Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
हर 10 साल में होने वाली जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक अगले साल (2025 में) जनगणना की शुरुआत होगी, जो एक साल (2026 तक) चलेगी. इसके बाद से 10 साल में होने वाली जनगणना अब अगली बार 2035 में होगी. बता दें कि अब तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती आई थी जैसे 1991, 2001, 2011. इसी तरह जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण टालनी पड़ी. इसके बाद अब जनगणना का चक्र भी बदलने वाला है. अब 2025 के बाद 2035 और फिर…
UP के बरेली में झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के घर में लाखों रुपये कैश मिला है. इतना ही नहीं उसके यहां से बोरियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं. पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब झाड़-फूंक करने वाले मियां की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. तांत्रिक के पास कितना पैसा और कहां रखा है, इसकी जानकारी उसके साथ रहने वाली दो महिलाओं को थी. मकान मालिक और उन महिलाओं के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ, तब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा. बरेली के बहेड़ी इलाके में ताबीज देने वाले मियां…
दिवाली महापर्व शुरू होने वाला है और इसका पहला दिन धनतेरस का होता है. धन त्रयोदशी के दिन धनकुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदी जाती है. इस साल 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस मनाई जाएगी. चूंकि दिवाली का संबंध साफ-सफाई से भी है इसलिए झाड़ू से इसे प्रमुख तौर पर जोड़ा जाता है. सोना-चांदी ही नहीं झाड़ू भी खरीदें धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स आदि खरीदे जाते हैं. लेकिन इसके साथ ही धनतेरस पर झाड़ू भी खरीदना जरूरी है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू…
भारत की कंपनियों से डील करने के मामले में एक विदेशी कंपनी खूब चर्चा में है. इसने पिछले दिनों टाटा ग्रुप से लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ कारोबार करने की बात कही है. ये कंपनी कोई और नहीं बल्कि NVIDIA है, जिसने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. शुक्रवार को ऐतिहासिक शेयर उछाल के कारण एनवीडिया दुनिया की सबसे वैल्यूवेबल कंपनी बन गई. NVIDIA ने कुछ समय के लिए Apple को पीछे छोड़ दिया, यह कुछ समय के लिए 3.53 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड मार्केट कैप का आंकड़ा टच किया था, लेकिन यह 3.47 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप पर…
UP के मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक बैठक के दौरान आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ‘हमें इसे आचरण में लाना चाहिए. यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है.’ ‘मदद के लिए दुनियाभर के हिंदू भारत की तरफ देखते हैं’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, ‘पिछले साल से इस बार आरएसएस की शाखाएं ज्यादा बढ़ी हैं. पूरे देश में संघ की 72354 शाखाएं चल रही हैं. वर्तमान हालात में एकता बनाए रखनी है. कई जगह धर्मांतरण हो रहे…
बुलंदशहर में एकतरफा प्यार में 38 साल के टीचर ने 12वीं की छात्रा के घर की चौखट पर खुद को गोली मार ली. उसकी हालत नाजुक है. शुक्रवार को टीचर स्कूल से छुट्टी लेकर छात्रा के घर पहुंचा. दरवाजा खटखटाया, तो छात्रा ने ही खोला. चौखट पर ही उससे पूछा- तुम मुझसे शादी करोगी, या नहीं? आखिरी बार पूछ रहा हूं लेकिन छात्रा ने शादी करने से मना कर दिया. इस पर टीचर भड़क गया. उसने पहले छात्रा रिवॉल्वर तान दी, फिर खुद के पेट में गोली मार ली. छात्रा के घरवालों की सूचना पर पुलिस पहुंची. उसे नजदीक के…
कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के हाथीगांव में छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्रा मोबाइल चोरी के आरोप से क्षुब्ध थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. महाराजपुर थानाक्षेत्र के हाथीगांव में मोबाइल चोरी के आरोप से क्षुब्ध 11वीं की छात्रा शारदा (16) ने जान दे दी. शनिवार को उसका शव छत पर लगे बल्ली पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला. हाथीगांव निवासी सूरजदीन पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. उनकी छोटी बेटी शारदा नर्वल स्थित बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी. मां माया ने…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद लॉरेंस एक बार फिर से सुर्खियों में है. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या गैंगस्टर अपनी राजनैतिक पारी शुरू करने जा रहा है? दरअसल, महाराष्ट्र के एक दल ने लॉरेंस बिश्नोई के नामांकन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से फॉर्म मांगा है. बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी को लिखे गए लेटर में उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने एबी फॉर्म की मांग की है. पार्टी ने अपने पत्र में लिखा है, ”हम राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत राजनीतिक दल हैं…
गुजरात के राजकोट में 5 स्टार होटल समेत 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. त्योहार के मौके पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया है. राजकोट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ईमेल किसने भेजा है. फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों के बाद अब होटलों को बम की धमकी मिली है. दरअसल, जिन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है उनमें इंपीरियल पैलेस, सयाजी होटल, सीजन होटल और होटल ग्रैंड रीजेंसी शामिल हैं. सूचना…
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गैंगस्टर सुंदर भाटी को सोनभद्र जेल से रिहाकर दिया गया है. वह सपा नेता हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. हाई कोर्ट से जमानत मिलते ही सुंदर भाटी वाराणसी से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली चला गया. हालांकि, जेल से छूटने के बाद भी पश्चिम उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम सुंदर भाटी पर नजर रखे है. गैंगस्टर सुंदर भाटी पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, मारपीट के 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. एक जमाने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जुर्म की…
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक मकान में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण लग गई. इस दर्दनाक घटना में मकान के अंदर मौजूद चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार देर रात सरस्वती एंक्लेव के जी ब्लॉक में बने मकान में हुई. आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद चारों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. बताया जा रहा है सभी मृतक गारमेंट्स कंपनी में काम करते थे. पुलिस इनकी पहचान…
इजरायली सेना ने शनिवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इजरायली सेना के मुताबिक यह हमला एक अक्टूबर को ईरानी मिसाइलों के हमले का बदला लेने के लिए किया गया है. इजरायल ने कहा है कि सभी संप्रभु देशों की तरह उसे भी अधिकार है वह अपनी आत्मरक्षा में कदम उठाए. उसने यह भी कहा है कि उसका मिशन पूरा हुआ। ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है. वहीं, ईराक ने भी अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. इन हमलों ने दोनों कट्टर दुश्मनों के बीच पूर्ण युद्ध का खतरा और बढ़ा दिया है. हर…
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोते समय सपने में दिखने वाली चीजों का कुछ न कुछ संकेत होता है. ये सपने भविष्य में होने वाली घटनों की ओर संकेत करते हैं. खासतौर से त्योहार से पहले दिखने वाले सपने बहुत अहम माने जाते हैं. कुछ दिनों में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. स्वप्न शास्त्र की मानें तो दिवाली से पहले दिखने वाले कुछ सपने बहुत शुभ माने जाते हैं. ये धनलाभ की ओर संकेत करते हैं. आइए जानते हैं इन शुभ सपनों के बारे में… सपने में धन या सोना देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार दिवाली से पहले सपने में धन या…
काजोल और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर जब सामने आया तब देखने वालों के मन में सवाल था कि आखिर ये फिल्म किस बारे में होगी. सस्पेंस से भरी दो जुड़वां बहनों की कहानी, एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक हैंडसम शाहीर शेख को साथ मिलकर ऐसा क्या बनाया गया है, जिसे देखने का लालच फैंस के मन में आ रहा है. यही सवाल मेरे भी मन में था, जब मैंने ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर देखा था. ट्रेलर देखकर लगा था कि ये कहानी दो बहनों और उनके बीच आए एक हैंडसम डूड के बारे में होगी. जो कि…
ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की अदालत ने शुक्रवार को हिंद पक्ष की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें पूरे परिसर के एएसआई सर्वेक्षण की मांग की गई थी. हिंदू पक्षकार विजय शंकर रस्तोगी ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि मस्जिद के मुख्य गुंबद के नीचे भगवान आदि विशेश्वर का 100 फीट का विशाल शिवलिंग और अरघा स्थित है जिसका पेनिट्रेटिंग रडार की मदद से पुरातात्विक सर्वेक्षण होना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी मांग की थी कि वजूखाने का भी सर्वेक्षण होना चाहिए जो पूर्व के एएसआई सर्वे में नहीं हुआ है. इसके अलावा बचे हुए तहखानों का…
कन्नौज जनपद सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकी मुस्तफापुर स्थित फैक्टरी में दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मकरंद नगर स्थित गदनपुर बड्डू मोहल्ले में मौजूद मच्छर मारने वाली दवा की फैक्ट्री में चार महिलाओं की तबीयत अचानक खराब हो गई. बताया जा रहा है कि केमिकल रिएक्शन के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. इस फैक्ट्री में करीब 70 से 80 लोग काम करते हैं. जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम 22 वर्षीय गौरी और 23 वर्षीय प्रिया समेत दो अन्य महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर सभी…
विधानसभा की नौ सीटों के लिए हो रहे उपचुनावों के बीच 2027 के चुनाव को लेकर पोस्टर वार तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय के बाहर सत्ताईस का सत्ताधीश लिखे पोस्टर नजर आए तो वहीं अब सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता संजय निषाद को सत्ताईस का खेवनहार बता दिया है. ये पोस्टर लखनऊ में यूपी बीजेपी मुख्यालय के बाहर लगाए गए हैं जिनमें डॉक्टर संजय निषाद को ‘सत्ताईस का खेवनहार’ बताया गया है. मालूम हो कि लखनऊ में सपा कार्यालय के…
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज (25 अक्टूबर) मैच का दूसरा दिन है.अब न्यजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे बल्लेबाजी कर रहे हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 10 रन के करीब है. भारतीय टीम की पहली पारी 156 के स्कोर पर सिमट गई. मिचेल सेंटनर ने अकेले 7 विकेट चटकाए. इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए. भारत की ओर से…
UP के अमरोहा में बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूल की वैन पर फायरिंग कर दी है. वैन चालक ने बताया कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ये स्कूल एक भाजपा नेता का है. फायरिंग से वैन में सवार 28 बच्चे सहम गए. चालक ने बस दौड़ाकर बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया. पुलिस ने मौके पर…
पाकिस्तान में तालिबानियों के बढ़ते उत्पात के बीच एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस वालों को निशाना बनाया है. शुक्रवार को अफ़गान सीमा के पास दस पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं 7 अन्य जवान घायल हो गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक हमला एक चेक पोस्ट पर हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के तालिबान ने ली है. एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “लगभग एक घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई. हमले के दौरान फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दस जवान शहीद हो गए और सात घायल हो गए.” लगभग 20 से…
