Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
मध्य प्रदेश में जगह-जगह भीषण बारिश हो रही है. इस बीच शुक्रवार देर शाम उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया. यहां महाकाल मंदिर के चार नंबर गेट के पास बनी एक दीवार मिट्टी धंसने के चलते गिर गई. इसमें दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हैं. बचाव कार्य अब पूरा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर के पास महाराज वाड़ा स्कूल जिसको हेरिटेज बिल्डिंग के तौर पर विकसित किया जा रहा है उसकी दीवार गिरी थी. हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन (उम्र 22 साल) और शिवशक्ति नगर के अजय (उम्र 27 वर्ष) की मौत…
UP के महोबा में रहने वाले एक ट्रक मालिक को राजस्थान के खनन माफियाओं ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया. जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव में खड़े ट्रक का नंबर इस्तेमाल कर राजस्थान के भरतपुर जिले में खनन माफियाओं ने 10 लाख रुपये के चालान काटवा दिया. एआरटीओ विभाग में ट्रक का फिटनेस कराने गए ट्रक मालिक को चालान पता चला तो वह दंग रह गया. पीड़ित की शिकायत पर एआरटीओ ने राजस्थान जनपद भरतपुर के डीएम को जांच के लिए पत्र लिखा है. महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरा गांव में पिछले 6…
सहारनपुर में बीच सड़क महिला कॉन्स्टेबल से भिड़ गयी लेडी: स्कूटी से गिराया, बाल नोचे; वर्दी तक फाड़ डाली
UP के सहारनपुर में एक महिला बीच सड़क आरपीएफ की लेडी कॉन्स्टेबल से भिड़ गई. मामूली कहासुनी के बाद महिला ने कॉन्स्टेबल की पिटाई कर दी. इस मारपीट में लेडी कॉन्स्टेबल की वर्दी फट गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने बीचबचाव किया और कॉन्स्टेबल को महिला के चंगुल से छुड़ाया. पूरा मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र का है, जहां बीते दिन रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक राहगीर महिला ने स्कूटी सवार महिला कॉन्स्टेबल के साथ बीच सड़क पर मारपीट की. पहले तो महिला ने कॉन्स्टेबल को स्कूटी…
भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने विरोध में जुलूस निकालकर बांग्लादेश का झंडा जला दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई. पुलिस ने लाठियां चलाई तो कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का नारा लगााया है. विरोध में सड़क पर बैठ कर हनुमान चालीसा करने लगे. सुबह ग्रीनपार्क में मैच शुरू होने के साथ विरोध शुरू हो गया। मूलगंज चौराहे से पदयात्रा करते हुए कार्यकर्ता जैसे ही परेड स्थित सद्भावना चौकी के सामने पहुंचे तो पुलिस ने…
मुरादाबाद में ग्रामीण की ट्रैक्टर से दबकर मौत के बाद बवाल: पुलिस को दौड़ा-दौड़कर पीटा, डंडे-पत्थर मारे
UP के मुरादाबाद में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई. जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को ही घेर लिया और जीप की हवा निकाल दी. गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर को दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर-डंडे मारे. बंधक बनाया. वर्दी फाड़ दी. पुलिस पर हमले की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया.. मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली के एक गांव का बताया जा रहा है. डीएम और एसएसपी भारी फोर्स के साथ मौक पर पहुंचे. पब्लिक को समझाकर बंधक पुलिसवालों को…
UP में सड़कों पर रातभर गाड़ी खड़ी करने पर अब शुल्क देना होगा. नगर विकास विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है. योजना के मुताबिक, नगर निगम के अधिकार क्षेत्र (सार्वजनिक जगहों) में आने वाले स्थानों पर यदि कोई रात में गाड़ी खड़ी करता है तो उससे पार्किंग शुल्क लिया जाएगा. यह शुल्क प्रति रात 100 रुपये, हफ्ते भर के लिए 300 रुपये, महीने भर के लिए 1000 रुपये और साल भर के लिए 10000 रुपये होगा. इतना ही नहीं यदि कोई बिना परमिट के गाड़ी खड़ी करता है तो उससे तीन गुना शुल्क वसूल किया जाएगा. फिलहाल, इस प्रस्ताव…
UP के बिजनाैर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से मारपीट कर दी गई. हमले में दो सिपाही घायल हो गए हैं. बताया गया कि 112 पीआरबी के सिपाहियों को कई मीटर तक धकेला गया, जिसमें दो सिपाही घायल हुए हैं. माैके पर भारी संख्या में में पुलिस बल पहुंचा है. चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बिजनाैर कोतवाली देहात में दो भाइयों के झगड़े की सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। मौके पर भारी फोर्स पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीआरबी के चालक की तहरीर…
उत्तराखंड के देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात दो समुदाय आमने-सामने आ गए. दोनों तरफ से पथराव में कई लोग घायल हो गए. इतना ही नहीं देहरादून रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में तोड़फोड़ भी की गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को भगाया. देहरादून पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान कर रही है. मौके पर हिंदू संगठनों व दूसरे समुदाय के लोगों में खूब तनातनी चलती रही. पुलिस बल दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने में लगा हुआ था सूत्रों के अनुसार, मामला बदायूं निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती के प्रेम प्रसंग…
UP के हाथरस में अपने आवासीय स्कूल की तरक्की के लिए बीते रविवार प्रबंधक व उसके तांत्रिक पिता ने मानवता को शर्मसार करते हुए कक्षा दो के छात्र की बलि दी थी. गुरुवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए प्रबंधक, उसके तांत्रिक पिता समेत पांच लोगों को जेल भेज दिया. कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगंवा में संचालित डीएल पब्लिक स्कूल के आवासीय स्कूल में कक्षा दो के छात्र 11 वर्षीय कृतार्थ कुशवाहा निवासी तुरसैन की गला दबाकर हत्या का खुलासा करते हुए सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया है कि स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल का…
ग्रहों के राजा सूर्य 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं. इसके अलावा एक निश्चित समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. 16 सितंबर को सूर्य ने राशि गोचर किया था और अब 30 सितंबर 2024 को सूर्य नक्षत्र गोचर कर रहे हैं. सूर्य नक्षत्र गोचर करके शुक्र ग्रह के नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. कमाल की बात यह है कि इस समय शुक्र स्वयं अपने नक्षत्र में मौजूद हैं और अब सूर्य भी इस नक्षत्र में आएंगे. वैसे तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शुक्र शत्रु ग्रह हैं. ऐसे में इनका पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में मिलना…
भारत-बंगलादेश के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए अब तक रिकॉर्ड 1 करोड़ 15 लाख रुपए के टिकट बिक चुके हैं. कुल 26,007 दर्शक ग्रीन पार्क में मैच देखेंगे. जोकि 2021 में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच से ज्यादा है. गुरुवार को प्रेसवार्ता में वेन्यू डायरेक्टर डा. सजंय कपूर ने बताया कि पिछले एक महीने से सी गैलरी की जर्जर क्षमता को लेकर चल रही मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी की एनओसी मिल चुकी है. महाना करेंगे उद्घाटन पिछले टेस्ट में यहां 22, 491 लोगों ने मैच देखा था. डा.…
हाथरस में कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान जवाबी फायिरंग में दो लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए. घेराबंदी कर पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए लुटेरों ने पिछले दिनों बुलंदशहर के युवक से कार व सामान लूटा था. पुलिस ने घायल लुटेरों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है. तीनों को जेल भेज दिया है. एएसपी अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को लूट का खुलासा करते हुए बताया कि 23 सितंबर को मोहित कुमार पुत्र मदन सिंह त्यागी निवासी किसौली स्याना…
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी पक्ष में प्रचार करने जम्मू-कश्मीर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा, इन पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद के ‘गोदाम’ में बदल दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर ‘आतंकवाद की इस नर्सरी’ को स्थायी रूप से नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बना लेती है तो वह महाराजा हरि सिंह जैसे राज्य की स्थापना सुनिश्चित करेगी, जिसकी सीमाएं काबुल तक फैली हुई थीं. आदित्यनाथ ने…
UP के बहराइच में आतंक का पर्याय बने आदमखोर छठे भेड़िये की तस्वीर वन विभाग के थर्मल ड्रोन में कैद हुई है. जिले के थाना हरदी क्षेत्र के चहलारी इलाके में घाघरा नदी के उसी कछार में यह आदमखोर भेड़िया दिखा है, जहां पहले पांच भेड़िये पकड़े जा चुके हैं. वन विभाग की टीम ने जाल लगाया हुआ था लेकिन भेड़िया जाल से काफी दूर था. ऐसे में सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है. मामले में जिले के डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे थर्मल ड्रोन में आदमखोर छठा भेड़िया उसी कछार इलाके में दिखा है, जहां पहले पकड़े…
मुंबई की एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने गुरुवार को भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा सोमैया द्वारा दायर मानहानि के मामले में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. अदालत ने राउत को 15 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसे राउत से मुआवजे के तौर पर वसूला जाएगा. राउत को भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत मानहानि का दोषी ठहराया गया है. मुंबई के रुइया कॉलेज में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की प्रोफेसर मेधा ने राउत के खिलाफ…
मुरादाबाद में नाबालिग को अगवा करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई कर कार में लगा दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामला गलशहीद इलाके का है. मिली जानकारी के अनुसार गलशहीद थाने के पास नाबालिग के अपहरण की कोशिश करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया. पिटाई करने के बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी कार में आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामला बुधवार देर रात मुरादाबाद के गलशहीद इलाके का है. रामपुर के टांडा निवासी नसीर ने नाबालिग को अगवा करने की कोशिश…
उत्तर प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के बाहर मालिक व मैनेजर का नाम लिखे जाने के आदेश पर एक बार फिर राजनीति गर्मा गई है. मायावती को योगी का फैसला रास नहीं आया. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति से ज्यादा कुछ भी नहीं है. बसपा सुप्रीमो ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा होटल, रेस्तरां, ढाबों आदि में मालिक, मैनेजर का नाम, पता के साथ ही कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा उचित नहीं है. इसी तरह कावंड़ यात्रा के दौरान ऐसी…
अमेरिका के कैलिफॉर्निया में हिंदू धर्म के आराधना स्थल पर हमला हुआ है. बीते 10 दिनों में यह दूसरा मौका है, जब इस तरह हिंदू धर्मस्थल पर अटैक किया गया है. यही नहीं इस दौरान स्वामीनारायण मंदिर में हिंदू विरोधी नारे भी लिखे गए. उपद्रवियों ने ‘हिंदुओं वापस जाओ’ लिख दिया. यह घटना कैलिफॉर्निया के सैक्रामेंटो की है. इससे पहले न्यूयॉर्क में भी स्वामी नारायण मंदिर में ही ऐसी घटना हुई थी. इस तरह अमेरिका में हिंदूमीसिया बढ़ रहा है. हिंदूमीसिया अंग्रेजी का शब्द है, जिसका इस्तेमाल हिंदुओं से नफरत को परिभाषित करने के लिए किया जाता है. इसे हिंदूफोबिया…
सहारनपुर के बाद अब बागपत में रोटियों पर थूक लगाकर उन्हें तंदूर में सेंकने का मामला सामने आया है. यहां नरेश चिकन कॉर्नर नाम के होटल का रोटी में थूक लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है. तंदूर पर रोटी बना रहा युवक हर बार रोटी पर पहले थूकता है और फिर उसे तंदूर में सेंकता है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला शहर कोतवाली इलाके के टटीरी कस्बे स्थित नरेश चिकन कॉर्नर का है. यहां खाने गए एक युवक ने रोटियों पर थूकते हुए वीडियो बना लिया और…
अक्टूबर के अंत में दिवाली मनाई जाएगी लेकिन 6 राशि वाले लोग पूरे महीने जश्न मनाएंगे. अक्टूबर 2024 के ग्रह-गोचर इन राशि वालों को जमकर लाभ देंगे. उन्हें खूब सारा पैसा, करियर में उन्नति, व्यापार में मुनाफा और लाइफ पार्टनर मिलने जैसे कई लाभ होंगे. जानिए अक्टूबर महीने की लकी राशियां- वृषभ राशि के जो जातक लंबे समय से नई नौकरी और प्रमोशन पाने का सपना देख रहे थे, वो इस महीने पूरा हो जाएगा. साथ ही उन्हें बड़ा आर्थिक लाभ भी होगा. अधूरे काम पूरे होंगे. कारोबारी जातक जमकर नोट छापेंगे. जीवन में खुशहाली रहेगी. मिथुन राशि वाले लोगों के लिए…
