Author: abcnews

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़क उठी है. इसे देखते हुए शनिवार को पुलिस ने पूरे देश में कठोर कर्फ्यू लागू कर दिया और सैन्य बलों ने राष्ट्रीय राजधानी ढाका के विभिन्न हिस्सों में गश्त की. बांग्लादेश में हिंसा भड़कने से कई लोगों की मौत हुई है जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. मृतकों की संख्या की पुष्टि करने के लिए अधिकारियों से तत्काल संपर्क नहीं हो सका, लेकिन डेली प्रथम आलो समाचार पत्र की खबर में बताया गया कि मंगलवार से अब तक 103 लोगों की मौत हुई है. मृतकों की संख्या अब बढ़कर 115…

Read More

UP की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. भानवी सिंह कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में भानवी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक, हजरतगंज थाने में 120B, 419, 420, 467, 468, 469, 471 और 506 जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. भानवी सिंह दा प्रॉपर्टीज की निदेशक हैं. पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह का आरोप है कि उन्हें साजिश और दबाव बनाकर कंपनी के…

Read More

UP के पीलीभीत में शनिवार को हादसा हो गया। पीलीभीत से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की गाड़ी अचानक से टकरा गई जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. जितिन प्रसाद अपने काफिले के साथ मझोला से बहरवा जा रहे थे. रास्ते में अचानक से तेज रफ्तार काफिले की एस्कॉर्ट ने ब्रेक ले लिया, जिससे आगे-पीछे की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे के बाद जितिन प्रसाद को दूसरी गाड़ी से रवाना किया गया है. केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को एक दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे…

Read More

UP के मुजफ्फरनगर में एक ढाबे पर खाना खाने बैठे कांवड़ियों को सब्जी में लहसुन-प्याज दिखाई दिया तो बवाल कर दिया. कांवड़ियों ने ढाबे पर ही हंगामा शुरू कर दिया. गुस्साए कांवड़ियों ने ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ की. कांवड़ियों का गुस्सा देखकर आरोपी ढाबा कर्मचारी मौके से फरार हो गया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया. 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन को लेकर कांवड़िए जल लेने के लिए निकल पड़े हैं. गाजियाबाद से कई कांवड़िए हरिद्वार के लिए जल लेने निकले थे. छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे पर पर मौजूद…

Read More

नीट परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट यूजी का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है. एनटीए ने शहरवार और जिलेवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्‍ट अपलोड कर दिया है. छात्र NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ और neet.ntaonline.in पर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं.  पांच मई को कराई गई थी परीक्षा दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA को छात्रों की पहचान को उजागर न करते हुए नीट यूजी के परिणाम घोषित करने के आदेश दिए थे. इसके बाद शनिवार को एनटीए ने चार हजार 750 परीक्षा केंद्रों के…

Read More

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने टेन्यर खत्म होने से पांच साल पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया है. उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था. उन्होंने “व्यक्तिगत कारणों” से इस्तीफा दिया है. मनोज सोनी ने 2017 से UPSC सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को UPSC अध्यक्ष का पदभार संभाला था, जिसका कार्यकाल छह साल का होता है. उन्होंने कथित तौर पर लगभग एक महीने पहले राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे स्वीकार किया जाएगा या नहीं. पीएम मोदी के करीबी कहे जाते हैं…

Read More

बांग्लादेश सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाने और सैन्य बलों की तैनाती की घोषणा की. यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पुलिस कई दिनों से देश भर में फैली घातक अशांति को रोकने में नाकाम रही है. आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अस्पतालों द्वारा बताए आंकड़े के मुताबिक इस सप्ताह छात्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में कम से कम 105 लोग मारे गए हैं. यह प्रधानमंत्री शेख हसीना की 15 साल की निरंकुश सरकार के…

Read More

अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है. पंवार पर युमुनानगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करवाने का आरोप है. ईडी सुरेंद्र पंवार को रिमांड के लिए अंबाला के स्पेशल कोर्ट में ले जा रही है. मामला यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 400-500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है. हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद पिछले साल साल ईडी ने जांच अपने हाथ…

Read More

यूपी के भदोही में शनिवार की भोर में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. यहां एक ट्रैक्‍टर ड्राइवर रेलवे फाटक को तोड़ते हुए अचानक पटरियों पर आ गया. ट्रेन के धक्‍के से उसकी जान चली गई. दुर्घटना के बाद डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस में ट्रैक्‍टर फंस गया और  काफी दूर तक घसीटते हुए चला गया.  यह दुर्घटना ऊंज थाना क्षेत्र के राम किशनपुर बसहीं रेलवे फाटक पर हुआ है. भोर में सुबह सवा चार बजे के करीब यह हादसा हुआ. दुर्घटना में मारा गया ड्राइवर कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव का रहने वाला था. उसका नाम रोहित और उम्र 20 साल…

Read More

राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है. बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास अयोध्या हाइवे पर शुक्रवार  देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. मौंरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया. झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों की मौक़े पर मौत हो गई. एक सात साल की बच्ची बाल-बाल बच गई.  महिला आठ माह की गर्भवती थी.  मूल रूप से बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स कारीगर था. वह हाइवे किनारे झोपड़ी में पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी(13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे. शुक्रवार रात सब झोपड़ी में सो…

Read More

हर साल शिव भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय महीना होता है. सावन के महीने में हर दिन और विशेष रूप से सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन में हर तरह की सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. सावन के महीने में शिव आराधना करने पर भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाओं को भगवान शिव जल्द ही पूरा करते हैं. इस बार सावन का महीना 22 जुलाई, सोमवार से शुरू होने जा रहा है. 29 दिन का सावन इस…

Read More

UP में सियासी तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. शुक्रवार को राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) सोनम किन्नर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है. सोनम किन्नर राज्यपाल से मिलने पहुंचीं थीं. तब से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह अपना इस्तीफा दे सकती हैं. सपा छोड़कर सोनम बीजेपी में आईं थीं. सोनम किन्नर ने लगाए ये आरोप सोनम किन्नर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा था, तो उसकी जिम्मेदारी मैं लेती हूं. उन्होंने कहा…

Read More

UP में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद मची हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच वार-पलटवार का दौर चल रहा है. अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पर सौ लाओ सरकार बनाओ, मानसून ऑफर लिखा तो भाजपा के तमाम नेताओं की तरफ से उन पर हमले शुरू हो गए. अखिलेश ने भले ही किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन उनका इशारा केशव प्रसाद मौर्य की तरफ ही था. अब शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य ने खुद अखिलेश के ऑफर का पलटवार किया है. केशव ने भी एक्स…

Read More

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट करीब 2 घंटे तक रुकी रही. ऐसा माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने से हुआ. लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए शिवराज सिंह की इंडिगो फ्लाइट 6E 6008 को दोपहर 1.35 बजे टेकऑफ करना था. माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी दिक्कत से अमौसी एयरपोर्ट की सभी फ्लाइट्स की उड़ानें संभव नहीं हो पाईं. इसे लेकर एयरपोर्ट पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई. सर्वर की टेक्निकल समस्या को सही करने की कोशिश की जा रही है. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं. एयरलाइंस की तरफ से लगातार अनाउंसमेंट किया जा…

Read More

UP में सावन महीने के दौरान कांवड़ यात्रा रूट पर होटल, रेस्तरां, ढाबा, फल और खान-पान की दूसरी दुकानों पर मालिक के नाम का बोर्ड लगाने के आदेश से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सहयोगी दल ही मोर्चा खोल रहे हैं. गुरुवार को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने इस आदेश की समीक्षा की मांग की थी तो शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाले जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने इस आदेश को वापस लेने की मांग कर दी है. सबसे पहले मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़…

Read More

कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कांवड़ यात्रा रूट वाले जिलों में खाने-पीने और फल की दुकानों पर दुकानदारों से अपने नाम का बोर्ड टांगने के लिए कहा गया है. एक तरफ कई सियासी दल इस फैसले का विरोध कर रहे हैं तो वहीं, इस्लामिक संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने इस फैसले का समर्थन किया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि कांवड़ यात्रा के मार्ग पर ढाबा संचालकों, फल विक्रेताओं और अन्य स्टॉल मालिकों के लिए सहारनपुर पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी कि है उस पर राजनीति…

Read More

दुनियाभर में तमाम लोगों के Windows सिस्टम पर ब्लू स्क्रीन की दिक्कत आ रही है. Microsoft के सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हुई हैं. कंपनी के फोर्म पर पिन मैसेज के मुताबिक, बहुत से विंडोज यूजर को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर नजर आ रहा है. ये दिक्कत हालिया क्राउड स्क्राइक अपडेट के बाद हो रही है. इस दिक्कत से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने इसकी जानकारी दी है. शुक्रवार की सुबह उनकी क्लाउड सर्विसेस बाधित होने की वजह से दुनियाभर के कई इलाकों में दिक्कत…

Read More

IIT कानपुर में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ कैमरे की नजर में आ गया है. वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक चिड़ियाघर केके सिंह और प्रभागीय निदेशक दिव्या गुरुवार को आईआईटी में तेंदुए की टोह लेते रहे. फिलहाल, तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजड़े लगा दिए गए हैं. वहीं कई आईआईटी छात्रों ने तेंदुए को परिसर में देखा है. कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही हैं जिनमें तेंदुआ बैठा दिख रहा है. कहा गया है कि ये वीडियो परिसर की हैं और तेंदुआ हॉल नंबर 10 और हॉल नंबर 11 के पीछे देखा गया है. सेही…

Read More

कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.30 बजे ब्लैक स्पॉट राठ तिराहा के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए. इससे उनमें आग लग गई. दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, दो खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है. घटना के…

Read More

22 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है. सावन के पहले दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी. कावंड यात्री हरिद्वार के लिए निकल पड़ेंगे, लेकिन यात्रा से पहले यूपी पुलिस के एक आदेश से विवाद गरमा गया है. योगी सरकार ने कांवड़ रूट के दुकानों-ठेले वालों के लिए एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों, ठेलों पर अपना नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री जान सके कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं. तमाम विवादों के बीच सीएम योगी ने कांवड़ यात्रियों के लिए कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय…

Read More