ABC News: साउथ सिटी के बर्रा सात इलाके में एलआईसी के असिस्टेंट मैनेजर के घर के अंदर चोरी हो गयी. खुद को सीआईएसएफ का जवान और असिस्टेंट मैनेजर के गृह जिले का निवासी बताकर आए शातिर ने उन्हें स्प्रे छिड़ककर बेहोश किया और फिर घर में रखी नकदी जेवरात लेकर चलते पाना. असिस्टेंट मैनेजर के घर से निकलते हुए संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

एलआईसी मेें असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उनकी पत्नी वर्तमान में इटावा गई हुई हैं, और वह घर पर अकेले रहते हैं. एक दिन पहले शाम को उनके पास खुद को रवींद्र सिंह चौहान बताते हुए एक शख्स बताया और उसने इंश्योरेंस कराने की बात कही. इस पर उन्होंने संबंधित शख्स को दफ्तर में आने को कहा. इस पर संबंधित शख्स से कुछ जानकारी हासिल करनी चाही. सत्येंद्र भदौरिया ने बातों बातों में खुद को इटावा में रहने वाला बताया. इसके बाद लुटेरे ने ट्रेन लेट होने की बात कही, जिस पर सत्येद्र भदौरिया ने उसे खाना खाकर जाने को कहा. सत्येंद्र भदौरिया का कहना है कि इसके बाद वह बेहोश हो गए.

सुबह आठ बजे जब उनकी आंख खुली तो देखा कि अलमारी में रखे ढाई लाख रूपए कैश और करीब 10 लाख से ज्यादा की गोल्ड की ज्वैलरी गायब थी. अलमारी में रखा सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा हुआ था. लुटेरे ने यहां तक उनकी अंगुली में पहनी गई सोने की दोनों अंगूठियां तक उतार लीं और फरार हो गया. सत्येंद्र भदौरिया ने कहा कि उन्होंने संबंधित शख्स के साथ मानवतापूर्ण व्यवहार किया लेकिन शातिर ने विभिन्न माध्यमों से उनके साथ बड़ी घटना कर दी.इस घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध रात ढाई बजे मौका देखकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किये.

