Author: abcnews

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा है कि मस्जिद के भीतर कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करने से धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होती हैं. कोर्ट ने मंगलवार को इससे जुड़े एक मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज आपराधिक मामले को खारिज कर दिया. न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली एकल खंडपीठ ने आरोपियों की अपील याचिका पर आदेश पारित करते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने से किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस कैसे पहुंचेगी. आरोपियों पर मस्जिद में कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ का…

Read More

जम्मू-कश्मीर में आज उमर अब्दुल्ला कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें 10 कैबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. इस आयोजन में कांग्रेस सहित INDIA ब्लॉक के कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं. लेकिन आयोजन से पहले ही इस समारोह के रंग में भंग पड़ता दिखाई दे रहा है. दरअसल, पहले कहा जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के चीफ तारिक हमीद कर्रा भी इस कैबिनेट में शामिल होकर मंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन अब कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि आज उनकी पार्टी का कोई भी विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा और पार्टी…

Read More

आज शरद पूर्णिमा है. आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं. इसे कोजागरी पूर्णिमा या रास पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है. और उसकी किरणों में अमृत का संचार होता है. ऐसी मान्यता है कि इस रात को चंद्रमा की किरणों में स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं. इसलिए लोग शरद पूर्णिमा की रात छत या आंगन में खीर रखते हैं, ताकि चंद्रमा की किरणों के औषधीय और दिव्य गुण उसमें आ जाएं. फिर अगले दिन सुबह इसका सेवन करते हैं. शरद पूर्णिमा…

Read More

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की मंगलवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने साथ-साथ उनकी शुगर बढ़ गई. अभी उनकी जांच की जा रही है. चेकअप के बाद आगे की स्थिति और इलाज के बारे में पता चल सकेगा. हालांकि अभी औपचारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है. 86 साल के आचार्य सत्येंद्र दास राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी हैं. सत्येंद्र दास 1992 से राम जन्मभूमि में रामलला के पुजारी हैं. आचार्य सत्येंद्र दास का जन्म उत्तर…

Read More

कांग्रेस ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने ये ऐलान निर्वाचन आयोग के वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद किया है. पार्टी ने वायनाड के अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने इस बारे में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है. कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी और दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का भी ऐलान कर…

Read More

UP की नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी इन सभी जगह अकेले ही चुनाव लड़ेगी. चुनाव आयोग की तरफ से कार्यक्रम का ऐलान होते ही मायावती ने इसका स्वागत किया और अपने इरादे साफ कर दिए. कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले हरियाणा और इससे पहले 2019 के चुनाव में यूपी में सपा संग गठबंधन में लड़ने के बाद भी बसपा को खास फायदा नहीं हुआ था. अलबत्ता उसके वोटर दूसरी पार्टियों में जरूर छिटक गए थे। इसी को देखते हुए मायावती…

Read More

UP की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. यूपी में लेकिन दस की बजाय नौ सीटों पर उपचुनाव होगा. मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव टाल दिया गया है. चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा में सियासी घमासान तय है. सपा निश्चित तौर पर आयोग के फैसले पर सवाल खड़े करेगी. कहा जा रहा है कि मिल्कीपुर सीट पर याचिका शायद निलंबित है. कहा जा रहा है कि मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ जब चुनाव हार गए थे तो उन्होंने वहां से तब जीते सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद…

Read More

UP के बाराबांकी जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक जुलूस यात्रा के दौरान मस्जिद के सामने डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाए गए. इसके अलावा मस्जिद के मुतवल्ली का आरोप है कि जुलूस में शामिल लोगों ने मस्जिद के अंदर जूते चप्पल और रंग भी फेंके हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि बाराबंकी पुलिस समय रहते एक्टिव हो गई और हालात बहराइच जैसे बनने से रोक लिया. पुलिस ने मामले में तहरीर मिलते ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बाकी लोगों की तलाश में जुटी हुई…

Read More

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मंगलवार को पांच विमानों में बम की धमकी दी गई, जिसमें एअर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट भी शामिल है. फ्लाइट्स में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर सभी फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान संख्या एआई- 127 ऑनलाइन पोस्ट की गई सुरक्षा धमकी के बाद एहतियात के तौर पर कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतारी गई है.बयान में कहा गया, ‘‘निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार विमान और यात्रियों…

Read More

भौती हाईवे पर सोमवार की सुबह PSIT के चार छात्र समेत पांच लोगों की मौत के बाद मंगलवार को सभी का अंतिम संस्कार एक साथ ड्योढ़ी घाट पर किया गया. इस दौरान चारों की अर्थी जब एक साथ उठी तो सभी का दिल दहल गया. मानो ऐसा लग रहा था जैसे लोगों का कलेजा मुंह पर आ गया हो. क्षेत्र का ऐसा भयावक नजारा देखकर सभी के चेहरों में एक दहशत का नजारा देखने को मिला. हर कोई यह कहता दिखाई दिया की ऐसा तो कभी देखा ही नहीं. बेटे का शव उठते ही पिता हुए बेहोश प्रतीक का शव…

Read More

बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात से पहले कहा कि हमें आरोपियों का एनकाउंटर चाहिए. मृतक रामगोपाल की पत्नी ने कहा कि जैसे मेरे पति को मारा गया, वैसे ही उन्हें भी मारा जाए. हमें सीएम से और कुछ नहीं चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि आपको लगता है कि क्या सीएम योगी से न्याय मिलेगा तो उन्होंने कहा कि ये तो हमें जाकर ही पता चलेगा कि न्याय करते हैं या नहीं. हमें तो खून के बदले खून चाहिए. वहीं जब उनसे पूछा गया कि पुलिस ने जो कार्रवाई की…

Read More

महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी बिगुल आज बजने वाला है. चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों को लेकर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. चुनाव आयोग ने बकायदा पत्र जारी कर बताया है कि राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनाव और मतगणना की तारीख का ऐलान किया जायेगा. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा। महाराष्ट्र में पिछले 2 विधानसभा चुनावों में एक ही चरण में मतदान हुआ है. ऐसा हो सकता…

Read More

सनातन धर्म में हम महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखने की परंपरा है. यदि प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़े तो उसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है. आज भौम प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है. भौम प्रदोष व्रत में शिव के साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन प्रदोष व्रत कथा पढ़ने या सुनने वालों के सारे संकट दूर हो जाते हैं. भौम प्रदोष व्रत का महत्व जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष हो उसे भौम प्रदोष का व्रत जरूर रखना चाहिए. मान्यता है कि भौम प्रदोष व्रत के…

Read More

भारत ने कनाडा में अपने उच्चायुक्त और ‘निशाना बनाए जा रहे अन्य राजनयिकों तथा अधिकारियों’ को स्वदेश वापस बुलाने का फैसला किया है. विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि हमें कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की वर्तमान कनाडा सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई भरोसा नहीं है. इसलिए हम अपने राजनयिकों को वापस बुला रहे हैं. भारत सरकार ने ये सख्त रुख तब अपनाया है, जब कनाडा की ट्रूडो सरकार ने अपनी हालिया जांच में भारतीय हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा को निज्जर हत्याकांड में ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’…

Read More

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहराइच बवाल और हिंसा पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा है. मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बहराइच हिंसा को सरकार और प्रशासन का फेलियर बताया है. अखिलेश ने इसके आगे बोला कि प्रशासन को शोभा यात्रा निकालने के रास्ते के साथ यात्रा में किस तरह का म्यूजिक बजाया जा रहा है. इन सबकी सही जानकारी होनी चाहिए थी. सिर्फ एक चौकी इंचार्ज को हटा देने से समस्याओं का समाधान नहीं होता है.  पर्याप्त इंतजाम नहीं थे बहराइच हिंसा के बाद उन्होंने राज्य में हो रहे बाकी मुद्दों…

Read More

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बदमाश ने धारदार हथियार से हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी एक अन्य कॉन्स्टेबल पर खौलता तेल फेंक दिया. इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने एसडीएम की पिटाई कर दी और थाने का घेराव किया. एसडीएम ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना कोतवाली थाना इलाके के महगांवा इलाके की है. हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी का शव घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर खेत में मिला. फरार आरोपी की पहचान कुलदीप साहू के तौर पर हुई है, जो आदतन अपराधी है और कांग्रेस का पदाधिकारी भी रह…

Read More

बहराइच में महसी के महाराजगंज कस्बे में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली मारने से मृतक युवक का शव सुबह पौने आठ बजे गांव पहुंचा. मौके पर पहुंचे तहसीलदार को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। शव लेकर ग्रामीण महसी तहसील मुख्यालय कूच कर आए हैं. यहां शव रखकर हजारों की भीड़ प्रदर्शन कर रही है. कई थानों की पुलिस संग डीएम व एसपी मौके पर लोगों को समझाने में लगी हुई हैं, लेकिन आक्रोशित लोग हत्यारोपितों के एनकाउंटर व घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हुए हैं. शव रखकर प्रदर्शन रविवार को महाराजगंज कस्बे में मूर्ति विसर्जन जुलूस के…

Read More

UP के बहराइच में हुई हिंसा को लेकर तनाव का माहौल है. इस हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया. जहां हिंसा हुई, वहां के एक अस्पताल और बाइक के शोरूम को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं घरों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई. पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. वहीं बहराइच हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उच्च अधिकारियों की बैठक बुला ली है. सीएम योगी ने बैठक में दंगाइयों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए. उन्होंने अधिकारियों को आदेश…

Read More

कानपुर के भौती हाईवे पर सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पीएसआईटी के चार स्टूडेंट्स समेत ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना के समय चारों स्टूडेंट्स कार से कॉलेज जा रहे थे. भौती चौराहे के पास पहुंचने पर कार ट्राले में जा घुसी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी काट कर पांचो शवों को बाहर निकालकर तत्काल पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया. कानपुर के सनिगवां निवासी विजय साहू पीएसआईटी के बीटेक फोर्थ ईयर के छात्र प्रतीक, थर्ड ईयर के सतीश और गरिमा और फर्स्ट ईयर की आयुषी को कार में बैठाकर सोमवार सुबह पीएसआईटी कॉलेज…

Read More

एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश सामने आई है। इस बार यहां देहरादून- टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन (15019) को खटीमा और बनवसा के बीच पलटने की साजिश हुई है. रविवार की रात 3:20 बजे रेल ट्रैक पर आठ फीट लंबा मोटा केबल डाल दिया गया, जो इंजन के पहिया में फंस गया. लोको पायलट ने ट्रेन को रोक लिया. जब नीचे उतरकर देखा तो मोटा केबल पहिया में फंसा हुआ था. लोको पायलट की होशियारी से ट्रेन डिरेल होने से बाल-बाल बच गई. लोको पायलट ने रेल कंट्रोल मैसेज से सूचना दी। मैसेज मिलते ही अधिकारियों ने खलबली मच गई।…

Read More