लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की फ्लाइट करीब 2 घंटे तक रुकी रही. ऐसा माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने से हुआ. लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए शिवराज सिंह की इंडिगो फ्लाइट 6E 6008 को दोपहर 1.35 बजे टेकऑफ करना था.
माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में तकनीकी दिक्कत से अमौसी एयरपोर्ट की सभी फ्लाइट्स की उड़ानें संभव नहीं हो पाईं. इसे लेकर एयरपोर्ट पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई. सर्वर की टेक्निकल समस्या को सही करने की कोशिश की जा रही है. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं. एयरलाइंस की तरफ से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है.
मालूम हो कि क्राउडस्ट्राइक के अपडेट से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप हुईदुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के कुछ यूजर्स को अपने लैपटॉप पर नीली स्क्रीन दिखाई दे रही है. इससे उनके सिस्टम ऑटोमैटिकली रिस्टार्ट या शटडाउन हो गए. डेल टेक्नोलॉजीज ने कहा कि यह समस्या हालिया क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण हुई है. क्राउडस्ट्राइक साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को सिक्योरिटी सॉल्यूशन देता है. क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण ही माइक्रोसॉफ्ट के ऐज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में परेशानी आई. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा- हमें समस्या की जानकारी है और हमने कई टीमों को इसे सुलझाने में लगाया है. हमने इसके कारण का पता लगा लिया है.
इससे वही यूजर प्रभावित हुए, जो माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर का इस्तेमाल करते हैं. क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है माइक्रोसॉफ्ट ऐज्योरमाइक्रोसॉफ्ट ऐज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है. ये एप्लिकेशन और सर्विसेज को बनाने, डिप्लॉय और मैनेज करने का काम करता है. वहीं माइक्रोसॉफ्ट 365 प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर है, जिसमें वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, आउटलुक और वन नोट जैसे लोकप्रिय एप्लिकेशन शामिल हैं.

