ABC News: नाबालिग बच्चों के दो पहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध के बावजूद अभी भी इसका कोई असर होते नहीं दिख रहा है. हालांकि, पिछले सप्ताह ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह अभियान चलाकर नाबालिगों को न केवल नसीहत दी बल्कि उनके वाहनों पर भारी भरकम चालान भी लगा दिया. इसके बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया.

कैंटोमेेंट एरिया में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में 19 स्कूलों के पांच सौ बच्चों ने हिस्सा लिया. यहां पर ट्रैफिक नियमों के बोर में बताते हुए ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने स्कूल प्रबंधन से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, जिनके पास वाहन चलाने का लाईसेंस तक नहीं है, वह अगर बाइक या स्कूटी लेेकर स्कूल आ रहे हैं तो उन्हें क्लासरूम में प्रवेश न दिया जाए. ऐसे बच्चों के पैरेंट्स को स्कूल बुलाकर इस बात के निर्देश दिए जाएं कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किसी दूसरे साधन की व्यवस्था करें.

प्रेयर मीट के दौरान पांच मिनट कम से कम बच्चों को इस विषय के बारे में जागरूक किया जाए. पैरेंट्स टीचर मीटिंग में भी इसके बारे में बताया जाए. साथ ही यह बताने को कहा गया कि अगर किसी नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है कि वाहन का चालान करने के साथ वाहन मालिक पर एफआईआर और अन्य कार्रवाई भी हो सकती है.

