Author: abcnews

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) से नाराजगी के चर्चे कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. अब छगन भुजबल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके आवास पहुंच गए हैं. छगन की अपने पूर्व नेता से अचानक इस मुलाकात को लेकर अब अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. जानकारी के मुताबिक छगन भुजबल अचानक ही सोमवार को शरद पवार के निवास स्थान सिल्वर ओक पहुंच गए. बताया जाता है कि भुजबल ने इस मुलाकात के लिए पहले से समय नहीं लिया था. छगन भुजबल के शरद पवार से मिलने पहुंचने को लेकर अब…

Read More

तिहाड़ जेल प्रशासन ने आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार के मंत्रियों के उन दावों को खारिज किया है कि अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलो घट गया है. जेल प्रशासन ने कहा है कि अरविदं केजरीवाल का वजन वास्तव में 2 ही किलो कम हुआ है और उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया है. रविवार को जेल प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल खाना कम खा रहे हैं. तिहाड़ प्रशासन की ओर से बताया गया है कि 1 अप्रैल को जब पहली बार केजरीवाल जेल पहुंचे तो उनका वजन 65 किलोग्राम था. 8…

Read More

राज्यसभा से 4 मनोनीत सदस्य शनिवार को रिटायर हो गए. ये सभी सदस्य भाजपा के कोटे से थे और इनके सदन से विदा होने के साथ ही उसकी संख्या 86 ही रह गई है. एनडीए को मिलाकर देखें तो यह संख्या 101 है. हालांकि भाजपा को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उसकी संख्या में इजाफा होगा। फिलहाल राज्यसभा में 19 सीटें खाली हैं और मौजूदा सदस्यों की संख्या 226 है. 19 सीटों में से 4 सीटें जम्मू-कश्मीर की हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने के बाद ही राज्यसभा के इलेक्शन होंगे. इसके अलावा 4 सीटें नामित सदस्यों की खाली…

Read More

UP के बिजनौर के एक इलाके में विशालकाय किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. जैसे ही घरवालों ने सांप को देखा उनके होश उड़ गए. चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. आनन-फानन में पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई. जिसके बाद टीम ने बड़ी सावधानी से सांप को काबू में किया और उसे सही जगह ले जाकर छोड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  दरअसल, पूरा मामला बिजनौर के कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी के एक आवास का है, जहां बीते दिन करीब 12 फीट लंबा एक किंग कोबरा घुस आया था.…

Read More

सावन सोमवार का दिन बेहद पवित्र होता है. यदि इस दिन कुछ शुभ चीजें घर में ले आई जाएं, तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही शिव जी की कृपा से सारे दुख-कष्‍ट दूर रहते हैं. आइए जानते हैं सावन महीने के सोमवार को घर में कौन सी चीजें लाना शुभ रहेगा. इस बार सावन महीने की शुरुआत ही 22 जुलाई को सोमवार के दिन से हो रही है.  रुद्राक्ष- भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्‍पत्ति हुई है. रुद्राक्ष को बेहद शुभ माना गया है. रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं. सावन महीना रुद्राक्ष धारण करने…

Read More

उत्तराखंड में मुरादाबाद रोडवेज की बस पुल से नीचे गिर गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित हो गई। जैसे ही बस नीचे गिरी तो चीख – पुकार मचने लगी. अब कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक हादसा हो गया. मुरादाबाद रोडवेज की बस हर की पौड़ी के पास पुल से नीचे गिर गई. इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने खबर आ रही है, जो यात्री घायल हुए हैं. उन्हें…

Read More

भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (14 जुलाई) को खेला गया. यह मैच हरारे स्पोर्ट्स में हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 42 रनों से जीत दर्ज की. इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसी के घर में यह सीरीज 4-1 से जीत ली है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 168 रनों का टारगेट दिया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया. टीम के लिए डियोन मायर्स ने…

Read More

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी पर सेना ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. इस दौरान भारतीय सेना ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया. जानकारी के अनुसार ऑपरेशन अभी भी जारी है. घुसपैठियों के एक समूह को सेना ने रोकने की कोशिश की जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. जानकारी के मुताबिक सेना ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया जिनके शव बरामद किए जा रहे हैं. ऑपरेशन अभी भी चल रहा है. सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर…

Read More

लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में बीजेपी की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ. इस दौरान सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014, 201, 2019 और 2022 में विपक्ष को हराया था. सीएम योगी ने आम चुनाव के परिणामों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि जितना वोट परसेंट 2014, 2017 और 2022 बीजेपी के पक्ष में था… 2024…

Read More

बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को कांग्रेस से सावधान रहने की हिदायत दी है. बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा अध्‍यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादवजी, आपको सावधान कर रहा हूं यह कांग्रेस भष्मासुर है और बहुत जल्दी आपको ठिकाने लगा देगी. कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर पड़ गई है. कांग्रेस की सोच एवं उनकी कार्यशैली में लोकतंत्र की कोई गुंजाइश ही नहीं है. कांग्रेस का एक ईकोसिस्टम है जो हारने वालों को जीता हुआ बताकर जीतने वालों पर प्रश्न खड़े करती है.  कांग्रेस की 13 राज्‍यों में शून्‍य…

Read More

मणिपुर (Manipur) के जीरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया. यह अटैक घात लगाकर किया गया. इस हलमे में एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने की खबर है. बता दें कि बदमाशों ने यह हमला आज यानी 14 जुलाई को सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर किया गया. जानकारी के मुताबिक, 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में लगी हुई थी. इसी दौरान संयुक्त टीम पर घात लगाकर बदमाशों ने हमला कर दिया. हमले के वक्त करीब तीन जवान घायल भी बताए जा…

Read More

कानपुर के जाजमऊ में शनिवार देर रात एक टेनरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियो ने करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया. आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया. वही रविवार सुबह धुआं निकलने चलते एहतियातन दो दमकल पानी डालती रही. जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासी जावेद इकबाल की 150 फीट रोड हड्डी मिल के पास नाज टेनरी है. थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि देर रात टेनरी के अपर सेक्शन में शार्ट सर्किट से आग लग गई. धीरे धीरे…

Read More

कानपुर के भीतरगांव इलाके के सीमावर्ती रसूलपुर जाजमऊ गांव में रविवार सुबह साढ़े छह बजे पति को फांसी पर लटकता देख नवविवाहिता ने भी सब्जी काटने वाली चाकू से गर्दन रेत ली. उसका गंभीर हालत में इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल में जुट गई. सुबह परिजनों ने दोनों को पड़ा देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने पत्नी को एंबुलेंस से हैलट अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह, साढ़ एसएचओ कुशल पाल सिंह और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. दोनों…

Read More

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर जानलेवा हमला हुआ है. ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे कि इसी दौरान उनको निशाना बनाकर फायरिंग की गई. ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और मंच के नीचे झुक गए. इस दौरान भीड़ में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया. रैली का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप मंच से रैली को संबोधित कर रहे हैं तभी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई…

Read More

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना अलग महत्व बताया गया है. बता दें कि हर ग्रह अपने निश्चित समय पर ग्रह गोचर करता है. अगस्त में मंगल ग्रह गोचर कर कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल प्रदान करेंगे. इस साल अगस्त में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंगल भी अपनी चाल में परिवर्तन कर कुछ राशि वालों को मालामाल बना देंगे.  ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 26 अगस्त को अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे. मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं और 26 अगस्त जन्माष्टमी के दिन मिथुन राशि में…

Read More

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों ने किला फहत कर लिया है. 13 सीटों में 10 सीटें इंडिया गठबंधन के घटक दलों खाते में गई हैं वहीं भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए सिर्फ दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई. इसके अलावा एक सीट अन्य के हिस्से में आई। उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत से तमाम नेता खुश हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने समेत तमाम नेताओं ने इंडिया गठबंधन की जीत पर खुशी जाहिर की है. भाजपा का बनाया भ्रम का जाल…

Read More

शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ का पानी तीसरे दिन भी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बह रहा है. हाईवे पर कार-बाइक व अन्य छोटे वाहनों का संचालन फिलहाल बंद है. शनिवार को सुबह से गर्रा और खन्नौत का जलस्तर घटने लगा, लेकिन अभी भी दोनों नदियां उफान पर बह रही हैं. बाढ़ के कारण 10 हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं. राजकीय मेडिकल कॉलेज में जलभराव के चलते स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं. स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होने में अभी काफी वक्त लग सकता है. पंडित रामप्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल तो स्ट्रेचर पर बैठकर निकले ताकि उनके कपडे…

Read More

उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उसे कई अहम सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. इसमें सबसे करारी हार उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर मानी जा रही है. बद्रीनाथ चार धाम में आता है और विभिन्न पौराणिक स्थलों पर विकास कार्य के बावजूद मिल रही हार, भाजपा के लिए चिंता विषय बनती जा रही है. गौरतलब है कि हालिया लोकसभा चुनाव में भाजपा को अयोध्या में हार का सामना करना पड़ा था. भगवान राम की जन्मस्थली पर भाजपा की हार के बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. सिर्फ इतना ही नहीं,…

Read More

UP में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. डाo दुर्गेश कुमार को जालौन का एसपी बनाया गया है. राजेश कुमार सिंह डीसीपी कानपुर, श्याम नारायण सिंह एसपी एटा, गौरव बंसवाल डीसीपी वाराणसी, अभिषेक एसपी बिजनौर, नीरज कुमार जादौन एसपी हरदोई इराज राजा एसपी गाज़ीपुर, रामसेवक गौतम एसपी शामली, केशव चंद्र गोस्वामी एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, ओमवीर सिंह डीसीपी लखनऊ बनाए गए हैं. 

Read More

UP की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में डीआरआई ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 11 किलो सोने के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है. जब्त किए गए सोने की कीमत बाजार में 8 करोड़ से अधिक बताई जा रही है. पकड़े गए तस्कर का नाम सोहन है, जो कि दिल्ली के करोल बाग का रहने वाला है. मुखबिर की सूचना पर डीआरआई टीम (Directorate of Revenue Intelligence) ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा से पहले सोहन गोयल नाम के तस्कर को पकड़ लिया. सोहन लखनऊ के नंबर प्लेट वाली एसयूवी कार से जा रहा था. वह लखनऊ के तेलीबाग स्थित वृंदावन ज्वैलर्स के…

Read More