कानपुर में ससुरालियों ने बहू को घर से बेघर कर दिया। महिला ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी है और 24 घंटे से घर के बाहर ही बैठी है.
मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहां ससुराल वालों पर बहू ने ये आरोप लगाया है कि उसे घर से बेघर कर दिया। 24 घंटे से महिला अपने बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी है. महिला अपने 4 साल के मासूम बेटे के साथ ससुराल के बाहर बैठी है और ससुराल वाले बहू को घर के अंदर घुसने नहीं दे रहे हैं. महिला का कहना है कि पति हमेशा मारपीट करते रहते हैं. उनके किसी से नाजायज संबंध हैं.
महिला का पुलिस पर भी आरोप है कि वह मामले में सुनवाई नहीं कर रही है. महिला ने कहा कि मुझे ससुराल में ही रहना है. यदि मुझे यहां रहने नहीं दिया गया तो आत्मदाह कर लूंगी.

