Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
UP में बहराइच के हरदी इलाके में रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा के दौरान कुछ युवकों ने पथराव किया और 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग की इसमें दो युवकों को गोली लगी. इनमें से एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है. देर रात आसपास के गांवों और कस्बों में भी आगजनी की घटनाएं हुईं. महसी तहसील के महाराजगंज में भड़की उपद्रव के आग की आंच कई कस्बों तक पहुंची है. महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने लोगों को समझाबुझा कर महराज गंज की प्रतिमाओं का सोमवार को सुबह 5:30 बजे विसर्जन करा दिया। अब स्थिति तनाव…
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में प्लेन को हवा में ही दिल्ली की तरफ मोड़ा गया और दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उसकी लैंडिंग कराई गई. विमान फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर भी खड़ा है. पुलिस ने कहा कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने सभी यात्रियों से किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को फैलाने से रोकने में सहयोग की अपील…
सनातन धर्म में कार्तिक का महीना बहुत खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये महीना विष्णु जी को अत्यंत प्रिय होता है. ये महीना अक्टूबर-नवंबर के बीच पड़ता है. कार्तिक माह में श्री हरि योग निद्रा से जागते हैं. कहा जाता है कि इस महीने में भगवान विष्णु और मां लक्षमी की उपासना करने से जीवन में सुख-शांति रहती है और आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है. आइए जानते हैं इस साल कब से कार्तिक महीना शुरू हो रहा है और इस मास के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट. 18 अक्टूबर सेशुरू हो रहा है कार्तिक मास 2024साल…
भारत और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे. अभिषेक का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके बाद सैमसन का रौद्र रूप देखने को मिला. रिशाद के ओवर में 5 छक्के सैमसन ने बांग्लादेशी गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े-बड़े शॉट लगाए. किसी भी गेंदबाज…
UP की 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं. हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन राज्य का सियासी पारा बढ़ने लगा है. सूबे की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी मुख्य रूप से आमने-सामने नजर आ रही है. दोनों पार्टी के नेताओं की बैठकों का दौर जारी है. इस बीच उपचुनाव को लेकर रविवार 13 अक्टूबर को दिल्ली में बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग होने जा रही है. इस बैठक में टिकट बंटवारे से लेकर कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.…
आज देशभर में दशहरा का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के माधव दास पार्क में ‘रावण दहन’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। पीएम ने धनुष से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया. असत्य पर सत्य की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है. इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था. विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम का विधिवत् पूजा की जाती है. इस दिन देशभर में शाम के समय रावण दहन भी किया जाता है.…
हरियाणा के कैथल जिले में दशहरे के दिन बड़ा हादसा हो गया. गांव मुंदडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं. वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है. दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सभी शवों को पोस्ट मोर्टेम के लिए कैथल के जिला अस्पताल भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय दर्शना,…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस एक “अर्बन नक्सली” पार्टी चला रही है. इसके जवाब में खरगे ने भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी कहा. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 5 अक्टूबर को कहा था कि कांग्रेस को शहरी नक्सलियों के एक समूह द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से कांग्रेस के “खतरनाक एजेंडे” को हराने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को खारिज करते हुए खड़गे ने कहा, “मोदी हमेशा कांग्रेस को शहरी…
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की विशिष्ट पूजा, विशेष परिधान में गोरक्षपीठाधीश्वर की भूमिका में आए नजर
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन किया. विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरु गोरखनाथ की पूजा कर आरती की. इस दौरान योगी विशेष परिधान पहने थे. योगी गोरक्षपीठ से हर साल विजयादशमी को निकलने वाली विजय शोभायात्रा का नेतृत्व करते हैं. अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है. गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर विशेष पूजन की परम्परा यूपी के मुख्यमंत्री विजयदशमी पर सुबह से विशेष पूजन अर्चन करते हुए गोरक्षपीठ के प्रमुख की भूमिका में नज़र आए. नाथ पंथ की परंपरा के…
आज यानी शनिवार 12 अक्टूबर को देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि दशहरा वाले दिन सूबे में बारिश होने के आसार कम हैं और इस दिन मौसम शुष्क रहेगा. समगर बसे बड़ा सवाल यही है कि दशहरा के बाद सूबे का मौसम कैसा रहेगा? तो आपको बता दें कि सूबे के आगामी मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि अभी सर्दियां दूर हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने प्रदेश…
उत्तराखंड के हरिद्वार में रामलीला के दौरान दो कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए. जेल से फरार दोनों कैदी बाल्मीकि गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं. एक हत्या के मामले तो दूसरा किडनैपिंग केस में जेल में बंद था. बीती रात जेल परिसर में ही रामलीला चल रही थी. इसका फायदा उठाकर दोनों कैदी सीढ़ी लगाकर दीवार फांदकर फरार हो गए. कैदी फरार होने की इस घटना ने जेल की चाक-चौबंद व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश बताया गया कि रात करीब 8 बजे की गिनती के समय दो कैदी गायब मिलने…
मैनपुरी के बेवर में सुबह-सुबह साइकिल से राशन लेने जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. तीनों की ही मौके पर मौत हो गई. तीनों ही राशन का सामान लेने के लिए घर से जा रहे थे. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों की लाशें हाईवे पर बिखर गईं. सूचना मिलते ही पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया गया है कि बेवर के खाकेताल निवासी सिंहलाल सिंह शाक्य, खेम करन सिंह और विनोद कुमार सिंह शनिवार सुबह साइकिल से सामान लेने के…
महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में विजयादशमी का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया. खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन किया. विजय दशमी के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत आज स्वयंसेवकों को संबोधित किया है. अपने संबोधन में भागवत ने दुनियाभर के हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत और भारत के खिलाफ फैलाए जा रहे नैरेटिव को समझाते हुए कहा, ‘आज के जमाने में दुर्बल और असंगठित रहना अपराध है, इसलिए खुद को…
भारत में दशहरा हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को धूमधाम के साथ मनाया जाता है. दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन ही राम भगवान ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को लंका से मुक्त कराया था. दशहरे पर हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है. दशहरे का उत्सव केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि समाज में नैतिकता और सत्य की विजय को भी दर्शाता है. कब है मुहूर्त 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से दशमी तिथि…
केरल के त्रिची में एयर इंडिया का एक विमान (फ्लाइट नंबर AXB613) तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे से हवा में चक्कर लगा रहा है. यह विमान त्रिची से शारजाह के लिए उड़ान भर रहा था और इसमें 140 यात्री सवार हैं. तकनीकी समस्या की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपायों के तहत कई एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी आवश्यक तैयारी की गई है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्राधिकरण ने स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि विमान जल्द ही…
नासिक आर्टिलरी सेंटर में एक दुखद घटना के दौरान नियमित प्रशिक्षण सत्र में हुए विस्फोट से दो अग्निवीरों की जान चली गई. यह हादसा तब हुआ जब सैनिक लाइव-फायर आर्टिलरी अभ्यास के दौरान तोपखाने से फायरिंग कर रहे थे. विस्फोट के कारण दोनों अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गए और तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा यह हादसा उस समय हुआ जब अग्निशमन कर्मी आर्टिलरी सेंटर में अभ्यास कर रहे थे. फायरिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे पूरे तोपखाने केंद्र में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने घटना की…
लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार दोपहर 12 बजे विधायक के करीब 8000 समर्थकों ने DM ऑफिस घेर लिया. हंगामा करने लगे. सूचना पर SP गणेश प्रसाद साहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आरोपियों के खिलाफ 48 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया. इधर, अखिलेश यादव ने मामले पर तंज कसा. उन्होंने कहा- आरोपी ने बीजेपी विधायक को न सिर्फ मारा, बल्कि दूसरों से भी पिटवाया. पुलिस देखती रह गई। सोचिए, अब तक FIR तक दर्ज नहीं हो पाई. शुक्रवार सुबह 10…
MP के पन्ना में अष्टमी के दिन एक युवक ने मंदिर में अपनी बलि देने की कोशिश की. 9 दिन तक व्रत और उपासना करते हुए शुक्रवार को उसने मां की चौखट पर अपने प्राण त्यागने के लिए अपना ही गला काट लिया. हसिए से वार के बाद मंदिर में खून ही खून फैल गया. इससे पहले कि वह और वार करता मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों ने उसे रोक लिया. इस बीच वह अचेत हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल दहला देने वाला मामला पन्ना जिले के ग्राम पंचायत केवटपुर के…
बांग्लादेश स्थित काली मां के मंदिर से मुकुट चोरी हो गया है. खास बात है कि यह मुकुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेंट किया गया था. खबर है कि यह मुकुट चांदी का था, जिसपर सोने की कोटिंग और प्लेटिंग की गई थी. यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पहले ही बांग्लादेश में दुर्गा उत्सव को लेकर हिंदू समुदाय को धमकियां मिलने की खबरें सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जशोरेश्वरी मंदिर से मुकुट गुरुवार दोपहर चोरी हुआ था. घटना के कुछ देर पहले ही मंदिर के पुजारी दिन की पूजा कर वहां से…
गाजियाबाद पुलिस ने देर रात अनिल यादव उर्फ छोटा नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया. अनिल यादव महंत यति नरसिंहानंद का सबसे खास शिष्य बताया जाता है। डीसीपी रूरल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अनिल यादव को शांति भंग की आशंका में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का केस दर्ज है बता दें कि बृहस्पतिवार को अनिल यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था, कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जमानत दे दी थी. क्या है पूरा मामला डासना देवी मंदिर (शक्तिधाम डासना) के महंत यति नरसिंहानंद के द्वारा 29 सितंबर…
