Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
रात के करीब 8.30 बज रहे होंगे. खाने का वक्त हो चला था, इसलिये टनल पर काम कर रहे सभी वर्कर खाना-खाने के लिये मेस में इकट्ठा हुए थे. खाने की तैयारी अभी चल ही रही थी कि अचानक 3 हथियारबंद आतंकी वहां पहुंच गये और वहां मौजूद वर्कर्स पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आतंकियों ने चुन-चुनकर वर्कर्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया. इस फायरिंग में दो गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं. यह कहना है जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले का सामना करने वाले प्रत्यक्षदर्शियों का. इस आतंकी हमले…
अक्टूबर महीने का आखिरी सप्ताह बहुत खास है. यह हफ्ता दिवाली महापर्व के आगमन की तैयारियों में बीतेगा. साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियां भी रोचक बनी हुई हैं. इसके चलते 21 अक्टूबर 2024 से 27 अक्टूबर 2024 तक का समय सभी 12 राशि वालों के लिए विशेष रहने वाला है. इसमें 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस हफ्ते बड़ा लाभ हो सकता है, तो वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है. 1. मेष- मेष राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है. हालांकि खर्च भी काफी होगा. सेहत में बड़ा सुधार होगा. जो लोग किसी बीमारी से…
टर्म लाइफ इंश्योरेंस और सीनियर सिटीजंस द्वारा हेल्थ इंश्योरेंस के लिए भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम को टैक्स फ्री किया जा सकता है. जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित GoM ने इसकी सिफारिश की है. इसके साथ ही GoM ने 20 लीटर की पानी की बोतल, साइकिल और प्रैक्टिस नोटबुक पर टैक्स की दर घटाकर पांच प्रतिशत करने का फैसला किया. वहीं, महंगी कलाई घड़ियों और जूतों पर टैक्स बढ़ाने का सुझाव दिया है. हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय जीएसटी काउंसिल द्वारा लिया जाएगा. पानी से घड़ी तक पर सुझाव: जीओएम ने 20 लीटर और उससे अधिक मात्रा की पानी की बोतलों…
कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक कार्यक्रम ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ के लिए झारखंड के रांची पहुंचे. यहां उन्होंने ने कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘जब BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तब वे आपके इतिहास, आपके जीने के तरीके को खत्म करने की कोशिश करते हैं. आदिवासी का मतलब है- देश के सबसे पहले मालिक, आदिवासी सिर्फ एक शब्द नहीं हैं, बल्कि आपका पूरा इतिहास है.” राहुल गांधी ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में उद्योगपतियों को तो बुलाया गया, लेकिन राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं दिया गया क्योंकि वह एक आदिवासी हैं.…
मुरादाबाद में 17 अक्टूबर को रामगंगा के किनारे मिली सिरकटी लाश पुलिस कॉन्स्टेबल की थी. उसका नाम रिंकी था और रामपुर के महिला थाने में तैनात थी. वह 15 दिन से गायब थी. मायके वालों ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में रिंकी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. .SP सिटी रणविजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- रिंकी का पति सोनू कुमार रामपुर में ही स्पेशल ब्रांच (इंटेलिजेंस यूनिट) में तैनात है. सोनू ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में पत्नी की गुमशुदगी 15 अक्टूबर को दर्ज कराई थी. कहा था- पत्नी बिना बताए कहीं…
यूपी में 13 नवंबर को होने वाले नौ सीटों के उपचुनावों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीटों के प्रभारी मंत्रियों के साथ लंबी बैठक की. उन्होंने सभी नौ सीटें जीतने की बात कही. योगी इस बाबत CM योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री, जिलों के प्रभारी मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान उपचुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ और रणनीतियां तैयार की गईं, बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी 9 सीटों पर उपचुनाव को जीतने के लिए मंत्रियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित किया. हर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी…
UP के बहराइच हिंसा में उपद्रवियों पर प्रशासन का शिकंजा जारी है. शुक्रवार को प्रशासन ने मुख्य आरोपी समेत 23 उपद्रवियों के घर पर अवैध कब्जा हटाने का नोटिस लगाया तो अगले दिन इसका असर भी दिखाई दिया. बुलडोजर ऐक्शन से पहले ही महराजगंज इलाके में दुकानों को ध्वस्त किए जाने की आशंका के चलते लोगों ने दुकानों और मकानों को खाली करना शुरू कर दिया जिसकी फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं. बता दें कि बहराइच के महराजगंज उपद्रव मामले में हत्यारोपित अब्दुल हमीद संग 23 लोगों के घरों पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का चौथा दिन है. भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इस समय रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम का स्कोर 438 रन है और उसके 6 विकेट गिरे हैं. सरफराज खान ने इस दौरान अपना टेस्ट पहला शतक जड़ा. वहीं ऋषभ पंत शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए. भारत के पहली पारी के 46 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को 356 रनों…
बाबा सिद्दीकी की हत्या क्यों की गई, यह राज का विषय बना हुआ है. पुलिस के हाथ अभी तक इस सवाल के जवाब नहीं लगे हैं. इस बीच सलमान खान के पिता और गीतकार सलीम खान ने इसको लेकर बड़ी बात कही है. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि अपके बेटे यानी सलमान खान से दोस्ती की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है? सलीम खान ने इसे नकार दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों के बीच कोई संबंध है. एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में…
हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया है. इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है. इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया. इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि ड्रोन एक खुले इलाके में गिरा जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. आईडीएफ का कहना है कि आज सुबह हाइफा क्षेत्र में बजने वाले वॉर्निंग सायरन लेबनान से दागे गए रॉकेट से बज उठे थे. इज़रायली मीडिया के अनुसार, दक्षिणी हाइफ़ा के कैसरिया में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निवास स्थान के पास…
असम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम के चलते एक बड़ा रेल हादसा टल गया. समय रहते एआई ने ट्रेन ड्राइवर को अलर्ट कर दिया और ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी. इससे सैकड़ों हाथियों का झुंड ट्रेन से टकराने से बच गया. यह वाकया 16 अक्टूबर को हवाईपुर और लमसखांग स्टेशनों के बीच का है. यह ट्रेन गुवाहाटी से लुमडिंग जा रही थी. रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर कामरूप एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अपलोड किया गया है. इसमें ट्रेन का ड्राइवर अपने उच्च अधिकारी को हाथियों के झुंड की…
करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के बारे में भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को बताया था और भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया था. करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. करवा चौथ पर मुख्यतः भगवान गणेश, माता गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है. इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर यानी कल रखा जाएगा. करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति की कामना करती हैं और…
बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर पीडब्ल्यूडी ने नोटिस लगा दिया है. विभाग की तरफ से सरकारी रास्ते पर अतिक्रमणकर मकान बनाए जाने की नोटिस चस्पा की गई है. 3 दिन में ग्रामीण सड़क के मध्य से 60 फीट की दूरी पर बनाए गए निर्माण को हटाने के लिए नोटिस लगाई गई है. नोटस में कहा गया है कि उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में सूचित करना है कि कुण्डासर महसी नानपारा मार्ग प्रमुख जिला मार्ग की श्रेणी का मार्ग है. विभागीय मानक के अनुसार प्रमुख जिला मार्ग पर रूरल एरिया में मार्ग के मध्य…
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों ने जितनी भी फिल्में एक साथ की ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुईं. आज भले ही काजोल इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं लेकिन एक वक्त उनकी लाइफ में ऐसा था जब उन्होंने पूरी तरह से फिल्मी करियर को छोड़ने का फैसला कर लिया था. उस वक्त काजोल के बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान ने उन्हें एक ऐसी सलाह दी थी, जिसे सुनने के बाद वो हैरान रह गई थीं. लेकिन शाहरुख की इसी बात की वजह से एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ने के फैसले…
बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शुक्रवार को सीजेएम आवास पर आरोपियों की पेशी होने के बाद पांचों आरोपियों को आरआरएफ पीएसी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा मे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि बहराइच की महसी तहसील की महाराजगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों को नानपारा के हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में मोहम्मद तालीम उर्फ शब्बू और सरफराज उर्फ रिंकू के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज…
UP के बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने और युवक रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. इस मामले में पहले आरोपियों की बहन सामने आई है और आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके पिता और भाइयों को पहले ही उठा लिया था. फिर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने इस एनकाउंटर को दिखावा बताया और कहा कि पुलिस मनचाहा एनकाउंटर कर रही है. अब बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की विधवा पत्नी रोली मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह खुद एनकाउंटर पर सवाल उठा…
दिल्ली के शाहदरा इलाके के फर्श बाजार में आज सुबह एक घर में आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग एक ही परिवार के थे. मृतकों की पहचान शिल्पी गुप्ता और उनके बेटे प्रणव गुप्ता के रूप में हुई है. शाहदरा के भोलानाथ नगर में स्थित गुप्ता परिवार के घर में सुबह अचानक आग लग गई, जिसमें पूरा परिवार झुलस गया. घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर चार अन्य लोगों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए…
UP के बिजनौर में आज बड़े हादसे की खबर है. मार्निंग वॉक पर टहलने निकली महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से सुनीता और पार्वती नाम की दोनों महिलाओ की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. महिलाओं को टक्कर मारने वाली कार भी पलट गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम हाउस के लिए भेज दिए हैं. ये हादसा मंडावली थाना इलाके के मीरमपुर बेगा गांव के सामने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर हुआ. हमीरपुर में बाइक सवार की मौत हमीरपुर में ओवरटेक करते समय डिवाइडर से बाइक टकरा गई. इस…
यूपी में सपा और कांग्रेस के साथ उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है. सपा 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सपा प्रमुख ने दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीट न मिलने के बाद भी यूपी में दो लड़कों की जोड़ा का साथ बना रहेगा. अखिलेश यादव ने खैर और गाजियाबाद सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं. कांग्रेस 5 सीटों पर दावा कर रही थी. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को समाचार एजेंसी से कहा कि उपचुनाव के लिये सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट के…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी बहुत पुरानी है और हाल ही में हुई घटनाओं के बाद ये मामला और भी गंभीर होता नजर आ रहा है. NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया है. बाबा सिद्दिकी सलमान के दोस्त भी थे और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी. इस बीच अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला है. मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी भरा मैसेज मिला है. इसमें…
