Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट में अचानक आग लग गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्लेन से धुआं उठ रहा है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट उड़ने से पहले जब उसमें फ्यूल भरा जा रहा था तभी ये हादसा हुआ. ग्राउंड स्टाफ द्वारा शूट किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि प्लेन के पिछले हिस्से से सफेद धुएं का गुबार उठ रहा है. एयरपोर्ट स्टाफ बड़े ध्यान से इस आग को बुझाने की कोशिश कर रहा था. वीडियो…
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही थी, जिसे लेकर विवाद तेज हो गया है. कंगना रनौत ने इस मामले में माफी मांग ली थी और कहा था कि मुझे अपने इस बयान पर खेद रहेगा. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें घेरा है. यही नहीं उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए जवाब मांगा है. उन्होंने बुधवार को कहा कि 700 किसानों की जान जाने के बाद भी भाजपा का मन नहीं भरा है. राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को स्पष्टीकरण…
बिहार के गया जिले में सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) के जिंदा कारतूस का झखीरा मिला है. आंती थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव में कुंए से पुलिस को अत्याधुनिक एसएलआर राइफल के 1490 जिंदा कारतूस मिले हैं. कुआं में पानी नहीं है इसलिए आशंका है कि गांव के आसपास के ही गिरोह या क्रिमिनल ने इसे सूखे कुएं में फेंककर छुपा रखा था. पुलिस ने सूचना मिलने पर मंगलवार की रात इन कारतूसों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि सारे कारतूस जिंदा लग रहे हैं. पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि ये कारतूस…
कन्नौज, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में हल्की बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी यूपी के मथुरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई जबकि मथुरा में एक घंटे जमकर बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक नए विकसित हुए वेदर सिस्टम के असर से बुधवार से प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ेगी. मथुरा में करीब 1 घंटा बारिश हुई. तेज बारिश के बाद मथुरा के कई इलाकों में जलभराव हो गया. रजिस्ट्री…
बदलापुर में दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर बॉम्बें हाई कोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं. अदालत ने कहा कि यह पहली नजर में एनकाउंटर नहीं लगता है. कोई आम आदमी गोली नहीं चला सकता. इसके लिए अलावा तीन गोलियां चलने की बात कही जा रही है और एक ही लगी है तो फिर बाकी की दो गोलियां कहां हैं. यही नहीं बेंच ने कहा कि इस मामले में पिस्तौल पर उंगलियों के निशान की जांच की जानी चाहिए. अदालत ने साफ कहा कि इसे एनकाउंटर नहीं कहा जा सकता. एक बात यह भी…
UP के बहराइच जिले में आज बड़ा ऐक्शन हुआ है. बहराइच के कैसरगंज तहसील क्षेत्र के फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सराय जगना में सरकारी भूमि पर बने 23 अवैध मकान पर आज बुलडोजर चला है. सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिसव पीएससी के साथ एसडीएम व अन्य तहसीलों के अधिकारी मुस्तैद रहे. हालांकि ग्रामीणों की ओर से कोई विरोध नहीं किया गया. तहसील प्रशासन यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है. इसके लिए गांव में पहले ही मुनादी करा दी गई है. कैसरगंज तहसील के फखरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय जगना में गाटा संख्या 92,…
लखनऊ में HDFC बैंक की महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. ऑफिस में बैठकर काम रही थीं तभी अचानक कुर्सी से नीचे गिर गईं. कर्मचारी आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसमें भी राजनीति ढूंढते हुए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया. अखिलेश ने बीजेपी को घेरासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडया X पर पोस्ट कर भाजपा को घेरा और HDFC की…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति के बीच गुजारा भत्ते को लेकर चली आ रही लंबी कानूनी लड़ाई को लेकर अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा, लगता है कि कलयुग आ गया है और ऐसी कानूनी लड़ाई चिंता का विषय है. मामला अलीगढ़ का है. वहां 80 साल के मुनेश कुमार गुप्ता स्वास्थ विभाग में सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुए हैं. उनकी पत्नी गायत्री देवी (76 वर्ष) के बीच 2018 से संपत्ति का विवाद चल रहा है. मामला पुलिस के बीच पहुंचा और इसे परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया गया. हालांकि, बात नहीं बन सकी. उसके बाद…
गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. कार में सवार कुछ लोग श्यामला जी मंदिर का दर्शन करके अहमदाबाद लौट रहे थे. तभी उनकी कार पीछे से एक ट्रक में घुस गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद कार में सवार लोग बड़ी मुश्किल से बाहर निकाले गए. कार को कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया. बता दें कि कार के अंदर कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से…
आर्थिक तंगी, कर्ज से परेशान हैं तो इनसे मुक्ति पाने के लिए आज की रात बहुत खास है. आज आखिरी महालक्ष्मी व्रत है. अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को महालक्ष्मी व्रत समाप्त होते हैं. इस साल यह 25 सितंबर 2024, बुधवार को है. आज किए गए उपाय मां लक्ष्मी की अपार कृपा दिला सकते हैं. आपको रातों-रात अमीर बना सकते हैं. धनवान बनने के उपाय धनवान बनने के लिए, धन का आकर्षित करने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना जरूरी है. इसके लिए महालक्ष्मी व्रत की आखिरी रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने…
UP में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में अभी तक कोई समझौत नहीं हो सकता है. लेकिन दोनों अपनी-अपनी तैयारी में जोर-शोर से जुटे हैं. सपा सभी 10 सीटों पर अपने चुनाव प्रभारी उतार चुकी है तो वहीं कांग्रेस ने पिछले दिनों 10 विधानसभा सीटों पर पर्यवेक्षकों के ऐलान के बाद अब मीडिया प्रभारी भी घोषित कर दिये हैं.
बाराबंकी में मंगलवार को सीएम योगी का काफिला निकल रहा था। तभी बंद ट्रैफिक में दूसरी लेन पर अचानक एक फॉर्च्यूनर आ गई. गाड़ी में पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी. गाड़ी के सीएम के काफिले के पास आने पर शोर मचा, तो आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने दौड़कर गाड़ी को घेर लिया. चालक से बिना नंबर की गाड़ी काफिले के पास लाने का कारण पूछा, तो वह हड़बड़ाने लगा. पुलिस ने उसे गाड़ी से उतारकर चाबी कब्जे में ले ली. आरोपी चालक को पकड़कर थाने लाया गया है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. मामला नगर कोतवाली…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. देश के विभिन्न क्षेत्रों में घटीं ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन आदि के भी निर्देश दिए हैं साथ ही आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में जूस, दाल और…
राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार को स्कूल से घर लौट रही कक्षा पांच की एक छात्रा को कार सवार दो युवकों ने किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया. आरोपियों ने न केवल छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पीड़िता के पिता के मुताबिकपीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी…
तिरुपति स्थित मंदिर के प्रसाद में कथित तौर पर जानवर की चर्बी होने से विवाद जारी है. इसी बीच एक महिला की तरफ से दावा किया जा रहा है कि श्री वेंकटेश्वरा मंदिर में मिले लड्डू के अंदर तंबाकू की पुड़िया मिली है. हालांकि, इसे लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाए थे कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार में तिरुपति मंदिर में बांटे जाने वाले लड्डुओं में जानवर की चर्बी पाई गई थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, खम्मम जिले की रहने…
शेयर बाजार (Stock Market) में बीते दो दिनों से जोरदार तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर ओपन हुए. हालांकि, ये गिरावट ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और दोनों इंडेक्स 15 मिनट के कारोबार के बाद ही ग्रीन जोन में आ गए. इस बीच धीमी रफ्तार के बावजूद शेयर मार्केट में नया इतिहास रच गया. दरअसल, जैसे ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 30 शेयरों वाले Sensex में तेजी आई ये उछलकर 85,041.34 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. ऐसा पहली बार है जबकि सेंसेक्स ने 85,000 का आंकड़ा पार किया है.…
यूपी के बिजनौर में कब्रिस्तान में दफनाए गए एक मुस्लिम धर्मगुरु के शव का सिर काटकर ले जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो महीने पहले बुजुर्ग धर्मगुरु का निधन हो गया था और उनके शव को दफना दिया गया था. सोमवार को उनकी कब्र खुदी मिली और शव का सिर गायब था. मौके पर तंत्र-मंत्र क्रिया का सामान भी मिला है। लोगों के हंगाम के बीच पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. ये घटना जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र का है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली…
करीब सालभर से युद्ध मैदान में डटा इजरायल अब फुल फ्लेज्ड वॉर के मूड में देखा जा रहा है. हफ्तेभर पहले लेबनान में पेजर-वॉकी-टॉकी ब्लास्ट से दहशत फैली और उसके तुरंत बाद इजरायल ने फाइटर जेट्स से लेबनान में मिसाइल-बम अटैक करके हिज्बुल्लाह की हालत पतली कर दी. अब फिर इजरायल ने लेबनान में बड़ा हमला बोला है. इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 1600 टारगेट को निशाना बनाया है और इन्हें नेस्तनाबूद कर दिया है. रातभर लेबनान में बम गिराए गए हैं. हमलों में अब तक 492 मौतें होने की खबर है. इजरायल ने चेतावनी दी है कि हिज्बुल्लाह…
UP के गाजीपुर में दो आरोपी कांस्टेबलों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या में आरोपी मोहम्मद जाहिद एनकाउंटर में ढेर हो गया है. एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाश को गोली लगी थी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जाहिद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. मोहम्मद जाहिद शराब तस्करों की गैंग से जुड़ा हुआ है. नोएडा एसटीएफ और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. ये मुठभेड़ गाजीपुर के दिलदारनगर…
भगवान हनुमान को सप्ताह के 2 दिन समर्पित हैं. मंगलवार और शनिवार. मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करना उनकी अपार कृपा दिलाता है. चूंकि हनुमान जी संकटमोचक हैं, सारे दुख-दर्द, संकट दूर करने वाले हैं. इसलिए लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं, हनुमान जी को चोला चढ़ाते हैं. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. हनुमान जी को प्रसन्न करने और तेजी से उनकी कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ना सबसे आसान और अचूक तरीका है. इससे संकट टलते हैं, जीवन में सुख-समृद्धि आती है. धर्म-शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कम से कम 7 बार…
