा अब कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर रही है. इसी कड़ी में भाजपा उत्तर जिले की तरफ से नवीन मार्केट मेें समारोह का आयोजन किया गया. कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह मेें सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरूण पाठक, सलिल विश्नोई, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी समेत अन्य लोग शामिल हुए.

यहां पर सांसद रमेश अवस्थी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि उनकी जीत में सबसे ज्यादा योगदान पार्टी कार्यकर्ताओं का है. उन्होंने कहा कि कानपुर के विकास के लिए वह लगातार तत्पर है और आने वाले समय में कानपुर के विकास के लिए योजनाएं भी लायी जाएंगी. इसके अलावा जो योजनाएं चल रही हैं. उस पर तेजी से कार्य होगा. क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कानपुर और अकबरपुर लोकसभा पार्टी ने जीती है, ऐसे में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन मंडल और पन्ना प्रमुख स्तर तक होगा. इस दौरान यहां पर उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, डॉ दिवाकर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

