Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
UP के बिजनौर में कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से करीब डेढ़ सौ लोग बीमार हो गए. बताया जा रहा है कि ये सभी नवरात्रि के पहले दिन व्रत थे. व्रत में इन्होंने कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया था. लेकिन कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने के बाद अलग-अलग परिवारों के दर्जनों लोग बीमार पड़ गए. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. बीमार लोगों की संख्या ज्यादा देखते हुए आसपास के अस्पतालों के डॉक्टरों को बुलाना पड़ा. साथ ही बड़ी संख्या में एंबुलेंस को भी मौजूद रखा गया. डीएम, सीएमओ समेत आला अधिकारी हालात पर नजर…
UP के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के भटपी में नवजात के जन्म पर बधाई देने जा रहे चार युवक हादसे का शिकार हो गये. तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर पलट गई. भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी चारों दोस्तों को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. गुरूवार की रात करीब 11 बजे इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली मोड़ के पास तेज रफ्तार एक बोलेरो आम के पेड़ से टकराकर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. गड्ढे में पानी भरा हुआ था। कोतवाली देहात…
अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में पति-पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस नामजद आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में जुटी हुई है. इस बीच चंदन वर्मा के व्हाट्स ऐप स्टेटस ने सबको चौंका दिया है. दरअसल, चंदन ने स्टेटस में लिख रखा था कि ‘पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा.’ बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद चंदन वर्मा को खुद को भी गोली से उड़ाना चाहता था, शायद इसीलिए 5 लोगों की हत्या की बात उसने स्टेटस पर लिखी थी. फिलहाल, पुलिस चंदन की तलाश…
UP के अमेठी में दलित टीचर के परिवार की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि, एक ही परिवार के चार सदस्यों का कातिल कौन है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. लेकिन इसी बीच मृतक टीचर के पिता ने रायबरेली निवासी चंदन वर्मा नामक युवक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए FIR जरूर दर्ज करवाई है. उधर, चारों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दो डाक्टरों के पैनल ने सुनील कुमार, पूनम भारती और दो बच्चियों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट के अनुसार पूनम के शरीर से…
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रासद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह करोडों लोगों की आस्था का सवाल है और अगर आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो यह अस्वीकार्य है. कोर्ट ने कहा है कि किसी वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित करके फ्रेश जांच करवाई जाए. इससे लोगों को भरोसा बढ़ेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय एसआईटी भी गठित कर दी है जिसमें सीबीआई, पुलिस और FSSAI के अधिकारी शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तिरुपति बालाजी प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में मिलावट के आरोपों…
अमेरिका के न्यूयॉर्क के आसमानों में गुरुवार को एक अजीबों-गरीब नजारा देखने को मिला. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा की खबरों के बीच लोगों ने विरोध के लिए एक अनोखी तरकीब निकाली. अमेरिका के हिंदुओं के समूहों ने न्यूयॉर्क में एक विशालकाय एयरलाइन बैनर फहराया. इस बैनर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए वैश्विक समुदाय से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की गई थी. यह बैनर हडसन नदी के ऊपर फहराया गया और इसने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों ओर चक्कर भी लगाया. गौरतलब है कि 2022 में अमेरिकी कांग्रेस…
UP के मीरजापुर में गुरुवार देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे में ट्रैक्टर-ट्रौली पर सवार 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. सभी मजदूर वाराणसी के रहने वाले थे. देर रात हादसे के बाद मची चीख-पुकार बताया गया कि हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 13 मजदूर सवार थे. सभी मजदूर औराई के तिवरी…
शारदीय नवरात्र की शुरुआत कल से हो चुकी है और आज नवरात्र का दूसरा दिन है जो मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. तो चलिए जानते हैं कि नवदुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की क्या मान्यता है, उपासना विधि और उपासना से क्या लाभ होता है. कौन हैं मां ब्रह्मचारिणी? नवरात्र के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की जाती है. इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है. कठोर साधना करने की वजह से और ब्रह्म में लीन रहने की वजह से इनको ब्रह्मचारिणी कहा जाता है. विद्यार्थियों के लिए और तपस्वियों के लिए इनकी…
अमेठी में सरकारी टीचर और पत्नी की गोली मारकर हत्या, 2 बेटियों को भी भून डाला; चारों की मौत से हड़कंप
UP के अमेठी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. बदमाशों ने घर में घुसकर एक शिक्षक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं उनके दोनों बच्चों को भी गोलियों से भून डाला. मृतक शिक्षक रायबरेली जिले का रहने वाला था. वह अपने परिवार के साथ किराए पर कमरा लेकर अमेठी में रहता था. बदमाशों ने घर में घुसकर एक सरकारी अध्यापक, उसकी पत्नी और दो बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई. दिवाली से पहले जहां किसानों की आय बढ़ाने के लिए दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई है तो वहीं रेलवे कर्मचारियों को भी बोनस देने पर सहमति जताई गई है. बैठक में लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अलावा किसानों से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा चेन्नई मेट्रो फेज-2 को भी मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्री ने…
केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को दिए अपने जवाब में कहा कि मैरिटल रेप कानूनी नहीं बल्कि एक सामाजिक मुद्दा है. किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए व्यापक हितधारकों से परामर्श की आवश्यकता है. मौजूदा कानूनों में महिलाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं. विवाह पारस्परिक दायित्वों की संस्था है. केंद्र ने तर्क दिया कि भारत में शादी को पारस्परिक दायित्वों की संस्था माना जाता है, जहां कसमों को अपरिवर्तनीय माना जाता है. विवाह के भीतर महिलाओं की सहमति वैधानिक रूप से संरक्षित है, लेकिन इसे नियंत्रित करने वाले दंडात्मक प्रावधान अलग हैं. पर्याप्त वैवाहिक बलात्कार की शिकार महिला…
IIT कानपुर ने एक नई पोर्टेबल डिवाइस विकसित की है, जो मुंह के कैंसर का शुरुआती चरण में ही पता लगा सकती है. यह डिवाइस केवल एक मिनट में रिपोर्ट तैयार करने की क्षमता रखती है, जिससे कैंसर की स्थिति और उसकी स्टेज का सटीकता से पता चलता है. डिवाइस मुंह के अंदर की तस्वीरें लेकर उनका विश्लेषण करती है और कैंसर के लक्षणों की पहचान करती है. टूथ ब्रश के आकार की कैंसर चेकअप डिवाइसइस डिवाइस को आईआईटी कानपुर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम ने छह साल की मेहनत से विकसित किया…
जब से तिरुपति बालाजी मंदिर का लड्डू मामला तूल पकड़ा है तब से ही देश के अन्य मंदिर सतर्क हो गए हैं. चर्बी वाले लड्डू का मामला सामने आने के बाद मंदिरों में प्रसाद को लेकर नई व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू किया जाने लगा है. गुरुवार से नवरात्रि शुरू हो गई, इसी के साथ गाजियाबाद के तीन मंदिरों के लिए एक बड़ा फैसला भी ले लिया गया. दरअसल, गाजियाबाद के 3 मंदिरों में बाजार का बना प्रसाद नहीं चढ़ेगा, ऐसा फैसला किया गया है. बाजार का प्रसाद चढ़ाने पर सख्ती से रोकइन मंदिरों में से एक दूधेश्वरनाथ मंदिर में…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है. पहले एचसीए के अध्यक्ष रह चुके अज़हरुद्दीन पर अपने कार्यकाल के दौरान धन के दुरुपयोग का आरोप है. इस मामले में ईडी की ओर से अजहरुद्दीन को जारी किया गया यह पहला समन है. यह मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और छतरियों की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से संबंधित है. बता दें कि पिछले साल ईडी ने…
UP के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 निर्दोषों की मौत के मामले में दाखिल की चार्जशीट पर बसपा प्रमुख मायावती ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि भोले बाबा को राज्य सरकार का संरक्षण है. मायावती ने यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि चार्जशीट में भोले बाबा का नाम नहीं होना जनविरोधी राजनीति है. मायावती ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया ऐक्स पर पोस्टकर लिखा कि यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को हुए सत्संग भगदड़ काण्ड में 121 लोगों जिनमें अधिकतर महिलाओं व बच्चों की मृत्यु के सम्बंध दाखिल चार्जशीट में सूरजपाल सिंह…
बिजनौर पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. यहां अफजलगढ़ में रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों को थप्पड़ जड़ा. इतना ही नहीं रामलीला देखने आए गांव वालों पर लाठियां भांजी. अफजलगढ़ थाना प्रभारी के इस करतूत से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने सीओ दफ्तर में जमकर प्रदर्शन किया. अफजलगढ़ पुलिस पर कार्रवाई की मांग की. यह है पूरा मामला अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था. इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि भूतपुरी गांव में महिलाओं द्वारा अश्लील डांस चल रहा है. आरोप है कि सूचना पर पहुंचे अफजलगढ़ थाना प्रभारी…
अभिनेता से नेता बनीं कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उनके बयान भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर देती है. उन्होंने बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया में पोस्ट करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं. धन्य हैं भारत माता के ये लाल.” इससे पहले उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी टिप्पणियों के कारण भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी थी. उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. कंगना ने…
आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. इस बार शारदीय नवरात्र 03 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक रहेगी. आज प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ ही नवरात्र का महापर्व शुरू हो जाएगा. नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन देवी की चौकी के पास विधिवत पूजा के साथ कलश स्थापित किया जाता है और मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है. यह घटस्थापना किसी शुभ मुहूर्त में की जाती है. आइए जानते हैं कि इस बार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है. शारदीय नवरात्र का महत्व नवरात्र वर्ष में…
डिलीवरी बॉय भरत कुमार प्रजापति 32 हत्याकांड का मुख्य आरोपी गजानन दुबे उर्फ दुबे बुधवार को बाराबंकी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया. पुलिस की तीन टीमें खाक छानती रह गईं. अब चिनहट पुलिस उसको कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी. उधर अभी भी इंदिरा नहर में एसडीआरएफ की टीम भरत की तलाश में जुटी है. नहर से सटे थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर जानकारी साझा की है. चिनहट सतरिख के सविता विहार निवासी भरत 24 सितंबर को एक लाख रुपये के कीमत के दो मोबाइल डिलीवर करने के लिए इलाके में गए थे.…
UP के सोनभद्र में मानवता के शर्मसार होने का मामला सामने आया है. जहां एक शख्स के ऊपर पेशाब करने की घटना सामने आई है. सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना अंतर्गत यह शर्मसार करने वाली घटना पेश आई है. पुलिस के मुताबिक शक्तिनगर क्षेत्र के एनसीएल खड़िया बैरियर नंबर एक पर बीते 26 सितंबर की रात लगभग 7-8 बजे किसी बात को लेकर पीड़ित आदिवासी पवन खरवार की निमियाडांड निवासी अंकित भारती और 7-8 सदस्यों ने पिटाई की और उसके ऊपर पेशाब किया. घटना का वीडियो वायरलघटना का वीडियो तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. शक्तिनगर क्षेत्र…
