Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
कानपुर देहात में बरौर थाना क्षेत्र के टुटुईचांद गांव में तालाब में फिसलकर गिरी मासूम बेटी को बचाने के प्रयास में मां तालाब में डूब गई. परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उसे बाहर निकाला. उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. टुटुईचांद गांव के अखिलेश की पत्नी अलका शुक्रवार रात चार साल की बेटी को शौच कराने गांव के तालाब के पास ले गई थी. बच्ची अचानक फिसलकर तालाब में गिर गई. पास स्थित घर के बाहर लेटे पति को आवाज देकर अलका बच्ची को बचाने के लिए तालाब में कूद गई. आवाज सुनकर…
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने 12 जुलाई को साथ फेरे लेकर एक दूजे का हाथ थामा. बिग बी संग सचिन. अनंत-राधिका की ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स और राजनीति की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर संग अंबानी परिवार के जश्न में शामिल हुए. वेडिंग से अब अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन तेंदुलकर बच्चन परिवार और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत संग स्पेशल मोमेंट शेयर करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि सचिन, अमिताभ बच्चन को…
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है. आज ही इन 13 सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, और मानिकताला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर और पंजाब की जालंधर सीट शामिल है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला चुनाव था. रुझानों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मिलाकर पांच सीटों पर कांग्रेस आगे है. पश्चिम बंगाल की चार…
UP के एक बीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी और संगठन को असहज कर दिया है. विधायक ने यूपी में पीडीए की तुलना में बीजेपी की स्थिति को कमजोर बताया है. इसको लेकर वीडियो भी जारी किया है. दरअसल, जौनपुर की बदलापुर सीट से बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने अपनी ही पार्टी की वर्तमान स्थिति खराब बताया है. BJP विधायक की मानें तो मौजूदा सरकार की स्थिति बहुत खराब है. इस स्थिति को देखते हुए 2027 में भाजपा की सरकार नहीं बनती हुई दिखाई पड़ रही है. विधायक रमेश मिश्रा ने कहा है कि…
शास्त्रों में शनि देव को न्याय के देवता और कर्म फल दाता के नाम से जाना जाता है. व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब शनि देव रखते हैं और व्यक्ति को उसी के मुताबिक फल देते हैं. कहते हैं कि अगर शनि देव नाराज हो जाएं, तो व्यक्ति के जीवन में अप्रिय घटनाएं घटने लगती हैं और मनुष्य कई तरह की समस्याओं से घिर जाता है. अगर आपके जीवन में भी इसी तरह की कुछ घटनाएं घट रही हैं या फिर शनिवार के दिन कुछ खास नुकसान हो रहा है, तो ये शनि देव के नाराज होने का कारण बन…
लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में शुक्रवार को MLC चुनाव को लेकर वोटिंग हुई. शाम चार बजे तक हुई शत प्रतिशत वोटिंग के रिजल्ट अब सामने आ रहे हैं. प्राथमिक तौर पर जो सामने आया है, उसके अनुसार NDA के सभी उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है. किसके कितने उम्मीदवार जीते? दूसरी बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के 7-8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. इसके साथ ही कांग्रेस के वोट बंट गए हैं. वहीं, शरद पवार खेमा अजित पवार खेमे का कोई वोट नहीं बांट सका है. इसके अलावा न तो यूबीटी सेना शिंदे सेना के वोटों को विभाजित…
UP के सहारनपुर जिले से एक बड़ा हैरान करने वाला मामले सामने आया है. जहां एसडीएम नकुड संगीता राघव को फोन पर धमकी दिए जाने की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने संजय नाम बताने वाले आदमी के खिलाफ FIR दर्ज की है. एसडीएम की ओर से नकुड़ कोतवाली में तहरीर दी गई थी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. फोन पर दी धमकीदरअसल, नकुड एसडीएम संगीता राघव के फोन पर एक फोन कॉल आई थी. कॉलर ने अपने नाम संजय निवासी देवरिया बताया था.…
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि पति के दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर पत्नी विरोध करती थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. कश्यप नगर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. मामले की जानकारी मृतका के सात वर्षीय बेटे ने नानी को दी. मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयाना किया. वहीं, पुलिस आरोपी पति को हिरासत…
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को बड़ा झटका लगा है. कारण, प्रचंड संसद में विश्वास मत हार गए हैं. 19 महीने सत्ता में रहने के बाद अब उन्हें पद छोड़ना पड़ा. दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री के.पी शर्मा की अगुवाई वाली सीपीएन-यूएमएल द्वारा प्रचंड की सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उनको विश्वास मत हासिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा था. सीपीएन-यूएमएल द्वारा समर्थन वापस लेने के कारण प्रचंड के पास विकल्प सीमित हो गए थे, जिसके कारण उन्हें तुरंत पद छोड़ने या एक महीने के भीतर विश्वास मत का सामना करने के बीच चयन करना पड़ा. शुक्रवार को संसद…
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस की शुक्रवार भोर में शातिर लुटेरे से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने एक बदमाश अंशु गुप्ता उर्फ छोटे के पैर में गोली मारकर दबोच लिया. उसके साथ बाइक पर सवार दूसरे बदमाश को भी अरेस्ट कर लिया. पनकी में महिला से मोबाइल लूट के बाद पुलिस के रडार पर आया था। घायल लुटेरे को इलाज के लिए हैलट में एडमिट कराया है। इसके बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा. रोकते ही पुलिस पर झोंका फायर डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया- शुक्रवार तड़के कल्याणपुर पुलिस बारासिरोही नहर पर चेकिंग कर रही थी. इस दौरान बगैर नंबर…
अक्षय कुमार को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. अक्षय कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना होने की वजह से वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. आज ही अक्षय की फिल्म सरफिरा थिएटर्स में रिलीज हुई है. अक्षय को हुआ कोरोना इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक- अक्षय कुमार पिछले दो दिन से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. वो लगातार सरफिरा के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे. तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए. कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट…
UP में बरेली के बहेड़ी में पत्नी से विवाद पर गुस्साए पति ने पेट्रोल डालकर बेटे को आग लगा दी. इससे बेटा गंभीर रूप से झुलस गया. पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि बेटा पिता को रोक रहा था की उसकी मां को तलाक न दे. इसके लिए समझाने के लिए बेटा पिता से मिलने गया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया. बहेड़ी के मोहल्ला शेखूपुर निवासी परवीन का कहना है कि उनका पति शब्बर अली से विवाद चल रहा है. इसके चलते करीब…
UP के फतेहपुर (Fatehpur) में सांप ने 40 दिन के अंदर युवक को सातवीं बार डस लिया है. युवक को हर बार अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के बाद उसकी जान बची. अब सातवीं बार जब सांप ने डसा तो उसकी हालत नाजुक हो गई है. सांप से बचने के लिए युवक पहले अपनी मौसी के यहां गया था. वहां भी सांप ने डस लिया. इसके बाद इस बार चाचा के यहां गया था. अब चाचा के घर पर भी सांप ने डस लिया है. युवक शहर के निजी अस्पताल के आईसीयू में है. युवक का इलाज कर…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. लेकिन ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी के मामले को सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच को सौंप दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है. अब सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी. इस मामले में चीफ जस्टिस तीन जज नियुक्त करेंगे. केजरीवाल को तब तक अंतरिम जमानत दी गई है, जब तक मामला बड़ी बेंच के…
नेपाल में एक बड़ा हादसा हुआ है. पड़ोसी देश में लैंडस्लाइड के बाद दो बसें एक नदी में बह गई हैं. इस हादसे में सात भारतीयों की मौत हो गई है. जबकि, बस में सवार (करीब 62) यात्री लापता हैं. हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. इस हादसे के बाद अब तक सिर्फ 3 लोग जिंदा बचे हैं. बताया जा रहा है कि बस में करीब एक दर्जन भारतीय नागरिक सवार थे. जानकारी के मुताबिक बीरगंज से काठमांडू जाने वाली एक बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें सात भारतीय की मौत…
जब भी नवग्रहों की पूजा और उनको प्रसन्न करने की बात आती है, तो सर्वप्रथम ग्रहराज सूर्य को प्रसन्न करना होगा क्योंकि जिस तरह से सभा में राजा, घर में मुखिया और कार्यस्थल पर बॉस की अहम भूमिका होती है, ठीक उतनी ही अहम भूमिका व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की है, क्योंकि यह ग्रहों के राजा होने के साथ आत्मा का प्रतिनिधित्व भी करते हैं. सभी ग्रह, सूर्य की परिक्रमा करते हैं इसलिए सूर्य के बिना कोई भी ग्रह अपना फल देने में असमर्थ है. कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने पर ही व्यक्ति को आरोग्यता यानी निरोगी…
कानपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान अलम में लगा चांदतारा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई. जबकि 3 झुलस गए. ग्वालटोली में मुहर्रम के जुलूस के दौरान 35 फीट ऊंचा अलम हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. करंट की चपेट में आने से चार युवक झुलस गए. अस्पताल पहुंचने से पहले एक युवक की मौत हो गई जबकि, गंभीर हालत में तीन का हैलट में इलाज चल रहा है. परिजनों ने घटना के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए हंगामा किया. लोगों का कहना था कि जुलूस के दौरान…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, वह पीठ दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती है. आज सुबह तीन बजे बैक पेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है.
पूर्व भाजपा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री जया प्रदा को 5 साल पुराने एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रामपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने जयाप्रदा को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बरी कर दिया है. जया प्रदा के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो पाने के चलते कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त करार दिया है. जया प्रदा आज गुरुवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में ही मौजूद थी, यह फैसला उनके सामने ही सुनाया गया. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जया प्रदा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के दो मामले दर्ज हुए…
UP के लखीमपुर खीरी में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. बीते दिन यहां बाढ़ के पानी में एक बुजुर्ग फंस गया. पानी में बहने से बचने के लिए वह एक पेड़ को करीब 4 घंटे तक पकड़े हुए था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने किसी तरह बुजुर्ग की जान बचाई. पानी से बाहर आने के बाद बुजुर्ग ने एनडीआरएफ का शुक्रिया अदा किया. दरअसल, बनबसा बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से शारदा नदी में आई बाढ़ के चलते संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में मिल कालोनी के रहने वाले परशुराम बाढ़ के पानी…
