Author: abcnews

कानपुर में शिवराजपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर के ड्राइवर की मौत हो गई. हादसा साइकिल सवार को बचाने के चलते हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी रजनीश बाबू उर्फ कल्लू कुरील (26) की मौत हुई है. वह थाना क्षेत्र के मोहाई बगिया बैरी गांव निवासी एक किसान का ट्रैक्टर चलाता था. गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर गांव से शिवराजपुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान बैरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक साइकिल सवार…

Read More

कानपुर देहात के झींझक में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस आ रहे गहिलापुर निवासी चाचा भतीजे, झींझक के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. देर रात हुए हादसे की जानकारी पर वहां पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी झींझक सीएचसी से ले गए. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय दुर्घटना में बुरी तरह घायल चाचा की मौत हो गई. शव पास गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मंगलपुर थाना क्षेत्र के गहिलापुर निवासी पचास वर्षीय रवींद्र सिंह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने…

Read More

हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इससे पहले सियासी गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अब, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रधान सचिव ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव बीएसपी के साथ मिलकर लड़ेंगे. बीएसपी नेता आकाश आनंद ने कहा कि 6 जुलाई को अभय चौटाला और मायावती के बीच विस्तार से सीटों पर चर्चा हुई. 90 में से 37 सीटों पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटें INLD के खाते में जाएंगी. आकाश आनंद ने कहा कि अगर हम फतह हासिल करते हैं, तो अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.  इसके अलावा अभय चौटाला…

Read More

यूपी के हाथरस में गुरुवार (11 जुलाई) सुबह एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर से टकरा गई. इस हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए. सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल, कुछ घायलों का अलीगढ में तो कुछ का हाथरस के अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये हादसा आज तड़के सिकंदराराऊ के पास गांव टोली के निकट हुआ. निजी बस हाइवे पर खड़े कैंटर…

Read More

यूपी के उन्नाव में हुए बस हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया है. इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हुई थी. जांच के दौरान पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बस यूपी 95 टी 4729 महोबा जिले के एआरटीओ में दर्ज है. और परतें खुली तो एक बड़े नटवरलाल का नाम सामने आया, जिसके नाम पर एक या दो नहीं बल्कि 39 बसें दर्ज हैं. जिसमें 35 बसें तो बिना फिटनेस और परमिट के ही सड़को पर दौड़ रही हैं. ये सब देख विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया और दुर्घटना की कड़ी जोड़ते हुए ट्रैवल एजेंसी के मालिक, ठेकेदार…

Read More

UP के संभल जिले के एक सरकारी स्कूल में निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने पाया कि एक टीचर ड्यूटी टाइम में मोबाइल गेम खेल रहे थे. डीएम ने टीचर का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि 5.30 घंटे के स्कूल टाइम में उन्होंने एक घंटा 17 मिनट कैंडी क्रश खेला और इसके अलावा सोशल मीडिया का भी यूज किया. इतना ही नहीं जब डीएम ने टीचर द्वारा चेक की गई कॉपियों को दोबारा देखा तो छह पेज में 95 गलतियां भी सामने आईं. मोबाइल में कैंडी क्रश गेम खेलने वाले टीचर को डीएम के निर्देश के बाद सस्पेंड कर…

Read More

सनातन धर्म शास्त्रों में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. एकदाशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत का पालन करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को इस व्रत का पालन किया जाता है.    वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी के नाम से…

Read More

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप निकलने की सूचना यात्रियों को हुई. सेंटल स्टेशन पर बी-थ्री के यात्रियों को बाहर कर जांच की गई. कोच बदलकर करीब दो घंटे बाद ट्रेन बांद्रा के लिए रवाना हुई. गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस 15067 के थर्ड एसी कोच में सांप निकलने की सूचना पर यात्रियों में दहशत फैल गई. यात्री दूसरे कोच में चले गए। ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचते ही सांप की तलाश की गई. इस दौरान यात्री प्लेटफार्म पर आ गए. काफी खोजबीन के बाद सांप नजर नहीं…

Read More

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है. जहां उसका दमदार प्रदर्शन जारी है. पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने दूसरा मैच 100 और अब तीसरा मैच 23 रनों से जीत लिया. भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला बुधवार (10 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला गया. मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 183 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट…

Read More

UP के मैनपुरी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक वृद्ध सहित पांच लोगों की मौत हो गई. घटनाओं की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पाकर एसडीएम भोगांव, तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पांचों ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया. आम के पेड़ के नीचे खड़े युवक पर गिरी बिजली पहली घटना भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में हुई. बुधवार की सुबह अपनी मां के साथ मूंगफली की खुदाई करने गए 18 वर्षीय कमल राजपूत…

Read More

UP में छुट्टा पशु खासकर सांड लोगों की जान का जंजाल बने हुए हैं. लोकसभा चुनाव और उससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी सांड का मामला मुद्दा भी बना था. इसके बाद भी इससे निजात नहीं मिल पा रही है. किसानों और आम लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और यहां तक कि पुलिस वाले भी इन आवारा सांड से परेशान हैं. रायबरेली में एक सांड तो पुलिस चौकी की छत पर चढ़ गया. इससे पूरी चौकी में हड़कंप मच गया. नीचे भी लोगों की भीड़ जुट गई. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर…

Read More

UP के श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. तीनों नेपाली नागरिक थे. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के कारण बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया था और उसमें आग लग गई थी.  न्यूज एजेंसी के मुताबिक, श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक ही परिवार के तीन नेपाली नागरिकों की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार (10 जुलाई) को जानकारी देते हुए बताया कि घटना मंगलवार…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला लेते हुए कहा है कि कोई भी मुस्लिम तलाकशुदा महिला सीआरपीसी की धारा 125 के तहत पति से गुजारे भत्ता मिले की हकदार है. इस वजह से वह गुजारे भत्ते के लिए याचिका दायर कर सकती है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मुस्लिम महिला भरण-पोषण के लिए कानूनी अधिकार का इस्तेमाल कर सकती हैं. वो इससे संबंधित दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत याचिका दायर कर सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये धारा सभी विवाहित महिलाओं पर लागू होती है, फिर चाहे उनका धर्म कुछ भी हो. मुस्लिम महिलाएं भी…

Read More

कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर नेवादा गांव में मंगलवार रात में घर के बाहर सो रहे युवक की बांके से हमलाकर हत्या कर दी गई. जानकारी पर घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की. फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा. रसूलाबाद क्षेत्र के चतुर नेवादा गांव निवासी 40 वर्षीय शिवसिंह से गांव का ब्रज मोहन खुन्नस रखता था. मंगलवार रात शिव सिंह घर के बाहर सो रहा था। रात में उसकी बांका से हमलाकर हत्या कर दी गई.…

Read More

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस भगदड़ मामले की इन्क्वायरी के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. मायावती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि SIT की यह रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं है, बल्कि राजनीति से प्रेरित ज्यादा है. मायावती ने यह भी लिखा कि मुख्य आयोजक सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ की भूमिका के बारे में SIT की खामोशी भी चिंता का कारण है. उन्होंने कहा कि सूरजपाल पर कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीन चिट देने का प्रयास किया गया है. मायावती ने क्या कहा? …

Read More

UP के उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा डबल डेकर बस के दूध कंटेनर में पीछे से घुसने के कारण हुआ है. इस हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर है और कई लोग घायल हो गए हैं. ये हादसा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ. बस बिहार के सिवान से दिल्ली आ रही थी. राहत और बचाव कार्य जारी है. सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है. घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने लिया संज्ञानमुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव…

Read More

सनातान धर्म में सप्ताह के सातों दिन का अलग-अलग महत्व है. बता दें कि सप्ताह का तीसरा दिन बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है. हिंदू शास्त्रों में गणेश जी को प्रथम पूजनीय का स्थान प्राप्त है. मान्यता है कि किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य की शुरुआत अगर गणेश जी के नाम से की जाए, तो व्यक्ति के सभी विघ्न दूर होते हैं. सभी कार्यों में सफलता मिलती है. व्यक्ति को गणेश जी की कृपा से तरक्की मिलती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो व्यक्ति…

Read More

चमोली बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ जोगीधारा के पास भारी लेंडस्लाइड होने से करीबन 50 मीटर हाईवे पर पहाड़ी से चट्टान टूट कर आ गिरीं, जिससे यातायात रोक दिया गया है. हाइवे पर गिरी चट्टान काफी बड़ी हैं. जिन्हें हटाने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है. मौके पर मौजूद बीआरओ के इंजीनियर का कहना है कि चट्टान को हटाने में काफ़ी समय लग सकता है, बिना बलास्ट किए इसे हटाना भी संभव नहीं है. वहीं हाईवे के दोनों साइड बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब आने जाने वाले यात्रियों की गाड़ियों की लंबी क़तार लगी हुई है. हाईवे के दोनों साइड से…

Read More

UP के कौशांबी जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अलग-अलग गांव में एक किशोर समेत दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी यह हदासा हुआ. सूचना के मिलते पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सदर SDM ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. यह घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा…

Read More

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है. वो भारतीय टीम के हेड कोच बन गए हैं. उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है. गंभीर को नया हेड कोच बनाए जाने का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने किया है. बता दें कि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म गया है. द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हेड कोच का पद संभाला था. हालांकि उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक ही था, मगर BCCI ने बढ़ा दिया था. गंभीर…

Read More