Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
सीएम योगी ने अयोध्या को 1004 करोड़ की सौगातें दीं. मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कालेज में 83 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण किया है. योगी ने 921 करोड़ की 46 योजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास भी किया. इस दौरान योगी ने कहा कि सपा दुनिया की सबसे बड़ी माफिया पार्टी है और संतों को माफिया कह रहे हैं. ये माफियाओं के सामने नाक रगड़ते थे. उन्होंने कहा कि जब माफियाओं के चंगुल से जमीन छुड़ाई जाएगी तो सरगना को दर्द होगा ही. अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा…
वाराणसी में भीषण सड़क हादसे में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. ये गाड़ियां भदोही के सांसद विनोद बिंद के काफिले की थीं. हादसे में सांसद बाल-बाल बच गए. ऑल्टो सवार को बचाने में सांसद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. भदोही सांसद को कोई चोट नहीं आई. बताया जा रहा है कि वाराणसी के बाबतपुर एस एस पब्लिक स्कूल के पास भदोही सांसद का एक्सीडेंट हुआ. रास्ते में एक अन्य ऑल्टो गाड़ी को बचाने में काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भदोही सांसद विनोद कुमार बिंदबाल-बालबच गए.…
बिहार के नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने आग लगा दी. इस दौरान काफी बवाल भी हुआ. इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. इस मामले को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. इस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई. सरकार दोषियों के खिलाफ करे कार्रवाई: मायावतीउत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके…
लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह पेजर और वॉकी-टॉकी अटैक से बेहाल है. उसने आरोप लगाया है कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने इस पूरे कांड को रचा. दोनों हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत और 3200 से अधिक के घायल होने की सूचना है. इस बीच इजरायल पर साइबर अटैक की खबर है. लोकल मीडिया की रिपोर्ट है कि आधी रात को अचानक इजरायलियों के फोन बजने लगे. उन पर इमरजेंसी मैसेज दिखने लगा। मैसेज में इजरायलियों को सुरक्षित जगह भाग जाने के लिए कहा गया था. इस तरह के हजारों मैसेज मिलने के बाद अफरा-तफरी जैसी…
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन टूटकर कई घरों पर गिर गई. इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग करंट की चपेट में आ गए. घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के बीच ये हादसा हुआ. आग के शोले जैसे दिखने लगे. घरों में करंट दौड़ गया. जब तार टूटकर गिरा तो मंजर बड़ा भयावह था. चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया था. जानकारी के अनुसार, ये घटना कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सीमांत नगर मोहल्ले…
अश्विन माह हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना होता है. इस महीने की शुरुआत में ही पितृ पक्ष पड़ते हैं, इसके बाद नवरात्र और दशहरा पर्व मनाए जाएंगे. इन नवरात्र को शारदीय नवरात्रि कहते हैं. इस साल 18 सितंबर से अश्विन मास प्रारंभ हो रहा है, जो कि 17 अक्टूबर तक चलेगा. देखिए अश्विन महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट. आश्विन माह में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार 18 सितंबर 2024, बुधवार अश्विन मास प्रारंभ 21 सितंबर 2024, शनिवार विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी24 सितंबर 2024, मंगलवार कालाष्टमी, मासिक कालाष्टमी25 सितंबर 2024, बुधवार अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत27 सितंबर 2024, शुक्रवार अश्विन कृष्ण एकादशी…
जम्मू-कश्मीर में पहले फेज की वोटिंग के बीच वोटर्स में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. शाम 5 बजे तक पहले फेज की 24 सीटों पर 58.19 फीसदी मतदान हुआ. आर्टिकल 370 के खात्मे के लंबे अंतराल बाद यहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण में राज्य की 24 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी . इसमें कश्मीर की 16 और जम्मू की 8 सीटें शामिल हैं. वहीं, पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षाबलों और एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. साथ ही चुनाव आयोग ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों के…
आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल पेजर में मंगलवार को लेबनान और सीरिया में एक साथ विस्फोट हुए. इस घटना में आठ साल की एक बच्ची समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 3,000 लोग घायल हो गए. हिजबुल्लाह ने इस हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराया था. हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच कई दशकों से तनातनी है. कहा जाता है कि हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच का संघर्ष मध्य पूर्व की राजनीति और संघर्षों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह संघर्ष कई दशकों से चला आ रहा है और इसके पीछे जटिल राजनीतिक, धार्मिक…
मथुरा के वृंदावन से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है है. यहां पर स्थित चैतन्य विहार में सड़क किनारे रहकर अपना जीवन यापन करने वाली मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी साध्वी शारदा देवी को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. दरअसल, कुछ असामाजिक तत्व ने पेट्रोल डालकर साध्वी को जिंदा जलाने की कोशिश की. हालांकि, स्थानीय लोगों ने पीड़ित साध्वी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां से उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया. लगभग 35 प्रतिशत झुलसी साध्वीयह पूरा मामला कोतवाली वृंदावन इलाके का है जहां के चैतन्य बिहार में अपना घर आश्रम…
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास कानपुर- इटावा हाईवे पर मंगलवार रात में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर कार का पहिया बदल रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. गल्ला मंडी नौबस्ता कानपुर निवासी कामता कुशवाहा पत्नी ज्योति, पिता राम रतन औरशिवगंज विधनू कानपुर नगर के रहने वाले ससुर मुन्ना कुशवाहा व उनकी नातिन सात साल की रुद्राक्षी के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. मंगलवार रात लौटते समय हाईवे पर खोजाफुल व सिकंदरा के…
UP के देवरिया में एक महिला को पेड़ से बांधकर लोहे के गर्म रॉड से दागने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पीड़िता को छुड़ाने जब उसका पति आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई. महिला के साथ यह हैवानियत चोरी के शक में की गई. इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने पीड़िता के ससुर के तहरीर पर आरोपी कमलेश यादव व अन्य के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया. इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि आरोपियों ने चोरी…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के करोल बाग इलाके में एक मकान ढहने बड़ा हादसा हुआ है. इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. हादसा होने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी हैं. दिल्ली फायर ब्रिगेड को आज सुबह 9.11 बजे इमारत ढहने के संबंध में कॉल आई. यह हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश जारी है. बता दें कि ढहने वाली बिल्डिंग करीब 25 वर्ग गज क्षेत्र में फैली…
UP के सहारनपुर में सांड के हमले में एक पीआरडी जवान की जान चली गई. दरअसल, जिस वक्त पीआरडी जवान ललित कुमार ड्यूटी समाप्त करके बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी सांड़ ने अचानक से उनपर अटैक कर दिया. जब ललित बाइक समेत जमीन पर गिर गए तो सांड़ ने अपनी सींग को उनके सीने में घोंप दिया. जिसके चलते ललित लहूलुहान हो गए. राहगीर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों ने पीआरडी जवान को मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ललित कुमार गंगोह के गांव राजपुर के…
एक लड्डू की ज्यादा से ज्यादा क्या कीमत हो सकती है? आप शायद इसका जवाब सोच भी ना सके. यह लड्डू सौ या हजार रुपए का नहीं बल्कि करोड़ों रुपए में बिका है. हैदराबाद के बंदलागुडा में कीर्ति रिचमंड विला में गणेश उत्सव के दौरान पेश किया गया लड्डू नीलामी के रखा गया. सोमवार देर रात हुई लड्डू की नीलामी में यह लगभग ₹1.87 करोड़ में बिका. यह पिछले साल की कीमत से ₹61 लाख अधिक है. पिछले साल यह लड्डू ₹1.26 करोड़ में नीलाम हुआ था. करोड़ो में बिके इस लड्डू का वजन 5 किलोग्राम है. हाल के सालों…
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान चल रहा है. आज 24 सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती समेत 219 उम्मीदवार मैदान पर हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की है. बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सात जिलों की 24 विधानसभा सीट पर चुनाव चल रहे हैं. 24 सीटों पर 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवारों के लिए 23 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. विस्थापित कश्मीरी पंडित दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां…
शुक्र ग्रह, आज के समय में सबसे प्रमुख भूमिका निभाने वाला ग्रह है. शुक्र ही वैभव, ऐश्वर्य, और सुख-सुविधाएं देते हैं. अब तक शुक्र नीच के घर कन्या राशि में विराजमान थे और आज 18 सितंबर को वह कन्या से निकलकर अपनी ही राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं. इसका प्रभाव वृष, तुला सहित अन्य कई राशियों पर भी पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शशिशेखर त्रिपाठी से जानते हैं 18 सितंबर 2024 से 13 अक्टूबर 2024 तक इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. 18 सितंबर का चंद्र ग्रहण प्रतिपदा तिथि यानी पहले श्राद्ध पर लग रहा है. ज्योतिष गणना के…
इजरायल ने हिजबुल्ला पर जबरदस्त अटैक करते हुए बड़ा हमला किया है. उसने हिजबुल्ला पर जबरदस्त ‘पेजर’ स्ट्राइक की है. लेबनान की राजधानी बेरुत में आज एकाएक लोगों के पास मौजूद पेजर ब्लास्ट होकर फटने लगे. इस हमले में 8 लोगों की मौत और 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि घायल होने वालों में लेबनान में तैनात ईरान के राजदूत भी शामिल हैं. पेजर का सॉफ्टवेयर हैक करके किए गए हमले रिपोर्ट के मुताबिक पेजर का सॉफ्टवेयर हैक करके ये धमाके किए गए हैं. विस्फोटों में अब तक आठ लोगों की मौत…
यूपी के महाराजगंज स्थित जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों से कथित तौर पर एक रुपये की निर्धारित फीस के बजाय दो रुपये वसूलने के कारण एक संविदा कर्मचारी को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. स्थानीय भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा सोमवार को सीएचसी में औचक निरीक्षण के बाद फार्मासिस्ट को बर्खास्त कर दिया गया. विधायक ने आरोपी फार्मासिस्ट को वार्निंग भी दी थी. सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में अनियमितताओं के बारे में जनता से शिकायतें मिली थीं. निरीक्षण के दौरान पाया कि फार्मासिस्ट द्वारा मरीजों से पर्चे के…
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक में खुद आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर विधायकों ने खड़े होकर अपनी मुहर लगा दी. केजरीवाल के जेल जान के बाद सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री के रूप में उभरीं आतिशी कालकाजी से पहली बार की विधायक हैं. दिल्ली की शिक्षा नीति बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है. आतिशी को केजरीवाल और सिसोदिया दोनों का विश्वासपात्र माना जाता है. करीब 18 विभागों को संभाल रहीं आतिशी के पास अब प्रशासन का अच्छा…
UP के फिरोजाबाद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका हुआ है. इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं. धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई मकान गिर गए. मारने वालों में तीन साल की मासूम और उसका डेढ़ साल का भाई भी शामिल है, जबकि छह लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों को भूंकप जैसा महसूस हुआ. धमाके के बाद था भूंकप जैसा नजारा बता दें कि फिरोजाबाद के नौशेरा में सोमवार की रात को हुए…
