लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे सैकड़ों मकानों पर ध्वस्तीकरण की लटकी तलवार फिलहाल टल गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंतनगर, खुर्रम नगर, अबरार नगर सहित कुकरैल नदी के किनारे बने मकान नहीं तोड़ने के आदेश दिए हैं. सीएम ने अफसरों से कहा किसने कुकरेल नदी के दोनों तरफ 50-50 मीटर का दायरा तय किया. नदी केवल 35 मीटर में ही रहेगी. जो इस समय है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, लखनऊ की कमिश्नर, नगर आयुक्त तथा एलडीए उपाध्यक्ष को तत्काल आदेश का पालन करने को कहा हैं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अब कोई भी निर्माण नहीं तोड़ा जाएगा. नदी 35 मीटर में पहले से बह रही है। उतने में ही नदी रहेगी.
मकानों पर लाल निशान लगने के बाद बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू हो गया था. कांग्रेस और सपा का भी यहां के लोगों को समर्थन मिलने लगा था. सैकड़ों बच्चे और महिलाएं भी आंदोलन में उतर गई थीं. इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. माना जा रहा है कि इन्हीं वीडियो और बच्चों की पुकार ने अपना असर दिखाया है. रविवार को बच्चों ने आंदोलन शुरू किया था. मासूमों का कहना था कि उनके पापा मम्मी के पास मकानों की रजिस्ट्री है। बच्चे हाथ जोड़कर विनती करते नजर आए। बच्चों ने यहां सड़क पर खड़े होकर सीएम के अलावा शासन प्रशासन तक आवाज पहुंचाने की कोशिश की. बच्चों का यह वीडियो कांग्रेस और सपा ने एक्स पर पोस्ट भी किया था. इसके बाद तेजी से वीडियो वायरल हो रहा था.
बच्चों ने सीधे सीएम योगी से गुहार लगा थी. बच्चियों ने कहा कि सीएम सर अगर आपके सिर से कोई आपका छत छिनेगा तो कैसे लगेगा. हम लोगों का घर बचा लीजिए. अब योगी का निर्देश मिलने के बाद साफ हो गया है कि बच्चों की गुहार सुन ली गई है.

