Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
जम्मू कश्मीर में आतंकियों की ओर से अगवा किए गए सेना के जवान का शव मिला है. जवान का शव अनंतनाग के जंगल से मिला है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं. जवान की पहचान हिलाल अहमद के तौर पर की गई है. पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान को कई गोलियां मारी गई हैं. शरीर पर चाकू से कटने के कोई निशान नहीं है. इससे पहले सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि अनंतनाग में सेना के एक जवान को आतंकियों ने अगवा कर लिया है. टेरिटोरियल आर्मी की…
UP के बहराइच में बीते रविवार को छठे भेड़िये के मारे जाने के बाद वन विभाग ‘ऑपरेशन भेड़िया’ ठंडे बस्ते में डालने की ओर बढ़ चला था, लेकिन कल रात थाना हरदी क्षेत्र के गांव में एक वन्य जीव ने सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया. वन्य जीव घर के आंगन में अपनी मां के साथ सो रही मासूम को गले को पकड़ कर घसीटते हुए ले जा रहा था. मगर बच्ची के चिल्लाने और छटपटाने पर वह उसे दरवाजे पर ही छोड़कर खेतों की ओर भाग गया. घायल बच्ची को परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से पहले…
नवरात्र के समय लखनऊ में माहौल बिगाड़े की कोशिश की गई. राजधानी के मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. मंदिर के बाहर लोग एकट्ठा होना शुरू हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को शांत कराया. घटना बाजारखाला के लंबेश्वर मंदिर की है. कुशीनगर में शोभा यात्रा पर पथराववहीं, कुशीनगर में भी बीते 7 अक्टूबर को माँ दुर्गा की प्रतिमा को लेकर जा रहे शोभायात्रा पर पथराव हुआ था. मामला बढ़ता देख कुशीनगर एएसपी,सीओ समेत कई…
हरियाणा के विधानसभा चुनावों में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जलेबी की हुई. इसके बाद जब बीजेपी ने चुनाव में शानदार जीत दर्ज की तो हरियाणा बीजेपी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक किलो जलेबी भिजवाई गई. दरअसल राहुल गांधी ने गोहाना रैली के दौरान एक स्थानीय मिठाई की दुकान की जलेबी के बारे में जो टिप्पणी की थी, वो वायरल हो गई थी. चुनाव के नताजों से पहले ही सोशल मीडिया पर जलेबी ट्रेंड कर रही थी. दरअसल दोनों दलों के नेता जलेबी को लेकर वार-पलटवार कर रहे थे. हालांकि रिजल्ट के बाद बीजेपी की ओर…
शारदीय नवरात्र की सप्तमी नवदुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि मां कालरात्रि त्री नेत्रधारी हैं. मां कालरात्रि का वर्ण काला है. मां कालरात्रि के केश खुले हुए हैं. गले में मुंड की माला है और वे गर्दभ की सवारी करती हैं. ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त मां कालरात्रि की पूजा करता है उसके किसी भी तरह के भय का नाश हो जाता है. ऐसे व्यक्ति के सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है. इसके साथ ही मां कालरात्रि के आशीर्वाद से…
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रंचड जीत के बाद दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया. फिर कमल-कमल कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है. बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. भगवा पार्टी ने 48…
हरियाणा असेंबली के चुनाव नतीजे सामने आ चुके हैं. इन नतीजों से न केवल कांग्रेस दंग है बल्कि बीजेपी के कई नेता भी हैरान हैं. बीजेपी को हैट्रिक बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन चलाकर अपना वोट शेयर शेयर बढ़ाया और वह बढ़ा भी, फिर भी बाजी हाथ से निकल गई. आखिर कमी कहां रह गई. आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं. दोनों को बराबर वोट शेयर, फिर भी हार गई कांग्रेस कांग्रेस को इस बार के चुनावों में 39.05 प्रतिशत वोट हासिल हुए. वहीं बीजेपी को 39.8 फीसदी वोट मिले. दोनों…
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों में जमकर प्रचार किया था और रिजल्ट ने उनकी देशव्यापी लोकप्रियता पर एक बार फिर मोहर लगा दी है. योगी को भाजपा चुनाव प्रचार के लिए देश के कोने-कोने में भेजती रही है. सीएम योगी ने जम्मू में चार विधानसभा सीटों पर सभाएं की थीं और वो चारों सीट भारतीय जनता पार्टी जीत गई है. योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में 14 सभाएं की थी और उनमें 9 सीटों पर भाजपा ने विजय का पताका लहराया है. सारे एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी जीत की भविष्यवाणी…
देश की राजधानी के लुटियंस इलाके में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह पटाखे छोड़ते, ढोल नगाड़े बजाते और जलेबियां बांटते हुए जश्न का आगाज हुआ, लेकिन दोपहर होते-होते वहां सन्नाटा पसर गया क्योंकि कांग्रेस हरियाणा में जीत से हार की तरफ बढ़ चली थी. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय मानकर चल रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नतीजे स्तब्ध करने वाले थे और कुछ कार्यकर्ताओं के लिए यह पचा पाना मुश्किल था कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले लगातार तीसरी बार हार गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश में फोड़े…
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम (Haryana-Jammu Election Results) लगातार आ रहे हैं और जैसे-जैसे ये सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में आते जा रहे हैं, इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) पर दिखाई दे रहा है. हरियाणा में जहां BJP जबर्दस्त लीड बनाए हुए है, तो वहीं जम्मू कश्मीर के रुझान भी सकारात्मक नजर आ रहे हैं. इसके शेयर मार्केट पर असर को देखें, तो सुस्त शुरुआत के बाद जैसी ही भाजपा ने सीटों पर बढ़त बनानी शुरू की, तो Sensex-Nifty ने भी दौड़ लगा दी. दोपहर 1.30 बजे तक तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती हो रही है. सबकी निगाहें राज्य की सबसे हॉट सीट जुलाना पर टिकी हैं, जहां से कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है. इस सीट पर विनेश फोगाट जीत के करीब पहुंच चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां से योगेश बैरागी को दंगल में उतारा था. पिछली बार इस सीट पर अमरजीत ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी. इस साल इस सीट पर बंपर वोटिंग हुई है. 14 राउंड की गिनती के बाद वह 5909 मतों से आगे चल रही हैं. उन्हें अब तक…
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. तमाम रुझानों में फिलहाल बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है. हालांकि मामला मुकाबला काफी कड़ा नजर आ रहा है और कई सीटों पर वोटों की बढ़ता का आंकड़ा काफी कम है. इन सबके बीच एक सीट ऐसी है जहां मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) आगे चल रही है. रुझानों में हरियाणा की अटेली विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार ठाकुर अत्तरलाल 6 राउंड की मतगणना के बाद 5400 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. मायावती ने राज्य में अभय चौटाला के इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के साथ…
हरियाणा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. रुझानों में बीजेपी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है. हरियाणा विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से हो रही काउंटिंग चालू है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर कांग्रेस को 40.30 फीसदी यानी कि 18 लाख 05 हजार 654 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी को 39.07 फीसदी यानी कि 17 लाख 50 हजार 722 वोट मिले हैं. इस तरह से कांग्रेस को कुल वोट तो ज्यादा मिले हैं, लेकिन सीटें बीजेपी की ज्यादा है. भूपिंदर सिंह हुड्डा 36436 वोटों से आगे, विनेश…
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. हरियाणा के शुरुआती रुझानों में पिछड़ी भारतीय जनता पार्टी अब ना केवल रेस में वापसी करती नजर आ रही बल्कि बहुमत के पार पहुंच गयी है. निर्वाचन आयोग ने 60 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं. इनमें से 30 पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है. जबकि, कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है. इंडियन नेशनल लोकदल 1 और अन्य भी 1 पर आगे है. जम्मू-कश्मीर में भी शुरूआती रुझानों में पिछड़ गयी भाजपा निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार आगे निकलती दिख रही है. 9 सीटों…
मां कात्यायनी नवदुर्गा का छठा स्वरूप है. नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी की हो समर्पित है. अपने इस स्वरूप में देवी मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं. लेकिन अगर आपके विवाह, प्रेम संबंध या वैवाहिक जीवन से जुड़ी कोई समस्या है तो इस शारदीय नवरात्र में मां कात्यायनी की उपासना से विशेष लाभ मिल सकता है. मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और व्यक्ति रोग-दोषों से मुक्त हो जाता है. शास्त्रों के अनुसार देवी कात्यायनी को कात्यायन ऋषि की पुत्री होने के कारण कात्यायनी नाम से जाना…
UP में विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी द्वारा करवा चौथ-दिवाली के लिए फरमान दिया है. जिसमें वीएचपी नेता राजकमल गुप्ता ने बहुत बड़ा बयान दे दिया है. उनके बयान के अनुसार जो विधर्मी लोग मेहंदी और सांड़ी बांधने का काम करते हैं. हमें उनसे ऐसा कुछ भी काम नहीं करवाना चाहिए. वीएचपी नेता का इस बयान के बाद मुरादाबद से पूर्व सपा सांसद एसटी हसन और मौजूदा सांसद रुचि वीरा ने इसका विरोध किया है. वीएचपी नेता ने क्या कहावीएचपी नेता राजकमल गुप्ता ने कहा था कि जो विधर्मी लोग मेहंदी लगाने और साड़ी बांधने का काम करते हैं. हमें यह…
UP में अब गोंडा में पटाखों में भीषण विस्फोट हुआ है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग झुलसे हैं. सभी झुलसे लोगों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज कस्बे में सोमवार दोपहर बाद हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि उमरी रोड पर बेलसर गांव के फारूक के यहां पटाखों का कारोबार होता है. यहां मुख्य रूप से विस्फोटकों को भरा जाता था. दोपहर बाद…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों महाराष्ट्र का दौरा किया था. इस दौरान दौरान कोल्हापुर में एक दलित परिवार के यहां न केवल खाना खाया बल्कि दलित किचन में जाकर सब्जी-भाजी बनाने में हाथ आजमाए. अब इसका वीडियो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. कोल्हापुर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राहुल गांधी राज्य कांग्रेस के बड़े नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के साथ सीधे 50,000 की आबादी वाले उंचगांव गांव पहुंचे. बिना किसी पूर्व सूचना के वह अजय कुमार तुकाराम सनदे के घर पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया. इस दौरान राहुल गांधी ने…
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित एक कोयला खदान में धमाका होने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है. जिस कोयला खदान में यह ब्लास्ट हुआ वह बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित है. कंपनी का नाम गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) है जहां कोयला क्रशिंग के दौरान यह खदान में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं. सूत्रों का दावा है कि कोयला क्रशिंग के लिए कोयला खदान में विस्फोट करते…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. त्योहारों के दृष्टिगत सोमवार को मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मत, संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए. महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए बाध्य नहीं किया सकता और जबरन किसी…
