रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, वह पीठ दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती है. आज सुबह तीन बजे बैक पेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है.

