Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पिंपरी-चिंचवाड़ में अजित पवार को बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के चार बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर संभावना जताई जा रही है कि वे शरद पवार गुट में शामिल हो सकते हैं. एनसीपी (अजित गुट) की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के चीफ अजित गवाहाने, एनसीपी पिंपरी-चिंचवाड़ छात्र विंग के प्रमुख यश साने, पूर्व पार्षद राहुल भोसले और पंकज भालेकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों ने बताया कि महायुति में एनसीपी के लिए भोसरी (Bhosari) विधानसभा सीट पाने के उनकी सभी कोशिशें फेल होने…
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पिछले दिनों केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब होने का दावा किया था. उनके इस सनसनीखेज दावे की काफी चर्चा हुई थी, लेकिन अब उन्हें केदारनाथ धाम समिति की ओर से सु्प्रीम कोर्ट जाने का चैलेंज मिला है. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजयेंद्र अजय ने शंकराचार्य पर सनसनी फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आदत है कि रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और आरोप लगाएं। उन्हें चर्चा में रहने की आदत पड़ गई है. अजयेंद्र अजय ने कहा, ‘एक संत के रूप में मैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का…
UP के झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें फायरिंग के आरोप में जेल में बंद रिंकू राजपूत जब जेल से छूटा तो उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. इतना ही नहीं जेल से छूटने के बाद सैकड़ों लग्जरी गाड़ियों के साथ जुलूस भी निकाला गया. जिस गाड़ी में रिंकू राजपूत खुद सवार है, उसमें हूटर लगा हुआ है और वो गाड़ी की छत पर खड़ा हुआ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है. गले में फूल-मालाओं के साथ बीजेपी का पटका डाले हुए रिंकू राजपूत झांसी…
यूपी में एंट्री के साथ ही मॉनसून ने हाहाकार मचा दिया था. कई गांव और सड़कें जलमग्न हो गई थी. भारी बारिश नदी-नाले भी उफान आ गए, लेकिन अब जुलाई के शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश कराने के बाद मॉनसून एक्सप्रेस रास्ता भटक गई है. मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गया है. जिसकी वजह से उत्तरी हिस्सा शुष्क होता जा रहा है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, फिलहाल बूंदाबांदी कभी-कभी और कहीं-कहीं होती रहेगी. फिर कब होगी अच्छी बारिश?मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, मॉनसून की रफ्तार कुछ समय के लिए ही…
आज देवशयनी एकादशी है. आषाढ़ शुक्ल एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी से अगले चार माह तक श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. इसलिए अगले चार माह तक शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं. इस अवधि को चातुर्मास भी कहा जाता है. इस एकादशी से तपस्वियों का भ्रमण भी बंद हो जाता है. इन दिनों में केवल ब्रज की यात्रा की जा सकती है. आइए आपको देवशयनी एकादशी पर श्री हरि की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय बताते हैं. क्यों सो जाते हैं श्री हरि? हरि और देव का अर्थ तेज…
भारतीय टीम जल्द ही टी20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करने वाली है. बीसीसीआई किसी भी वक्त इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकता है. कुछ खिलाड़ियों के लिए कन्फ्यूजन बरकरार है, जिसमें कप्तानी को लेकर बड़ा मुद्दा छिड़ा हुआ है. टी20 में कप्तानी का पेंच फंसा हुआ है क्योंकि हार्दिक, सूर्या और गिल जैसे स्टार खिलाड़ी रेस में बने हुए हैं. लेकिन वनडे को लेकर एक तस्वीर साफ नजर आ रही है, जो केएल राहुल की है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पहले 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम…
UP के अलीगढ़ मे कुछ लाख रुपयों और विरोधियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक कलयुगी बेटे ने थाने में ही अपनी मां को आग के हवाले कर मां-बेटे के रिश्तों को जमींदोज कर दिया. ससुरालवालों से घर पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते मंगलवार को थाना खैर में घटी इस ह्रदयविदारक घटना में महिला ने कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया. आग बुझाने के दौरान कुछ पुलिसवालों के भी हाथ झुलस गए. पुलिस के अनुसार 50 साल की हेमलता का अपने सुसरालजनों से मकान पर कब्जे का विवाद चल रहा है. 18 साल…
बीआरस नेता और दिल्ली के चर्चित शराब घोटाले में आरोपी के कविता की तबीयत खराब हो गई है. दिल्ली के तिहाड़ जेल में के कविता की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद के कविता को दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया है. न्यूज एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है. हालांकि, के कविता के स्वास्थ्य में क्या समस्या आई है? अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. एक अधिकारी ने बताया, ‘कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उन्हें डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है.’ न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ‘के कविता…
योगी हैं तो यकीन है. ये नारा लगा है लखनऊ में और लगाया है कुकरैल नदी के पास बसी कॉलोनियों में रह रहे लोगों ने जो मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे. कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध रूप से बसे अकबर नगर के मटियामेट होने के बाद पंत नगर, इंद्रप्रस्थ नगर, अबरार नगर, खुर्रम नगर जैसे इलाकों में बसे लोग बुलडोजर एक्शन के लिए घरों पर लाल निशान लगाने के बाद से खौफ में थे. योगी ने इन कॉलोनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात में कहा कि निश्चिंत रहें और खुश होकर घर जाएं. इसके बाद कॉलोनी में पटाखे जलाए गए, मिठाइयां…
कानपुर में ससुरालियों ने बहू को घर से बेघर कर दिया। महिला ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी है और 24 घंटे से घर के बाहर ही बैठी है. मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहां ससुराल वालों पर बहू ने ये आरोप लगाया है कि उसे घर से बेघर कर दिया। 24 घंटे से महिला अपने बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी है. महिला अपने 4 साल के मासूम बेटे के साथ ससुराल के बाहर बैठी है और ससुराल वाले बहू को घर के अंदर घुसने नहीं दे रहे हैं. महिला का कहना है…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे. सीएम ने उनका हालचाल जाना. तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था. सीएम योगी मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे. यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.
प्रसिद्ध मराठी लेखक के घर में चोरी करने के बाद एक चोर को इतना पछतावा हुआ कि उसने सारा सामान वापस कर दिया. पुलिस ने बताया कि चोर को पहले यह नहीं पता था कि वह किसके घर में चोरी कर रहा है. पुलिस ने बताया कि चोर ने रायगढ़ जिले के नेरल में स्थित नारायण सुर्वे के घर से एलईडी टीवी समेत कीमती सामान चुराए थे. मुंबई में जन्मे सुर्वे एक प्रसिद्ध मराठी कवि और सामाजिक कार्यकर्ता थे. अपनी कविताओं में शहरी मजदूर वर्ग के संघर्षों को स्पष्ट रूप से दर्शाने वाले सुर्वे का 16 अगस्त 2010 को 84…
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित 5 जवानों की मंगलवार तड़के इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की. एक अधिकारी के नेतृत्व…
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि तेजधार हथियार से घर पर ही उनकी निर्मम हत्या की गई है. उनका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है. दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में घर से बरामद किया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है. रिपोर्ट के मुताबिक,…
मनोकामना पूर्ति के लिए कई लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और धन-दौलत, करियर-व्यापार में तरक्की देते हैं. साथ ही बजरंगबली की पूजा-आराधना करने से प्रभु राम भी प्रसन्न होते हैं. मंगलवार व्रत करने और हनुमान जी की पूजा-पाठ करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन के सारे दुख-संकट दूर हो जाते हैं. जो जातक आर्थिक तंगी से परेशान हैं, वे मंगलवार को सिंदूर के उपाय कर लें, इससे धन का प्रवाह बढ़ेगा. मनोकामना पूर्ति के हनुमान जी के उपाय दुख-संकटों से निजात पाने का उपाय : यदि आपके…
लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे सैकड़ों मकानों पर ध्वस्तीकरण की लटकी तलवार फिलहाल टल गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंतनगर, खुर्रम नगर, अबरार नगर सहित कुकरैल नदी के किनारे बने मकान नहीं तोड़ने के आदेश दिए हैं. सीएम ने अफसरों से कहा किसने कुकरेल नदी के दोनों तरफ 50-50 मीटर का दायरा तय किया. नदी केवल 35 मीटर में ही रहेगी. जो इस समय है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, लखनऊ की कमिश्नर, नगर आयुक्त तथा एलडीए उपाध्यक्ष को तत्काल आदेश का पालन करने को कहा हैं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अब कोई भी निर्माण नहीं तोड़ा जाएगा.…
कन्नौज जिले में बड़ा हादसा हुआ। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. तीन बच्चों ने ने मौके पर ही तोड़ा दम जबकि एक की अस्पताल में जान चली गई. घटना गुरसहायगंज कोतवाली के समधन कस्बा की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. पुलिस भीड़ को संभालने में जुटी रही। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.
UP में प्रतापगढ़ जिले के बाहुबली कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने सोमवार को उनके ही भदरी महल में हाउस अरेस्ट कर दिया है. वह तीन दिनों यानी मुहर्रम बीतने तक हाउस अरेस्ट रहेंगे. पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा भैया के पिता शेखपुर गांव में ताजिया के रास्ते में पड़ने वाले हनुमान मंदिर पर मुहर्रम के दिन भंडारे को लेकर चर्चित हैं. दशकों पहले मुहर्रम पर ताजिया जुलूस के दौरान बंदर की मौत की बरसी पर वह भंडारे का ऐलान कर देते हैं और अपने समर्थकों के साथ मंदिर…
कानपुर में पांच दिनों से तापमान 35 डिग्री के ऊपर बना हुआ है. उमस से लोग परेशान रहे. मौसम विभाग की मानें तो 20 जुलाई के बाद ही मानसूनी बारिश की संभावना है. बारिश वाले बादलों के रास्ता बदल लेने की वजह से पिछले चार-पांच दिन से पानी नहीं बरसा है. उमस बढ़ जाने से लोग पसीना से तर-बतर हो जा रहे. पिछले पांच दिन से तापमान 35 या इसके ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय स्तर पर बनने वाले बादलों से छिटपुट बारिश की संभावना है, लेकिन तेज मानसूनी बारिश 20 जुलाई के बाद ही संभव…
प्रयागराज में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. शिक्षकों ने विद्यालय जल्दी बंद करने के चक्कर में एक बच्चे को स्कूल में ही छोड़ दिया और बाहर से ताला लगाकर चले गए. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए. बीएसए से इसकी शिकायत की गई. बीएसए की फटकार के बाद पहुंचे विद्यालय के शिक्षकों ने गेट खोला तब जाकर बच्चा बाहर आ सका. इससे अभिभावकों में शिक्षकों के प्रति गहरी नाराजगी है. इसको अक्षम्य मानते हुए बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. साढ़े तीन वर्ष का शिवांश अपनी…
