Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
UP के बरेली में संचालित हो रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. धमाके से आसपास के पांच मकान गिरकर धराशायी हो गए. एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए. मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कराया. घटना सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर की है. पिछले कई दिनों से रहमान शाह नाम के व्यक्ति के घर में अवैध रूप से पटाखे और बम बनाने का…
अब कानपुर देहात में अबिंयापुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह डाउन रेल पटरी पर एक अग्निशमन गैस सिलेंडर पड़ा मिला. इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. इससे अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी ने सिलेंडर कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है. इटावा से कानपुर की ओर जा रही ईएस- 6 मालगाड़ी के चालक ने अंबियापुर स्टेशन के डाउन प्लेट फार्म के पास खंभानंबर 1070/18 के बीच रेल पटरी में एक अग्निशमन सिलेंडर पड़ा देखा. इस पर चालक न इसकी सूचना वाकी टाकी से…
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. गेल ने खुद मुलाकात का वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा. उन्होंने पीएम मोदी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया. गेल के नमस्ते पर भारतीय फैंस फिदा हो गए हैं. उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है. बता दें कि पीएम मोदी और जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के बीच मंगलवार को नई दिल्ली स्थिति हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय शिखर बैठक हुई. जमैका में जन्मे गेल हैदराबाद हाउस में ही भारतीय प्रधानमंत्री से मिले. दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने एक-दूसरे…
आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम हो रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता अभियान’ में भाग लिया. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम, जो 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री…
साल का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण बुधवार, 2 अक्टूबर को लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा है. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जो भारत में दर्शनीय नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी पड़ रही है. ऐसे में लोगों को चिंता है कि कहीं सूर्य ग्रहण के चलते पितरों के श्राद्धकर्म में कोई बाधा न आ जाए. आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण कब, कहां और कितने बजे दिखेगा. साथ ही यह भी जानेंगे कि भारत में इसका…
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. एक हेलिकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद वह हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में 2 पायलट और एक इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले 24 अगस्त को भी पुणे में एक हादसा…
कुछ ही घंटों में साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. वैसे तो यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. लेकिन पितृ अमावस्या की रात और शारदीय नवरात्र की शुरुआत पर सूर्य ग्रहण का साया रहेगा. इसलिए यह सूर्य ग्रहण खास है. उस पर ज्योतिषीय दृष्टि से बात करें तो कन्या राशि में लग रहा यह सूर्य ग्रहण शनि-सूर्य जैसे परमशत्रु ग्रहों को भी आमने-सामने ले आया है. कन्या राशि में सूर्य केतु के साथ युति बना रहे हैं, तो वहीं शनि कुंभ राशि में हैं. कन्या…
यूपी में भी खुलेंगी ऑक्सफोर्ड-हार्वर्ड जैसी यूनिवर्सिटी, निजी विवि की स्थापना के लिए मिलेगी बंपर छूट
UP के युवाओं के सपनों को नए पर लगने वाले हैं. दरअसल योगी सरकार ने राज्य में नई यूनिवर्सिटी बनाए जाने को हरी झंडी दिखा दी है. आज हुई कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश में कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति, 2024 (Utar Pradesh Higher Education Incentve Policy 2024) का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके अलावा निजी विश्वविद्यालय अथिनियम, 2019 के पारित हो जाने के बाद मथुरा में केडी विश्विद्यालय बनाए जाने की राह आसान हो गई है. साथ ही साथ मेरठ में विद्या विश्वविधालय बनाए जाने का प्रस्ताव भी सरकार की मंजूरी…
केंद्रीय ब्राह्मण सभा की ओर से विरोध जताए जाने के बाद से साईं बाबा को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर होता जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर वाराणसी में दिख रहा है जहां के कम से कम 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियों को हटा दिया गया है. इसे लेकर पूरी काशी में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग इसके विरोध में भी उतर आए हैं. दरअसल, साईं बाबा की पूजा करने को प्रेत की पूजा करने के बराबर बताया जा रहा है. इसी वजह से…
यूपी में अगले दो दिन तीखी गर्मी परेशान करेगी. हालांकि, पछुआ हवा चलने से राहत मिलने के आसार हैं. वहीं, कई जगहों पर बूंदाबांदी की भी भविष्यवाणी की गई है. बीते दिनों की बारिश से सुहाना हुआ मौसम फिर अपने तीखे तेवरों से परेशान कर रहा है. आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल 2 अक्तूबर तक तीखी गर्मी परेशान करेगी. लखनऊ में तो अभी पांच दिन तक मौसम एकदम शुष्क रहने के आसार हैं. हालांकि, तीन अक्तूबर को जिस सिस्टम के सक्रिय होने के आसार दिख रहे हैं, यदि वो सही समय पर सक्रिय हो…
UP के सहारनपुर में एक बस चालक ने 50 वर्षीय महिला को रौंद दिया. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. बस का ड्राइवर फरार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि यहां स्टेट हाईवे पर एक निजी बस की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की…
क्रिकेट जगत में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने अपना तूफानी अंदाज दिखा है. उनके आगे बारिश का कहर और बांग्लादेशी टाइगर्स दोनों फीके पड़ गए. दरअसल, भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला गया. इस मैच के शुरुआती 3 दिन बारिश से धुल गए थे. तीनों दिन 35 ओवरों का खेल हुआ था, जिसमें टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 3 विकेट गंवाकर 107 रन बनाए थे. दूसरा दिन तो गीली आउटफील्ड के कारण नहीं हो सका था. बांग्लादेश को 2-0…
भारत और बांग्लादेश टीम के बीच कानपुर टेस्ट मैच का आज (1 अक्टूबर) पांचवा और अंतिम दिन है. अभी बांग्लादेशी टीम बल्लेबाजी कर रही है. बांग्लादेशी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और खालिद अहमद बल्लेबाजी कर रहे हैं. बांग्लादेशी टीम का स्कोर इस समय 140 रन के करीब है. उसके 9 विकेट गिर चुके है. वहीं उसकी लीड 90 रन के करीब है. इस मैच की लाइव कवरेज, स्कोरकार्ड को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ऐसे में आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहे हैं, ताकि आपको आज के इस मैच से जुड़ी हर जानकारी मिलती रहे. चौथे दिन स्टम्प के समय तक बांग्लादेश ने…
आज 1 अक्टूबर से कई नियम बदल गए हैं. सुबह सुबह महंगाई का झटका लग गया. 1 अक्टूबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 48 रुपए महंगा हो गया है. वगीं क्रेडिट कार्ड से लेकर बीमा और टैक्स से जुड़े कई नियम बदल गए. PPF और सुकन्या अकाउंट से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है. महंगा हुआ सिलेंडर 1 अक्टूबर से कॉर्मिशियल गैस सिलेंडर के दाम बदल गए हैं. गैस सिलेंडर की कीमत 48 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. इस इजाफे के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़कर…
UP के फिरोजाबाद में एनकाउंटर हुआ है। यहां एटीएम से रुपए निकालने वाले को लूटकर भागे दो बदमाशों को पैर में पुलिस की गोली लगी है. घायल होने के बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से पुलिस ने दो तमंचा 315 बोर, 3 खोखा कारतूस, 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. बदमाशों के पास से पुलिस को लूट में इस्तेमाल एक वैगनार कार, 58 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल फोन और 11,000 रुपये भी मिले हैं. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस के…
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जख्मी हो गए हैं. लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उनके घुटने में गोली लग गई. उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है. यह घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे के आसपास की है. कहा जा रहा है कि गोविंदा आईसीयू में भर्ती हैं. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. गोविंदा को कैसे लगी गोली? गोविंदा को गोली लगने की घटना आज सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास की है. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि एक्टर कोलकाता जाने की तैरारी में थे.…
हिज्बुल्ला के सरगना नसरल्ला को ढेर करने के बाद अब इजरायल की सेना लेबनान में घुस गई है. जी हां, कुछ घंटे पहले इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में घुसना शुरू कर दिया. यह ग्राउंड ऑपरेशन इजरायल में स्थानीय समय के हिसाब से रात के करीब 10 बजे शुरू हुआ. उधर, कुछ वीडियो में इजरायल की सीमा से लेबनानी फौज को वापस जाते देखा गया है. बताया जा रहा है कि लेबनान की सेना को बॉर्डर से कम से कम 5 किमी दूर जाने का आदेश दिया गया था. लेबनान सीमा के पास हिज्बुल्लाह की सुरंगों में घुसी इजरायली सेना…
न्याय के देवता शनि नक्षत्र परिवर्तन करके शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. 3 अक्टूबर 2024 को शनि का राहु के नक्षत्र में प्रवेश बहुत परिवर्तनकारी साबित होगा. शनि की स्थिति में छोटा सा भी बदलाव लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाता है. क्योंकि शनि कर्मों के अनुसार फल देते हैं. 3 अक्टूबर 2024 को शनि का नक्षत्र गोचर 4 राशि वालों की किस्मत बदल देगा. दरअसल, शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके स्वामी राहु हैं. शनि और राहु शत्रु ग्रह हैं. लेकिन उनका यह मिलन 4 राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. शनि…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाल ही में राज्य लोकायुक्त की एफआईआर का संज्ञान लेते हुए ईडी ने मुख्यमंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की है. मैसूर स्थित लोकायुक्त पुलिस प्रतिष्ठान द्वारा 27 सितंबर को दर्ज एफआईआर में सिद्धारमैया, उनकी पत्नी बी एम पार्वती, उनके साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू (जिनसे स्वामी ने जमीन खरीदकर…
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट के चौथे दिन का खेल काफी मजेदार रहा है. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन फैन्स जितना ज्यादा निराश हुए होंगे, चौथे दिन उसकी काफी हद तक भरपाई भारतीय टीम ने कर दी है. भारत ने बांग्लादेश को पहले 233 रनों पर समेटा और फिर 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया ने बैटिंग में तबाही मचाई और टेस्ट क्रिकेट में एक ही दिन पांच नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए. भारत ने पहले टेस्ट…
