Author: abcnews

बदलापुर रेप केस का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पहले पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और जवाबी गोलीबारी में उस पर भी फायरिंग की गई. आरोपी अक्षय शिंदे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से जांच के लिए बदलापुर ले जाया जा रहा था जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची, तो शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) पर गोली चला दी. यह खबर ऐसे समय…

Read More

भारत में भी घातक मंकीपॉक्स क्लेड 1बी स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है. अधिकारियों ने बताया कि यह वही स्ट्रेन (स्वरूप) है जिसे पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था. एमपॉक्स क्लेड 1 बी वैरिएंट का यह मामला केरल के एक व्यक्ति में पाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, मल्लपुरम निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति में ‘क्लेड 1बी स्ट्रेन’ से संक्रमण का पता चला है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौटा है. सूत्रों ने बताया कि रोगी की हालत स्थिर है.…

Read More

इजरायल ने हिज्बुल्लाह पर सोमवार को भीषण हवाई हमला किया है. दक्षिणी लेबनान में इजरायल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 182 लोग मारे गए और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और डॉक्टर शामिल हैं. इजरायली सेना ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के करीब 300 ठिकानों पर एक साथ बमबारी की है. इसके साथ ही लेबनान में लोगों को तुरंत अपने घरों और इमारतों को छोड़ने की चेतावनी दी है. लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, उनके देश को 80 हजार से अधिक संदिग्ध इजराइली कॉल मिले हैं. इनमें आम लोगों को अपने…

Read More

झारखंड के रांची से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां मधुमक्खी के काटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. घटना तुपुदान थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल है. घटना 21 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता के पति सुनिल बारला ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी. उसी दौरान यह घटना घटी। महिला खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक की रहने वाली थी. पति ने बताया कि वह तुपुदान थाना क्षेत्र के हरदाग गढ़ा टोली इलाके में स्थित अपने…

Read More

सुल्तानपुर डकैती कांड का दूसरा आरोपी अनुज प्रताप सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. इससे पहले बीते पांच सितंबर को हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे थे. वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है. अगर कोई ऐसा करेगा तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में कहा, “ये नए भारत का नया यूपी है. नए यूपी में सुरक्षा भी है तो सम्मान भी है. बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता…

Read More

यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अनुज प्रताप सिंह एनकाउंटर मामले में सीधे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरा है. ओम प्रकाश ने कहा, जब यादव मारा जाता है तब समाजवादी पार्टी बोलती है. यही बात पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने भी दोहराई है. उन्होंने कहा, सपा प्रमुख तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति के लिए ट्वीट और रिएक्शन देते हैं. ओमप्रकाश राजभर, गाजीपुर जिले की जहूराबाद से विधायक हैं और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव के वक्त राजभर सपा गठबंधन का हिस्सा थे. बाद में वे एनडीए में शामिल…

Read More

सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल बदमाश अनुज प्रताप सिंह को यूपी STF और पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. अनुज पर 1 लाख रुपये का इनाम था और वह डकैती कांड के बाद से फरार चल रहा था. अनुज के एनकाउंटर पर पिता धर्मराज सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा. धर्मराज ने कहा कि चलो ठाकुर का एनकाउंटर होने से उनकी (अखिलेश) इच्छा की पूर्ति तो हो गई. सरकार की जैसी मर्जी हो, वो वैसा कर सकती है. अनुज के पिता का अखिलेश पर निशाना दरअसल, सपा मुखिया ने इससे पहले एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव…

Read More

मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चाइल्ड पोर्न को डाउनलोड करना और देखना अपराध है. कोर्ट ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि POCSO ऐक्ट में चाइल्ड पोर्नोग्राफ की जगह ‘चाइल्ड सेक्शुअली अब्यूजिव एंड एक्सप्लोइटेटिव मटीरियल(CSEAM) ‘ लिखने को कहा है. बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट ने एक शख्स के खिलाफ यह कहते हुए केस रद्द कर दिया था कि उसने चाइल्ड पोर्न सिर्फ डाउनलोड किया है, किसी को भेजा नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शब्दों में बदलाव करके भी समाज और न्याय व्यवस्था का ऐसे मामलों…

Read More

बांदा जिले के नरैनी में भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी. आनन-फानन चारों को अस्पताल ले जाया गया. जहां तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि चारों मजदूर काम करने जा रहे थे. दुर्घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के छनिया पुरवा के पास हुई. मृतकों में विजय बहादुर (29) पुत्र कमतू प्रजापति निवासी मोहन पुरवा अंश खलारी, मनोज उर्फ बउवा (24) पुत्र श्रीपाल निवासी धोबिन पुरवा अंश पुकारी, प्रभु दयाल (20) पुत्र बोगा निवासी मोहन…

Read More

कहीं राहत और तो कहीं आफत बरसाने के बाद अब मॉनसून की विदाई का समय आ गया है. खबरें हैं कि सोमवार से मॉनसून की वापसी गुजरात से शुरू हो सकती है. IMD यानी मौसम विज्ञान विभाग ने भी संकेत दिए हैं कि 23 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान और कच्छ से दक्षिण पश्चिम मॉनसून के वापसी शुरू होने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही हैं. खास बात है कि मॉनसून की विदाई करीब 10 दिनों की देरी से हो रही है. यहां कमजोर पड़ा मॉनसून एजेंसी के अनुसार, मौसम विज्ञान केन्द्र ने शनिवार को बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून…

Read More

यूपी के सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले अनुज प्रताप सिंह को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. लखनऊ एसटीएफ की टीम के साथ आरोपी अनुज और उसके एक साथी की उन्नाव जिले में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें अनुज को एसटीएफ की गोली लगी, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा. अनुज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इससे पहले इसी मामले से जुड़े मंगेश यादव को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.  जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर लूटकांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी…

Read More

आज 23 सितंबर 2024 को बुध गोचर करके कन्‍या राशि में प्रवेश कर रहे हैं. यहां ग्रहों के राजकुमार बुध की मुलाकात ग्रहों के राजा सूर्य से होगी. इससे कन्‍या राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्‍य राजयोग भी बनेगा. लेकिन यह राजयोग भी 4 राशि वालों को संकटों से नहीं बचा पाएगा. बुध ग्रह धन, करियर, वाणी के कारक हैं. बुध शुभ हों तो करियर-व्‍यापार चमक जाता है. वाणी से यश मिलता है. लेकिन अशुभ बुध कई नुकसान देते हैं. बुध ग्रह 23 सितंबर 2024 से 10 अक्‍टूबर 2024 तक कन्‍या राशि में रहेंगे. इस दौरान 4 राशि वालों…

Read More

क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी बाइडन के आवास ग्रीनविले पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया. बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को भी डेलावेयर स्थित अपने घर पर आमंत्रित किया. यह मुलाकात अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ समय पहले हो रही है, इसलिए इस दौरे का खास माना जा रहा है. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं.…

Read More

यूपी के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां हरदोई पुलिस ने अनोखा कदम उठाते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को बाजार में हाथ जोड़वारकर घुमाया. आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है. उधर, पुलिस द्वारा उठाया गया ये कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. ये मामला पाली कस्बे का है. जहां एक अंडा विक्रेता से मारपीट के आरोपी वीरू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शनिवार को पुलिस ने बाजार में घुमाते हुए लोगों से माफी मंगवाई और कहा कि वह अब कभी मारपीट नहीं करेगा. वहीं, हिस्ट्रीशीर…

Read More

कानपुर में जूही यार्ड से शनिवार सुबह करीब 11 बजे भुसावल के लिए निकली खाली मालगाड़ी के दो डिब्बे गोविंदपुरी स्टेशन के थोड़ा पहले पटरी से उतर गए. जिस समय हादसा हुआ, ट्रेन बहुत स्पीड में नहीं थी. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचा. लोको शेड से आपदा राहत ट्रेन (एआरटी) मंगवाकर डिब्बों को हटवाया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रेलवे की तकनीकी टीम रविवार को मौका मुआयना कर सकती है. हादसे से अन्य ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ा. 15 किलोमीटर की दूरी पर डिरेल हुई थी साबरमतीजिस…

Read More

तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू में मिलावट का मामला तूल पकड़ चुका है. एक कथित जांच में पता चला है कि लड्डू में जानवर की चर्बी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है. इस स्थिति के मद्देनजर तिरुपति मंदिर प्रशासन- तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला किया है. टीटीडी अब अपने इन-हाउस हाई-टेक टेस्टिंग मशीनरी का उपयोग करेगा, जो लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घी की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच करेगी. यह मशीनरी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा दान की जाएगी और इसके दिसंबर-जनवरी तक स्थापित होने की उम्मीद…

Read More

नोएडा के सेक्टर 25 में शनिवार को हादसा हो गया. जहां एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी. जिससे लड़की हवा में उड़ गई और पुल के खंभे (पिलर) पर गिर गई. फिलहाल लड़की को पिलर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की को बचाया जा सके, इसके लिए घटना के बाद दो लोग पुल के खंभे पर उतर गए थे. जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 25 के पास लड़की स्कूटी से किसी काम से बाहर निकली थी. इसी…

Read More

दिल्ली की कमान अब आतिशी के हाथ में आ गई है. आतिशी ने दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वह राष्ट्रीय राजधानी में सीएम पद संभालने वाली तीनों महिला मुख्यमंत्रियों में से सबसे कम उम्र की महिला सीएम बन गई हैं. आतिशी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. आतिशी नीली साड़ी पहनकर सीएम पद की शपथ लेने राजनिवास पहुंची थीं. वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ राजभवन आए थे. केजरीवाल भी अक्सर नीली शर्ट में नजर आते हैं. आतिशी ने शपथ ग्रहण…

Read More

कानपुर के जाजमऊ में गंगापार से तर्पण कर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग गया जिससे दोनो की मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि यशोदा नगर के गंगापुर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय संतोष दीक्षित शनिवार तड़के इलाके के 48 वर्षीय अशोक सोनी के साथ बाइक से गंगापार स्थित चंदन घाट गए थे जहां पर गंगास्नान और तर्पण कर दोनो बाइक से वापस जा रहे थे तभी हाइवे पर विश्वकर्मा…

Read More

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि प्रसाद को लेकर हिंदुओं की गहरी आस्था होती है, लेकिन मिलावट की खबरें श्रद्धालुओं के बीच शंका उत्पन्न कर रही हैं. वाराणसी के दौरे का जिक्र करते हुए कोविंद ने कहा, “मैं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन नहीं कर पाया, लेकिन मेरे कुछ सहयोगी मंदिर गए थे और उन्होंने मुझे प्रसाद दिया. उस समय मुझे तिरुपति मंदिर की मिलावट की खबरें याद आ गईं. यह समस्या सिर्फ एक मंदिर तक सीमित नहीं हो सकती, यह हर…

Read More