Author: abcnews

राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. घटना बीकानेर से 100 किमी दूर महाजन थाना क्षेत्र में हुई है. सभी मृतक कार में सवार थे. मरने वाले सभी लोग हरियाणा के डबवाली के रहने वाले थे. गुरुवार देर रात खतरनाक हादसा हो गया. जैतपुर से हनुमानगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे कार में बैठे सभी लोगों की मौत हो गई. कार में सवार लोग एक ही परिवार के थे और वे डबवाली…

Read More

आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है. गुरुओं की पूजा करने के साथ इस दिन भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी की पूजा करते हैं. इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है. मान्‍यता है कि इस दिन महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्‍यास का जन्‍म हुआ था. वेद व्‍यास जी को संसार का प्रथम गुरु माना गया इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाते हैं. इसे व्‍यास पूर्णिमा कहते हैं. इस साल गुरु पूर्णिमा कब है, आइए जानते हैं.  पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल…

Read More

यूपी के गोंडा में गुरुवार दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम जा रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी है. घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है.  रेलवे अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है. मेडिकल टीम को भी…

Read More

गोरखपुर में कैम्पियरगंज विधानसभा सीट से सात बार के बीजेपी विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह ने खुद के जान का खतरा बताते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है. विधायक ने कहा है कि उनके विरोधियों द्वारा हत्या की साजिश रची जा रही है. मेरी जानकारी में इसके लिए एक करोड़ रुपये सुपारी के तौर पर विरोधियों ने जुटा भी लिए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस मिली हुई है. फतेह बहादुर ने कहा कि मेरे पिता का निधन 52 साल की उम्र…

Read More

कानपुर देहात के रूरा-मिंडा कुंआ मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर रसूलाबाद निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके पुत्र व पुत्री मामूली रूप से चुटहिल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद भेजा. यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंचे परिजनों के बिलखने से वहां कोहराम मच गया. केशव नगर रसूलाबाद के रहने वाले चालीस साल के संजय अपने बेटे सोहन व पुत्री प्रांशी के साथ अपनी ससुराल घाटमपुर गए थे. वहां से गुरुवार को वह बाइक से…

Read More

अलीगढ़ में दरोगा की गोली से सिपाही की मौत हो गई है. SOG और पुलिस टीम गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई थी. इसी दौरान दरोगा की पिस्टल लॉक हो गई. उसे अनलॉक करने में गोली चल गई. बुलेट दरोगा के पेट को छूते हुए SOG सिपाही याकूब के सिर में जाकर लगी. सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई. घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला गभाना का है. पुलिस को यहां गोकशी की सूचना मिली थी. इसके बाद थाना गांधी पार्क और SOG टीम दबिश देने पहुंच गई. इस दौरान दरोगा मजहर हसन…

Read More

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन का खुला ऐलान कर दिया था. उन्होंने यहां तक कहा था कि उनके साथ धोखा हुआ है. अपने इस बयान के बाद शंकराचार्य को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का भी इस मुद्दे पर बयान सामने आया है. वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थन में सामने आई हैं. शंकराचार्य पर कटाक्ष करते हुए रनौत ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शिंदे को देशद्रोही और विश्वासघाती कहकर सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई…

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी में अंदरूनी कलह सामने आ रही है, जिसको लेकर लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. बीजेपी की आपसी खटखट के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मानसून ऑफर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- 100 लाओ, सरकार बनाओ! ऐसा नहीं है कि अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को पहली बार ऑफर दिया है. केशव मौर्य जब-जब अपनी पार्टी से, नेताओं से नाराजगी जताते हैं तब-तब अखिलेश ने उन्हें ऑफर दे देते हैं. अखिलेश ने…

Read More

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे ग्रामीण पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन्हें रायगढ़ के पास महाड से हिरासत में लिया गया है जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार 3 टीमें मनोरमा को लेकर पुणे आ रही हैं. पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया है कि मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया है. एसपी पंकज देशमुख का कहना है कि पौड पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. मनोरमा का खिलाफ यह कार्रवाई कथित तौर पर किसानों को बंदूक दिखाकर धमकाने के…

Read More

UP के शाहजहांपुर में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. मुठभेड़ में मारे गये बदमाश शहनूर उर्फ शानू पर हत्या लूट और डकैती के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं. वह संभल का शातिर बदमाश था. इलाके में उसकी तूती बोलती थी. एसटीएफ और बदमाश शहनूर की मुठभेड़ शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के पिथनापुर गांव के पास देर रात को हुई.  दरअसल, एसटीएफ की बरेली यूनिट की टीम को इनपुट मिला था कि संभल जिले के मैनाठेर इलाके का रहने वाला शातिर बदमाश शहनूर उर्फ शानू शाहजहांपुर जिले में मौजूद है. इसके बाद…

Read More

Bjp में लोकसभा चुनाव के बाद से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. यूपी की कई सीटों पर मिली हार को लेकर मंथन जारी है और आलाकमान हार की वजह को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का फीडबैक ले रहा है. उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी के 40 कार्यकर्ताओं का फीडबैक हासिल कर 15 पन्नों की एक रिपोर्ट तैयार की है. सूत्रों के अनुसार हार की समीक्षा रिपोर्ट सौंपी गई. सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव में सीटें घटने के कारणों की रिपोर्ट भी सौंपी है. सूत्रों के अनुसार हार…

Read More

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार देर रात आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ कास्तीगढ़ क्षेत्र के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब दो बजे हुई, जब आतंकवादियों ने तलाश अभियान के संचालन के लिए एक सरकारी स्कूल में बनाए गए अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रही. अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में…

Read More

UP में कुछ दिनों से धीमी पड़ी मॉनसून की रफ्तार तेजी पकड़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. वहीं 20 और 21 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश में मौसम की बेरुखी अभी जारी है. आसमान में बादल तो हैं पर बूंदें जमीन पर नहीं आ रही है. उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से गंगा-यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू नदी उफान पर है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर…

Read More

प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बहुत खास होता है. आषाढ़ शुक्‍ल पक्ष का प्रदोष व्रत 18 जुलाई 2024, गुरुवार को यानी आज रखा जाएगा. प्रदोष व्रत करने के कई लाभ हैं. प्रदोष व्रत प्रत्‍येक त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्‍ल त्रयोदशी तिथि का आरंभ: 18 जुलाई, रात 8 बजकर 44 मिनट से होगा और 19 जुलाई की शाम में 7 बजकर 42 मिनट पर समापन होगा. गुरुवार को होने के कारण इसे गुरु प्रदोष कहा जाएगा.  प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सारे…

Read More

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आज दोपहर छत्तीसगढ़ सीमा के पास एक भयानक मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 नक्सली मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के वांडोली गांव में सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच हुई. महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सी60 कमांडो टीमों और गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई और 6 घंटे से अधिक तक चली. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस भयंकर मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, जिनमें महिला…

Read More

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवार का जख्म अब भी हरा है. हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है. लेकिन साकार हरि बाबा की मानें तो ये भगदड़ साजिश के तहत कराई गई. बुधवार को बाबा ने एक बार फिर कहा कि भगदड़ के पीछे बड़ी साजिश है. जिसकी जांच में एजेंसियां लगी हुईं हैं. बाबा साकार हरि ने कहा कि भगदड़ में हुई लोगों की मौत से दुखी हूं. जो आया है उसे जाना ही पड़ेगा.. कोई पहले जाएगा तो कोई बाद में जाएगा.  कासगंज आश्रम में बाबा साकार…

Read More

यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी में चल रही बयानबाजी और नई नई अटकलों के बीच बुधवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि सीएम योगी राज्यपाल से आगामी मानसून सत्र को लेकर राज्यपाल से चर्चा करने पहुंचे हैं. सरकार 29 जुलाई से विधानसभा का सत्र बुला सकती है. इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने की तैयारी है. कहा जा रहा है कि मानसून सत्र के लिए राज्यपाल को सीएम योगी ने न्योता दिया है.  यूपी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद तरह तरह की…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमें सबका साथ और सबका विकास की बात करने की जरूरत नहीं है. हम तय करेंगे कि जो हमारा साथ देगा, हम उसका साथ देंगे. उन्होंने एक कार्यक्रम में जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा कि हम जीतेंगे और हिंदुओं को बचाएंगे. हम तय करेंगे कि जो हमारा साथ देगा, हम उनका साथ देंगे. जो हमारे साथ, वह हमारे साथ है. सबका साथ, सबका विकास बंद करो. अल्पसंख्यक मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है. इसे बंद करो. हम संविधान को बचाएंगे. भाजपा…

Read More

आपने अगर ‘धोती’ पहन रखी है तो मॉल में एंट्री नहीं मिलेगी! बेंगलुरु में शायद यह अघोषित कानून लागू है. तभी तो वहां ‘धोती’ पहनने वालों को अक्सर गेट पर रोक दिया जाता है. ताजा वाकया मगदी मेन रोड पर जी. टी. मॉल का है. जीवन में 70 से ज्यादा वसंत देख चुका एक किसान यहां अपने बेटे के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने आया था. उन्होंने सफेद शर्ट और धोती पहन रखी थी इसलिए मॉल वालों ने भीतर घुसने ही नहीं दिया. कथित घटना 16 जुलाई को शाम 6 बजे के आसपास हुई. पीड़ित किसान का नाम फकीरप्पा है.…

Read More

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी के अंदरूनी मामले में कूद पड़े हैं. अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य की पोस्ट को लेकर बीजेपी को घेरा है. अखिलेश यादव ने बुधवार को केशव की पोस्ट के बाद चुटकी लेते हुए एक्स पर लिखा कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है. तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है. जनता के बारे में…

Read More