Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
UP में होने वाले उपचुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है. वहीं एनडीए के सहयोगी निषाद पार्टी ने भाजपा से नाराजगी की खबरों के बीच बड़ा बयान दिया है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उनकी पार्टी उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को खुले मन से समर्थन करेगी. संजय निषाद ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हम उपचुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि हमें सीट नहीं जीत चाहिए. दो सीटें नहीं मिलने पर संजय निषाद ने कहा कि कभी-कभी परिस्तिथियों के हिसाब से…
UP विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव होना है. 13 नवंबर को वोटिंग होगी. भाजपा और सपा ने सभी 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. बसपा अभी तक 8 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है. अलीगढ़ की खैर सीट से बसपा ने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया है. इसके साथ ही चुनाव की तस्वीर भी साफ हो गई है. वैसे तो 9 सीटों पर मुकाबला तो त्रिकोणीय होगा, लेकिन कांटे की टक्कर भाजपा और सपा के बीच ही होगी. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बसपा ने उपचुनाव में 8 प्रत्याशी…
सभी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित हैं. इन एकादशी का अलग-अलग नाम और महत्व है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहते हैं. चूंकि कार्तिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है इसलिए इस महीने की दोनों एकादशी भी विशेष होती हैं. कार्तिक मास की पहली एकादशी रमा एकादशी होती है, जो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी होती है. वहीं कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं. देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं. जानिए इस साल ये दोनों एकादशी व्रत कब रखे…
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के पास सेना की गाड़ी पर आतंकवादियों के हमले की घटना सामने आई है, जानकारी के मुताबिक इस हमले में 5 जवान और एक पोर्टर घायल हो गया है. आतंकी हमला नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुलमर्ग में बोटापाथर के नागिन इलाके में हुआ है. ये अटैक 18 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की गाड़ी पर हुआ है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया है. सेना, पुलिस की क्विक रेस्पॉन्स टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव पर भी पड़ता दिख रहा है. जीती हुई बाजी हरियाणा में हारने वाली कांग्रेस को यूपी में अखिलेश यादव ने ज्यादा सीटें नहीं दीं, जिसके बाद पार्टी ने अपना उम्मीदवार देने से मना कर दिया. कांग्रेस के सिंबल पर कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं होगा. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी में भी 9 सीटों पर उपचुनाव होना है. समाजवादी पार्टी (सपा) ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं. हालांकि, खैर विधानसभा सीट से बसपा से कांग्रेस में शामिल हुईं चारू कैन…
UP के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को पहुंचीं हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई असली गांधीवादी है. साध्वी प्राची ने कहा कि सलमान खान ने कितनी लड़कियों का जीवन बर्बाद किया है और आज उसे खतरा महसूस हो रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं किसी अपराधी का समर्थन नहीं कर रही हूं, लेकिन बिश्नोई एक गांधीवादी है. बिश्नोई बड़ा मासूम सा बच्चा लग रहा है. मैंने तो मीडिया में देखा है… बिश्नोई तो असली गांधीवादी है. यह असली भाईचारा निभा रहा है. बिश्नोई असली काम गांधी का…
अयोध्या में सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव कमरे में मिला है. मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, कानपुर के रहने वाले एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में अकेले रहते थे. इनका पूरा परिवार कानपुर में रहता है. उन्होंने खाना बनाने के लिए मेड…
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अब खबर है कि लिबरल पार्टी के नेताओं ने ही उनके इस्तीफे की मांग कर दी है. साथ ही पार्टी के नेता का पद छोड़ने के लिए ट्रूडो को डेडलाइन भी थमा दी गई है. खास बात है कि यह ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत और कनाडा के रिश्ते तल्ख हो गए हैं. ट्रूडो ने एक मामले की जांच में भारत के उच्चायुक्त रहे संजय कुमार वर्मा को पर्सन ऑफ इंटरेस्ट बताया था. समाचार एजेंसी ने सीबीसी न्यूज के हवाले से बताया है कि लिबरल…
यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. मैनपुरी की जिस करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया था, उस सीट पर बीजेपी ने उनके ही जीजा अनुजेश यादव को उतार दिया है. अनुजेश को उतारकर बीजेपी ने इस सीट पर मुलायम परिवार के बीच मुकाबला कर दिया है क्योंकि अखिलेश यादव ने इस सीट पर अपने भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. अनुजेश यादव मुलायम परिवार के दामाद हैं. वह मुलायम सिंह यादव…
UP उपचुनाव के लिए BJP ने 7 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. गाजियाबाद से महानगर बीजेपी अध्यक्ष संजीव शर्मा को टिकट दिया गया है. वहीं करहल सीट से अनुजेश यादव चुनाव लड़ेंगे. सीसामऊ और मीरापुर, दो ऐसी सीटें हैं जहां से पार्टी ने अभी कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. पार्टी ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को उतारा है. इसके अलावा खैर (अजा) सीट से सुरेंद्र दिलेर, करहल अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल , कटेहरी धर्मराज निषाद और मझवा श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया है. निषाद पार्टी मांग रही थी दो सीटें बीजेपी की सहयोगी…
UP में मौसम करवट लेने जा रहा है. बंगाल की खाड़ी से उठा दाना चक्रवाती तूफान यूपी की तरफ बढ़ रहा है. इसके असर से अगले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. जिससे लोगों को तेज धूप, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. आने वाले 24 घंटे में यूपी के कई हिस्सों में इस चक्रवाती तूफान के कारण मौसम यूटर्न लेगा और फिर से गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 24 अक्टूबर से यूपी में हल्की से भारी बारिश हो सकती…
UP के हापुड़ जिले स्थित सदरपुर गांव के लोग इन दिनों खौफ में हैं. इस खौफ की वजह गांव में जहरीले सांप (नागिन) का होना बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि शाम ढलते ही नागिन अपने बिल से बाहर निकल आती है और ग्रामीणों को अपना शिकार बनाती है. पिछले कुछ दिनों में इस नागिन ने 5 लोगों को डसा है, जिसमें 3 की मौत हो चुकी है. जबकि, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. सदरपुर गांव के लोगों की माने तो इलाके में नागिन का ‘इंतकाम’ देखने को मिल रहा है. हाल ही में…
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार देर रात ऐलान किया है कि यूपी की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में INDIA गठबंधन के साझा उम्मीदवार साइकिल चिन्ह पर उतरेंगे. इस ऐलान से पहले कयासबाजी लगाई जा रही थी कि सपा और कांग्रेस के बीच में सीट शेयरिंग को लेकर कोई सहमति नहीं बन पा रही है. सपा और कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप की तरफ से भी अलग-अलग संख्या में सीटों पर दावेदारी के दावे-प्रतिदावे किए जा रहे थे. हालात ऐसे बन रहे थे कि यूपी में विपक्ष के इंडिया गठबंधन के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे…
24 अक्टूबर यानी गुरुवार के दिन चंद्रमा अपनी उच्चस्थ कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र और साध्य योग हैं. माताओं द्वारा अपने पुत्र के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए रखे जाने वाला अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) का व्रत आज रखा जाएगा. इसी के साथ आज के दिन कालाष्टमी और राधाष्टमी भी है. इस बार कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथि 23 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 18 से लेकर 24 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 58 पर समाप्त होगी. इसलिए 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. यदि किसी को…
सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को उनका दस साल पुराना बयान भारी पड़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले मसूद के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं. जल्द ही उनके मामले में फैसला आ सकता है. अगर दो साल से ज्यादा सजा हुई तो उन्हें संसद सदस्यता भी गंवानी पड़ सकती है. लोकसभा चुनाव 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में इमरान मसूद ने यह विवादित बयान दिया था. मसूद ने कहा था, ‘नरेंद्र मोदी को जवाब कौन देगा, इमरान मसूद, ठोंक के जवाब दूंगा. गुजरात में चार परसेंट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक में पीएम मोदी ने दो टूक शब्दों में कहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. बता दें कि मई 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद उत्पन्न होने के बाद दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर यह पहली बैठक है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही भारत और चीन ने पूर्वी…
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की रिकॉल अर्जी को एक बार फिर खारिज कर दिया है. इस मामले में शाही ईदगाह पक्ष ने 16 अक्टूबर 2023 को दाखिल 18 वादों की एक साथ सुनवाई करने के 11 जनवरी 2024 के आदेश को वापस लेने की मांग की थी. रिकॉल अर्जी में कहा गया था कि सभी वादों में मांगी गई राहतें अलग-अलग हैं, इसलिए उन्हें एक साथ सुनना उचित नहीं है. मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश को रद्द करने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की…
UP के लाखों सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने दिवाली का तोहफा दे दिया है. यूपी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया है. इनमें सरकारी विभागों के अलावा नगर निकाय और जिला पंचायतों में काम कर रहे कर्मचारी भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है. यूपी सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस दिया जाएगा. इन कर्मचारियों में सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय…
इजरायल की हमास और हिजबुल्ला के साथ जारी जंग लगातार तीव्र हो रही है. यहां तक कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर भी बीते शनिवार को हमला करने की कोशिश हुई. हिजबुल्ला ने सीधे उनके घर पर ही ड्रोन अटैक किया था, जिसमें उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ. नेतन्याहू हमले के वक्त अपने आवास पर नहीं थे. इस बीच हमले की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि हिजबुल्ला का दुस्साहस किस कदर खतरनाक था. तस्वीर में दिखता है कि कैसे नेतन्याहू के बेडरूम पर ही अटैक हुआ और उसकी खिड़की को नुकसान पहुंचा है.…
कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), आज यानी बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही हैं. इससे पहले उन्होंने संसदीय क्षेत्र में रोड शो शुरू किया. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे के बाद कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो की शुरुआत की. यहां से वह जिला कलेक्टर के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे. – प्रियंका गांधी के रोड शो में पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद – प्रियंका गांधी ने की रोड…
