उत्तराखंड में मुरादाबाद रोडवेज की बस पुल से नीचे गिर गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित हो गई। जैसे ही बस नीचे गिरी तो चीख – पुकार मचने लगी. अब कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक हादसा हो गया. मुरादाबाद रोडवेज की बस हर की पौड़ी के पास पुल से नीचे गिर गई. इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने खबर आ रही है, जो यात्री घायल हुए हैं. उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. यह बस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी. ऐसा बताया गया कि मुरादाबाद रोडवेज की बस अनियंत्रित हो गई और बस ने हाईवे की सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया, जब बस दीनदयाल उपाध्याय के एंट्री के गेट को तोड़कर नीचे जा गिरी. ऐसा बताया जा रहा है. हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. पुलिस के मुताबिक, बस में लगभग 35 से 40 सवारियां थीं. इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है. स्थानीय लोगों की मदद से अब बस को बाहर निकाला गया.

