Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
भारत और चीन की सेनाएं लद्दाख में मोर्चे से पीछे हट गई हैं। अब दोनों देशों की सेनाएं अपनी उन परंपरागत चौंकियों पर ही तैनात रहेंगी, जहां 2020 में हुई झड़प से पहले होती थीं. सेना के सूत्रों ने कहा कि अब सीमा पर नियमित पेट्रोलिंग ही होगी। यह कदम दोनों देशों के बीच शांति काल की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. सैन्य सूत्रों ने कहा कि दोनों सेनाएं गुरुवार को दिवाली के मौके पर एक-दूसरे को मिठाई देंगी. पूर्वी लद्दाख में देपसांग और डेमचोक में दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं. सेना के सूत्रों…
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में एक शख्स की जेब में रखे मोबाइल में अचानक विस्फोट हो गया. इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हुआ. यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित ऋषि कुमार नाम का युवक अपनी कंपनी से काम खत्म कर घर लौट रहा था. गाड़ी में बैठते ही उनकी जेब में रखे वीवो कंपनी के तीन साल पुराने मोबाइल में अचानक विस्फोट हो गया. मोबाइल में आग लगने से उनके पैर जल गए. पीड़ित ऋषि कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्होंने गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसमें बैठने का प्रयास किया, तभी अचानक उनकी जेब में रखे मोबाइल में विस्फोट हो…
अयोध्या में बुधवार (30 अक्टूबर) को फिर से पुष्पक विमान उतरा. विमान में सवार थे राम, सीता और लक्ष्मण. पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पास जाकर राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया. इसके बाद अयोध्या के राजा राम, सीता और लक्ष्मण के रथ पर सवार हुए. इस रथ को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खींचा. हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा रथ को खींचकर रामकथा पार्क लाया गया. अयोध्या के राजा राम, सीता और लक्ष्मण के आसन ग्रहण करने से पहले योगी आदित्यनाथ ने प्रभु राम की आरती उतारी और राज तिलक किया.…
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. खबर है कि धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की है। एक दिन पहले ही पुलिस ने NCP यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी और सलमान को धमकी देने वाले शख्स को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, धमकी देने वाले ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा है. इसमें 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है. धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मुंबई के वर्ली में पुलिस ने शिकायत दर्ज…
नोएडा के सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-74 स्थित गांव सर्फाबाद के निकट निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे अचानक भीषण आग लग गई. दमकल कर्मियों ने करीब 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन आग की चपेट में आने से प्रवेंद्र नामक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई. आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. DCP रामबदन सिंह ने बताया कि देर रात करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली. तीन बजकर 40 मिनट पर दमकलकर्मी पांच गाड़ियों के साथ पहुंच गए. आग के विकराल रूप को देखते…
आज नरक चतुर्दशी है और इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है. दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है. छोटी दिवाली के दिन यमराज की भी पूजा की जाती है. नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली पर लक्ष्मी नारायण योग व सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई फलदायी योग बन रहे हैं. इन शुभ योगों के चलते आज छोटी दिवाली 5 राशि वालों के लिए विशेष शुभ होने जा रही है. जानिए छोटी दिवाली किन राशि वाले जातकों का भाग्य बदलने जा रही है. छोटी दिवाली के दिन…
UP में लगातार हो रही रोटी-जूस में थूकने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी बीच एक दूधिए ने भी सारी हदें पार करते हुए दूध में थूका. यूपी में सीएम योगी के आदेश के बाद भी थूक और पेशाब जेहाद की घटनाएं रुक नहीं रही हैं. वायरल वीडियो के अनुसार दूधवाले का नाम आलम बताया जा रहा है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे वह दूध निकालते समय उसमें थूक रहा है. पुलिस विभाग द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. एसपी सिटी ने कहा…
इलाज की बेहतर सुविधाओं के लिए दिल्ली एम्स में लम्बा इंतजार करने वाले मेरठ सहित वेस्ट यूपी के लोगों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा और राहत देने जा रही है. मंगलवार को मेरठ में राज्य कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित ईएसआईसी (ESIC) हॉस्पिटल के शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर गाजियाबाद में बनाया जाएगा. राज्य सरकार इसके लिए जमीन देगी. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के 75 जिलों में से 64 में या तो अपने मेडिकल कॉलेज बन…
UP के सुल्तानपुर डकैती कांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम अंकित यादव उर्फ शेखर है. अंकित 28 अगस्त को ज्वैलरी शॉप में हुई डकैती के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. अब उसे प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अंकित यादव के पास से पुलिस ने 755 ग्राम चांदी के जेवरात व 2800 रुपये नगद बरामद किया है. लूट का 90% से ज्यादा माल पहले गिरफ्तार किए आरोपियों से रिकवर किया जा चुका है. हालांकि, अभी…
गाजियाबाद जिला कोर्ट में मंगलवार को वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिससे कई वकील चोटिल हो गए. बताया जाता है कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से जुड़े एक मामले में कुछ वकील जिला जज के पास पहुंचे थे. सुनवाई के दौरान वकीलों ने जिला जज से बदसलूकी कर दी. जिसके बाद जिला जजों ने कोर्ट परिसर में पुलिस बुला ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने वकीलों पर कोर्ट रूम में ही लाठी चार्ज कर दिया. जिससे कई वकील चोटिल हो गए. इस घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है. वहीं, जिला जजों ने कोर्ट रूम में कार्य…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे. पीएम मोदी ने इस दौरान देशवासियों को धनतेरस के लिए बधाई दी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह दिवाली बहुत खास होने वाली है. यह इसलिए भी खास होगी क्योंकि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रभु रामलला के भव्य अयोध्या मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दिवाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दो दिन बाद हम सभी दीपावली का पर्व भी मनाएंगे. इस साल की दीपावली बहुत खास और स्पेशल…
सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. धनतेरस पर सलमान खान से जुड़ी ये खबर सामने आई है. इतना ही नहीं, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें फोन पर ये धमकी दी गई है. उनसे पैसों की भी मांग की गई. इस मामले में पुलिस ने नोएडा के एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है. आरोपी का नाम गुफरान बताया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह धमकी जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित पब्लिक रिलेशन ऑफिस में आई. धमकी भरा कॉल बीते…
MP के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो लड़कियों को कुचल दिया. लड़कियां घर के बाहर रंगोली बना रही थीं तभी कार उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद चालक कार से उतर कर भाग गया. हालांकि उसे पुलिस ने दबोच लिया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी की उम्र केवल 17 साल बताई जा रही है. वहीं इस हादसे में दोनों लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह एरोड्रम थाना क्षेत्र की घटना है. चीख-पुकार वाला…
आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले अर्थात कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. यह त्योहार खुशहाली, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है. धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के नाम से इसलिए जानते हैं क्योंकि इस दिन आयुर्वेद के प्रवर्तक धन्वंतरि जी प्रकट हुए थे. धनतेरस का नाम धन और तेरस ये दो शब्दों से बना है जिसमें धन का मतलब संपत्ति और समृद्धि है और तेरस का अर्थ है…
अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि पर बने मंदिर के लोकार्पण के बाद होने वाले पहले दीपोत्सव पर एक तरफ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. वहीं, 2017 से दीपोत्सव का यह आठवां आयोजन होगा जहां ‘रामलला की उपस्थिति’ में इस दीपोत्सव पर पूरे भारत को एक बार फिर रामनगरी में इकट्ठा होगा. इसको लेकर अयोध्या के एसएसपी राज करण नय्यर ने विशेष तैयारी की है. दरअसल, दीपोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर अयोध्या के एसएसपी राज करन नय्यर ने कहा, दीपोत्सव के लिए अयोध्या को 14 जोन और 40 सेक्टर में बांटा गया है. सभी जगह वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात…
यूपी में दिवाली की छुट्टी में फंसा पेंच,1 नवंबर को खुले हैं माध्यमिक विद्यालय, अभिभावक-शिक्षक परेशान
UP में एक तरफ जहां बेसिक विद्यालयों में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक नरक चर्तुदशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि की छुट्टियां हैं वहीं माध्यमिक विद्यालयों में 30-31 अक्तूबर को ही छुट्टी है. एक नवंबर शुक्रवार को विद्यालय खुलेंगे और दो को फिर गोवर्धन पूजा की छुट्टी है. इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है तो छात्र और अभिभावक भी परेशान हैं. दरअसल, 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लगातार त्योहार पड़ रहे हैं. इसकी वजह से न सिर्फ बेसिक बल्कि कई विश्वविद्यालयों ने भी 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक छुट्टी घोषित कर रखी है किंतु एक नवंबर…
मैनपुरी की करहल सीट पर उपचुनाव से पहले घमासान मचा है. करहल सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी प्रत्याशी एक-दूसरे के बीच जुबानी जंग जारी है. एक तरफ समाजवादी पार्टी से तेज प्रताप यादव प्रत्याशी हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने तेज प्रताप यादव के फूफा अनुज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है. वहीं तेज प्रताप यादव के चुनाव प्रचार के लिए सैफई परिवार अब एक साथ नजर आने लगा है. करहल में एक मंच पर दिखे शिवपाल, डिंपल और धर्मेंद्र यादव सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के लिए वोट मांगने पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव,…
राजधानी लखनऊ के एक थाने में पुलिस कस्टडी में मोहित पांडे की मौत का मामला गरमा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां परिवार से मुलाकात की थी. वहीं, अब प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी मोहित पांडे के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ महानगर अध्यक्ष आनन्द भी मौजूद थे. बृजेश पाठक ने पीड़ित के परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत भी की. उन्होंने कहा कि उच्च स्तर के अधिकारियों की भी लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. दोषियों की गिरफ़्तारी भी होगी और सस्पेंशन…
देश की जानी मानी आध्यात्मिक उपदेशक और गायिका जया किशोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना रही हैं. हालांकि इस बार वजह उनका कोई उपदेश नहीं है. कुछ दिनों पहले जया किशोरी एयरपोर्ट पर एक ब्रांडेड बैग के साथ दिखीं. 2 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की कस्टमाइज्ड डिओर की बैग की वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. पूरी दुनिया को भौतिकवाद से दूर रहने और वैराग्य का उपदेश देने वाली जया किशोरी पर लोग खुद इससे उलट व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं. 29 साल की जया किशोरी जिस ‘डिओर बुक टोट’ को ले…
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग की तरफ से यह धमकी दी गई है. यह धमकी भरा कॉल करने वाले का दावा है कि वह लगातार पप्पू यादव के कई ठिकानों की रेकी कर रहा है और उसे जान से मार डालेगा. इतना ही नहीं पप्पू यादव को सलमान खान मामले से अलग रहने की हिदायत भी दी गई है. पप्पू यादव ने मामले की जानकारी बिहार डीजीपी को दी ताकि इस पर कार्रवाई हो सके. धमकी देने वाले का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में…
